Sirmour News

Sirmour News FOUNDER -LATE PROF.SANTOSH KUMAR
EDITOR -RAJESH KUMAR

07/09/2026
तिरुपति ग्रुप की CSR पहल: पांवटा साहिब के पशु चिकित्सालय को ₹20 लाख की सहायतापांवटा साहिब, सिरमौर: तिरुपति ग्रुप ने अपने...
07/09/2026

तिरुपति ग्रुप की CSR पहल: पांवटा साहिब के पशु चिकित्सालय को ₹20 लाख की सहायता

पांवटा साहिब, सिरमौर: तिरुपति ग्रुप ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय, पांवटा साहिब को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ₹20 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

इस CSR पहल के अंतर्गत अस्पताल में अत्याधुनिक Haematology Blood Cell Counter Model “MEK 6550 J/K” एवं NX 600 Fuji Dri Chemistry Fully Automated Medical Equipment उपलब्ध कराए गए हैं। इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से पशुओं की विभिन्न बीमारियों की जांच एवं निदान अधिक सटीक और शीघ्रता से किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों का शुभ उद्घाटन अरुण गोयल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने तिरुपति ग्रुप की इस सराहनीय सामाजिक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह योगदान क्षेत्र की पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

तिरुपति ग्रुप सदैव समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देता रहा है। कंपनी की यह पहल “सेवा और सामाजिक विकास” के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

₹20 लाख की इस CSR सहायता से पांवटा साहिब एवं आसपास के क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

🦚✨ नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏💙भक्ति, प्रेम और खुशियों से भरा यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि...
04/09/2026

🦚✨ नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏💙

भक्ति, प्रेम और खुशियों से भरा यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
**श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।** 🌸🪈

🙏 राधे राधे 🙏

03/09/2026

अडानी के सेब रेट से बागवान नाराज! मंडी में ₹2800 पेटी, कॉर्पोरेट रेट पड़े कम

03/09/2026

सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब की व्यवस्था पर समाजसेवी नाथूराम चौहान ने उठाए कई सवाल

03/09/2026

हिमाचल में बारिश बनी आफत! दुकानों में घुसा सैलाब, कालका-शिमला फोरलेन पर भारी लैंडस्लाइड

03/09/2026
हिस्ट्रीशीटर से दूरी की हिदायत… फिर SHO की गाड़ी में कैसे पहुंचा? Video ने मचाई सनसनीवरिष्ठ तेज-तर्रार IPS रमन कुमार मीण...
02/09/2026

हिस्ट्रीशीटर से दूरी की हिदायत… फिर SHO की गाड़ी में कैसे पहुंचा?
Video ने मचाई सनसनी

वरिष्ठ तेज-तर्रार IPS रमन कुमार मीणा की हिदायत के बावजूद कथित नजदीकी पर उठे सवाल, पहले भी हिस्ट्रीशीटर के चक्कर में एक SHO को होना पड़ा था लाइन हाजिर!

पांवटा साहिब।
सिरमौर पुलिस में एक वायरल वीडियो ने ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब अब पुलिस महकमे से मांगा जा रहा है। वीडियो में कथित हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहा है । दावा है कि जिस समय यह वीडियो बनाया गया, पुलिस वाहन सरकारी ड्यूटी पर था।
मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सिरमौर पुलिस को वरिष्ठ तेज-तर्रार IPS अधिकारी रमन कुमार मीणा की ओर से हिस्ट्रीशीटरों से अनावश्यक नजदीकी से बचने की हिदायत दिए जाने की बात सामने आती रही है। ऐसे में पुलिस वाहन में कथित हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी का वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है।

पहले भी उठ चुके हैं ऐसे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर से जुड़े एक पुराने मामले में तत्कालीन SHO को लाइन हाजिर तक होना पड़ा था। यानी पुलिस विभाग के स्तर पर पहले भी यह संदेश स्पष्ट रहा है कि हिस्ट्रीशीटरों से पुलिस की नजदीकी को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इसके बावजूद अब यदि वायरल वीडियो में पुलिस की ड्यूटी वाली गाड़ी में ऐसे शख्स की मौजूदगी की पुष्टि होती है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर उन्हें पुलिस वाहन में किस आधार पर बैठाया गया था?

क्या रौब जमाने के लिए पुलिस वाहन का इस्तेमाल?

वीडियो को लेकर एक और गंभीर आरोप सामने आ रहा है। चर्चा है कि पुलिस वाहन में बैठकर कथित तौर पर लोगों के बीच प्रभाव और रौब दिखाने की कोशिश की जा रही होगी। यदि यह आरोप सही पाया जाता है तो मामला सिर्फ किसी व्यक्ति के पुलिस वाहन में बैठने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सरकारी वाहन के इस्तेमाल और पुलिस की छवि से भी जुड़ जाएगा।

वीडियो पहुंचा वरिष्ठ अधिकारियों तक!

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया। यही वीडियो अब पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच पांवटा साहिब के SHO के तबादले ने घटनाक्रम को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। हालांकि, तबादला इसी वीडियो या कथित संरक्षण के कारण हुआ—इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। इसलिए इसे फिलहाल एक गंभीर सवाल और जांच का विषय ही माना जाना चाहिए।

अब पुलिस से जवाब की उम्मीद

पुलिस विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि वीडियो कब का है, वाहन किस ड्यूटी पर था, उसमें हिस्ट्रीशीटर किस आधार पर मौजूद था और क्या संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी या अनुमति थी।

सबसे बड़ा सवाल यही है—

जब वरिष्ठ स्तर पर हिस्ट्रीशीटरों से दूरी बनाए रखने की हिदायत की बात सामने आती रही है, तो फिर पुलिस की ड्यूटी वाली गाड़ी में उसकी मौजूदगी आखिर कैसे हुई?

अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस वायरल वीडियो को महज एक तस्वीर/वीडियो मानकर छोड़ता है या पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष विभागीय जांच कर जिम्मेदारी तय करता है।

Address

SIRMOUR NEWS NETWORK :/KRISHNA VIHAR COLONY, TARUWALA
Paonta Sahib
173025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sirmour News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sirmour News:

Shortcuts

Share