Himalayan reports

Himalayan reports सीधी बात जनता से

23/02/2026

Paonta sahib : बुधवार को बद्रीपुर शिव मंदिर में आयोजित होने जा रही एकल अभियान के संस्कार शिक्षा के अंतर्गत सत्संग मंडली कार्यक्रम...

17/02/2026

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति की बैठक ....….....

मंगलवार को जिला सिरमौर निजी बस ऑपरेटर समिति की बैठक आरटीओ मैडम सोना चंदेल की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पांवटा साहिब में संपन्न हुई।

आज की बैठक पिछले दिनों हुई दुर्घटनाओं व बसों में हो रही ओवरलोडिंग को देखते हुए की गई है ।

जरूरी दिशा निर्देश आरटीओ सिरमौर द्वारा दिए गए सभी को ओवर लोडिंग न करने की हिदायत दी व बसों को समय से चलने पर पूरा किराया लेने के बारे में भी जानकारी दी है।

सभी मालिक टिकट मशीन का प्रयोग करें समय सारणी का सख्ती से पालन करें। बसो की चेकिंग करने के लिए एक टीम बनाई गई है जो समय सारणी व किराए को लेकर प्रतिदिन सभी रूटों पर नियमित चेकिंग करेगी ।

आज की बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री अतर सिंह पुंडीर जी प्रधान बलविंदर सिंह जी सचिव अखिल शर्मा कोषाध्यक्ष कमलजीत सिंह बंगा अड्डा इंचार्ज महराज काश्मी राजेश चौधरी मामराज शर्मा मामू विक्की खंडूजा कमल सैनी सूरत सिंह रमेश शर्मा आत्माराम दुबे गुमान पुंडीर प्रदीप ठाकुर संजू पुंडीर रमेश चौहान राकेश चौधरी रमेश ठाकुर आदि ने भाग लिया है।

17/02/2026

नाहन: आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में कैदियों के बीच झड़प हो गई , ईंट से किया वार , जिससे 3 कैदी सहित जेल बॉर्डर जख्मी हुए हैं।

17/02/2026

नाहन : RDG को लेकर नाहन में आज युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ।

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर.....अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकृत शुरू ,युवाओं...
16/02/2026

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर.....

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकृत शुरू ,युवाओं को 1 अप्रैल तक आवेदन का अवसर मिलेगा।
भारतीय सेवा की अग्नि वीर योजना के तहत वर्ष 2027 की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है । इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला ,सोलन जिला, किन्नौर जिला तथा शिमला जिले के पात्र युवाओं के लिए यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

16/02/2026

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या को लगेगा । इस सूर्य ग्रहण के समय रिंग ऑफ फायर ,भी दिखाई देगा।

15/02/2026

पांवटा साहिब: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्राचीन स्वयंभू श्री पातालेश्वर शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

नाहन शहर: महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व  संध्या   पर दुल्हन सा सजा रानी ताल शिव मंदिर......हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ना...
14/02/2026

नाहन शहर: महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर दुल्हन सा सजा रानी ताल शिव मंदिर......

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शहर नाहन में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

चंडीगढ़ : नेशनल हाईवे-7 पर टोक्यो बियर प्लांट के पास  आए दिन हादसे का सिलसिला जारी........ चंडीगढ़ देहरादून मार्ग पर स्थ...
14/02/2026

चंडीगढ़ : नेशनल हाईवे-7 पर टोक्यो बियर प्लांट के पास आए दिन हादसे का सिलसिला जारी........

चंडीगढ़ देहरादून मार्ग पर स्थित नेशनल हाईवे-7 पर टोक्यो बियर प्लांट के पास आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में तेज रफ्तार, भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क पर पर्याप्त संकेतक व स्पीड कंट्रोल की कमी के कारण दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में यहां एक और वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सुरक्षा उपाय लागू करने की अपील की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

हिमाचल में हुआ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ,मची चीख पुकार...हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर उपमंड...
14/02/2026

हिमाचल में हुआ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ,मची चीख पुकार...

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के भावानगर उपमंडल में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया है। यहां टापरी से जानी की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

जिसमें 2 महिलाओं सहित 4 की दर्दनाक मौ*त ,इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही वाहन जानी संपर्क मार्ग पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोग निचार तहसील के विभिन्न गांवों के निवासी थे।

कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर, राजकुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है।

Address

Paonta
Paonta Sahib
173025

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himalayan reports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Himalayan reports:

Share