Clip Khabar

Clip Khabar Real News. Real Voice. Himachal Based | India Focused | Field Reporting | Real Issues | Real Impact.

01/09/2026

Paonta sahib: ग्लोबल अकैडमी स्कूल में अंडर -14 बॉयज़ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे समाजसेवी मनीष तोमर

01/09/2026

Paonta sahib: पाँवटा की सड़कों पर दौड़ेंगे अब इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा, RTO सिरमौर ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

प्रेमनगर में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की जान गई देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में...
01/09/2026

प्रेमनगर में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा, युवक समेत दो की जान गई

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। लोअर कंडोली-पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास तेज बरसाती बहाव की चपेट में आने से क्रेटा कार बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थे।

सूचना मिलते ही डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश और तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ जवानों ने रातभर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया।

सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा घायल अवस्था में मिलीं। एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

वहीं, अक्षय पुत्र मुकेश (20), निवासी जयपुर, राजस्थान और एक अन्य युवती का शव बरामद किया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसी दौरान स्कॉर्पियो-N भी तेज बरसाती बहाव की चपेट में फंस गई। लगातार बारिश और उफनते पानी के बावजूद एसडीआरएफ की टीम ने पूरी रात आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी रखा।

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रेमनगर और कंडोली क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

01/09/2026

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहाँ की जहाँ विश्व अनेक संकटों और युद्ध से घिरा हुआ है वहीं भारत 7.8% growth के साथ आगे बढ़ रहा है।

बरोटीवाला, सोलन: विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ...
01/09/2026

बरोटीवाला, सोलन: विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला पटवारी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत की यह रकम एक राजस्व संबंधी काम के बदले मांगी गई थी। मामले में जांच जारी है।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब की एक विशेष बैठक मण्डल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन की अध्यक्षता में PWD रेस्ट हाउस ...
31/08/2026

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब की एक विशेष बैठक मण्डल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन की अध्यक्षता में PWD रेस्ट हाउस पांवटा साहिब में आयोजित की गई जिसमें सुभाष चौधरी जी महामंत्री ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा आगामी चुनावी दृष्टिकोण से पार्टी की तैयारियों को गति देना रहा।

​बैठक के दौरान प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी के जनाधार को और अधिक मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। मण्डल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक रीढ़ है, इसलिए हर बूथ पर संगठन को नए उत्साह और मजबूती के साथ सक्रिय किया जाएगा।
​भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब के सांगठनिक विस्तार के तहत एक नई नियुक्ति की घोषणा भी की गई। पांवटा साहिब के विधायक श्री सुखराम चौधरी जी से विस्तृत विचार-विमर्श एवं सहमति के पश्चात मण्डल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने सुधांशु कश्यप को भाजपा मण्डल पांवटा साहिब का नया सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
​इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन ने कहा, "वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन की नीतियों, राष्ट्रवादी विचारधारा और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। हमें पूरा विश्वास है कि सुधांशु कश्यप इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी के संवाद तंत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे।"
​बैठक के समापन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों ने नव-नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी को बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस बैठक में राम प्रसाद, रमेश चौधरी महामंत्री जिला ओबीसी महामंत्री, मण्डल के सभी पदाधिकारी ओर मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे|

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की आहट के बीच हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पावंटा साहिब में राजनैति...
31/08/2026

वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की आहट के बीच हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पावंटा साहिब में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। श्री पावंटा साहिब विकास मंच ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए 'एजेंडा 2027' के तहत 10 बड़ी मांगों पर आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं।मंच के अध्यक्ष श्री जी. एस. चौहान ने आज यहाँ एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजनैतिक दलों और स्थानीय नेताओं पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं की नींद अब धीरे-धीरे टूटने लगी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नेताओं में चुनावी बेला को लेकर झुंझलाहट दिखना स्वाभाविक है, क्योंकि विकास मंच ने असमय ही (वर्ष 2025 से) उनके चुनावी आराम में खलल डालना और जनता की आवाज को उठाना शुरू कर दिया था।

मंच के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 'एजेंडा 2027' का मुख्य उद्देश्य पावंटा साहिब को एक विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए 10 प्रमुख मुद्दों और मांगों की एक सूची तैयार की जा रही है, जिसे अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं के सुझावों को शामिल किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार, मंच द्वारा तैयार की जा रही इन 10 बड़ी मांगों में निम्नलिखित मुख्य मुद्दे शामिल हो सकते हैं:स्वास्थ्य एवं चिकित्सा: स्थानीय अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता।सड़क एवं बुनियादी ढांचा: शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था और ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण।रोजगार एवं उद्योग: स्थानीय युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में प्राथमिकता और नए अवसर।शिक्षा एवं पर्यटन: शैक्षणिक संस्थानों का स्तर सुधारना और पावंटा साहिब के ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों का विकास।श्री जी. एस. चौहान ने पावंटा साहिब की जनता से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने बहुमूल्य सुझाव मंच के समक्ष रखें, ताकि कोई भी राजनैतिक दल आगामी चुनावों में स्थानीय जनता के हितों की अनदेखी न कर सके।

31/08/2026

शिमला में गरमाएगा माहौल: लंबित मांगों को लेकर 2 सितंबर को विधानसभा के बाहर डटेंगे बिजली कर्मी, पाँवटा से भी पहुँचेंगे पदाधिकारी …

31/08/2026

Paonta sahib: एसडीएम कार्यालय पहुंचे घुमंतू लोग, बोले 20 दिनों के भीतर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन…

30/08/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने क्या कहा?

Address

Paonta Sahib
173025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Clip Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share