Pahad Prime

Pahad Prime खबरें जो राजधानी तक पहुंचते-पहुंचते अ?
(1)

10/08/2026

सूखे नाले में आ गई बाढ़, पोकलेन मशीन, पिकअप, स्कोर्पियो चपेट में, पुल भी बहा, बीआरओ का जवान लापता, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो…

सुक्खू सरकार ने बड़े स्तर पर किए IPS-HPS अधिकारीयों के तबादले👇
10/08/2026

सुक्खू सरकार ने बड़े स्तर पर किए IPS-HPS अधिकारीयों के तबादले👇

10/08/2026

सावन का अंतिम सोमवार, बाबा केदार के आँगन में उमड़ी भक्तों की भीड़, आप भी कीजिए दर्शन और बोलिए जय बाबा केदार…

10/08/2026

असिस्टेंट कमांडेंट रीतिक चौहान का CDS में भी हुआ चयन, पिता हुए भावुक, बोले-बेटे की मेहनत और मां की परवरिश…

हर-हर गंगे🙏🏿
10/08/2026

हर-हर गंगे🙏🏿

09/08/2026

जय शिव शंकर!
हर हर महादेव🙏

09/08/2026

सड़क पार कर रहे युवक को थार ने मारी टक्कर? या थार से टकराया युवक? कब तक होते रहेंगे ऐसे हादसे?

09/08/2026

सड़क की ख़स्ताहाल के लिए स्थानीय विधायक ज़िम्मेदार, चुनाव नजदीक आए तो विधायक को याद आई ख़राब सड़कें, अब उन्हें प्रदर्शन करने की नहीं, आराम की ज़रूरत-जीएस चौहान…

ट्रैफिक पुलिस ने तारुवाला-मशरूम फैक्ट्री रुट पर चलाया यातायात चेकिंग अभियान, नियमों की अवहेलना पर काटे चालान, लोगों को भ...
09/08/2026

ट्रैफिक पुलिस ने तारुवाला-मशरूम फैक्ट्री रुट पर चलाया यातायात चेकिंग अभियान, नियमों की अवहेलना पर काटे चालान, लोगों को भी किया जागरूक…

पांवटा साहिब- ट्रैफ़िक पुलिस की टीम इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह की अगुवाई में लगातार ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में बीते दिनों स्थानीय लोगों की आग्रह पर आज तारुवाला-मशरूम फैक्ट्री रोड़ पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया और कई लोगों के चालान भी किए।

लोगों को कहना था कि इस रूट पर लगातार दो पहिया वाहन ओवरस्पीड और यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। ओवरस्पीड और मोडिफाई साइलेंसरों से बच्चों और बुजुर्गों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस के साथ रूट पर चेकिंग अभियान चलाया और कई लोगों के चालान भी किए।

इतना ही नहीं, लोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में अवगत भी करवाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आबादी क्षेत्र में धीरे चलें। दो पहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करें। चूंकि इस रूट पर सड़क ख़राब है, ऐसे में चाहे चार पहिया वाहन हो या दो पहिया वाहन, धीरे चलें, यातायात नियमों पालन करें ताकि आपकी मेहनत की कमाई चालान में ना जाए।

09/08/2026

स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद खत्म हुआ आमरण अनशन, मंजू शर्मा मौत मामले की 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी सभी मांगे…

कुल्लू- मुख्यालय ढालपुर मैदान में बीते 6 दिनों से चल रहे आमरण अनशन को आखिरकार शनिवार के दिन खत्म कर दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री धनराम शांडिल के द्वारा पहले वीडियो कॉल के माध्यम से अनशन पर बैठे युवाओं के साथ बात की गई और उसके बाद युवाओं को आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा जो मांगे रखी गई है। वह सभी 15 दिनों के भीतर पूरी की जाएगी।

इसके अलावा मंजू शर्मा की मौत मामले में जो जांच हुई है। उस पर दोबारा से कार्रवाई की जाएगी। ताकि निष्पक्ष जांच के माध्यम से मंजू शर्मा के परिजनों को न्याय मिल सके। शनिवार दोपहर बाद ढालपुर मैदान में एसडीएम गुंजित सिंह चीमा अनशन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने फोन से आमरण अनशन पर बैठे युवाओं की बात स्वास्थ्य मंत्री से करवाई।

वहीं वार्ता के बाद एसडीएम के द्वारा सभी युवाओं को जूस पिलाया गया और उनका अनशन भी खत्म करवाया गया।
आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी बलदेव ठाकुर ने कहा कि वह आम जनता के मुद्दों को लेकर अनशन पर बैठे थे और आज उनका अनशन सफल हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा खुद उनसे वार्ता की गई है और जो भी मांगे रखी गई थी। उसका भी 15 दिनों के भीतर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।

ऐसे में उनके आंदोलन और अनशन में जिला कुल्लू के साथ-साथ अन्य इलाकों से भी भारी संख्या में जनता पहुंची थी और वह सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करते हैं। आने वाले समय में भी वह आम जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए लगातार अपना कार्य जारी रखेंगे।

वहीं मृतक महिला मंजू शर्मा के पति सतीश शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा उनसे मोबाइल फोन के माध्यम से बात की गई और उन्होंने आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर दी जाएगी।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री से मांग रखी गई है कि हिमाचल प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर के साथ-साथ अन्य स्टाफ के पद भी भरे जाने चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता जो अपने इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाती है। उन्हें वहां पर सुविधा मिल सके।

Address

Paonta Sahib, Sirmaur
Paonta Sahib
173025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad Prime posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pahad Prime:

Shortcuts

Share