21/03/2017
*शहर मे दौड़ते लापरवाह बेलगाम यमदुत के रुप मे जर्जर पानी टेंकर*
(न्युज संकेत)
परासिया :कल सोमवार रात्रि के घटनाक्रम मे पालिटेक्निक कालेज परासिया के समीप परासिया से आते हुये तेज अनियत्रिंत गति से पानी टेंकर को चलाते हुये ड्रायवर जगदीश नामक व्यक्ति ने अचानक दुसरी दिशा से परासिया जाते हुये मोटर सायकल सवार के वाहन को विपरित दिशा मे टेंकर मोड़कर मोटर सायकल पर ट्रेक्टर का अगला हिस्सा मोटर सायकल पर चढा दिया जिससे की मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गई! इस मोटर सायकल पर सवार युवक अपनी मॉ के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने परासिया जा रहा था उसी समय यह घटना हुई!
घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियो का कहना है कि मोटर सायकल एवं पानी टेंकर की भिंडत इतनी जोरदार हुई थी की मोटर सायकल ट्रेक्टर के अगले हिस्से की नीचे बहुत बुरी तरह फंस गई थी की स्थिती देखने पर यह लग रहा था की बहुत बड़ा हादसा हुआ होगा, परन्तु मोटर सायकल सवार युवक मॉ एवं बच्चा भिंडत के समय सड़क मे पगडंडी पर झटके से उछलकर गिर पड़े जिस कारण से उन्हे हाथो पैरो मे चोटे आई कोई बड़ा हादसा नही हुआ लेकिन ऐसा इस तरह की टक्कर मे बहुत कम होता है यह उन लोगो की किस्मत अच्छी रही की ज्यादा चोटे नही आई,
लेकिन इस बात को नकारा भी नही जा सकता कि कुछ भी हो सकता था!
घटनास्थल पर जाकर देखा तो ट्रेक्टर बगैर नंबर प्लेट की चलता पाया गया,
सवाल यह है कि जिस पानी टेंकर पर नंबर ही ना हो तब यह किसी दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर घटनास्थल से भाग सकता है और दुसरी बात यह है कि नपा परासिया किस नंबर के टेंकर की पानी सप्लाई की रसीद काटती है यह समझ से परे है क्योकि इस वाहन का नंबर ही नदारद है!
अभी शासन की ओर से जलप्रदाय की आंवटन राशि आने के पुर्व ही बगैर निविदा जारी किये लगातार तीसरे वर्ष चुनिंदा लोगो के पानी टेंकर बगैर विरोध के चलाये जा रहे है!
नपा परासिया का अदृश्य अनुबंध निविदा इश्तेहार आम जनता को कभी नजर नही आता है
गौर का विषय है बीते वर्ष देखने मे यह आया की टेंकर मालिक स्वयं नगर पालिका कार्यालय मे बैठकर अपने हाथो से पानी रसीद काटते है यह उनपर निर्भर करता है कि वह जितनी चाहे रसीद काटे यदि उनके टेंकर ने 5 बार पानी पहुॅचाया तो वह 9 से 10 पर्ची रसीद खुद भरकर अपने पास रखते है इस मिलीभगत मे कोई विरोध नही करता और यह सब खेल बेरोकटोक होता है,
भीषण गर्मी मे जलस्तर गिरने पर शासन की ओर से जनता के सुखे कंठो की प्यास बुझाने राशि प्रदाय की जाती है लेकिन यहॉ पर कुछ लोगो की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का गला तरबतर रहता है वार्डवासी प्यास से व्याकुल पर इन्हे कोई फर्क नही पडता, पिछले वर्ष भी सभी वार्डो के निवासियो दृारा पानी के लिये नपा पहुॅचकर विरोध किया लेकिन नपा दृारा चुंनिदा जगह पर ही पानी टेंकर से सप्लाई किया!
टेंकर चालक ज्यादा संख्या मे पानी ढोने के लिये टेंकरो को तेज गति से मुख्य शहरी मार्ग मे शहर के बीचोबीच भगाते नजर आते है उन्हे लगता है ज्यादा संख्या मे रसीद पर्ची मिलेगी मालिक खुश होगा लेकिन मालिक की सेंटिग पहले से रहती है पर्ची काटने मे !
इन सबसे बीच टेंकरो से सड़को पर रिसता पानी कई बार पीछे चलने वाले वाहन फिसल जाते है, बीते साल देखने मे यह भी आया कि जर्जर पानी टेंकर मे कई बडे बडे छिद्रो सहित पानी सडको पर बहाते नजर आये, कई लीटर पानी की बर्बादी करते यह टेंकर संभावना है इस साल भी नजर आ जायेगें !
कुछ समय पुर्व विपक्षी दल के के पार्षद अशरफ खान के द्वारा भी सगे संबधियो को लाभ पहुॅचाने नपा परासिया के स्वामित्व के टेंकर को अपने नातेदार के कृषी कार्य के ट्रेक्टर को पानी मे लगाने की शिकायत परासिया एसडीएम को कि गई है,
इस विषय मे परासिया कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा से बात की गई तो उनका कहना है कि यदि पानी टेंकरो की संख्या बड़ाकर फर्जी बिल यदि पास किये जाते है तो इसकी शिकायत कलेक्टर महोदय जी से की जायेगी एवं हमारे द्वारा विरोध किया जायेगा,एवं नपा सीएमओ से चर्चा की जायेगी कि जिन वार्डो पाइंट पर पानी पहुॅचाया जाता है वहॉ के वार्डवासी द्वारा उस पानी की रसीद पर चार से पॉच लोगो के नाम दस्तखत ओर दिन समय लिखा जाये !
✍🏼 मनोज यादव