News Mitr

News Mitr Hindi News Portal and Paper आपका अपना मित्र न्यूज़ मित्र
(Hindi News Paper)

सोलन: शॉर्ट सर्किट से उपप्रधान के घर में लगी भीषण आग, 3 लाख का सामान जलकर राखसोलन के रंगाह गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़...
07/08/2026

सोलन: शॉर्ट सर्किट से उपप्रधान के घर में लगी भीषण आग, 3 लाख का सामान जलकर राख

सोलन के रंगाह गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के उपप्रधान जोगिंदर ठाकुर के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

आग की लपटों ने देखते ही देखते घर में रखा टीवी, सोफा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

💰 प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस आगजनी में करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

📍 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हमारे पेज से जुड़े रहें।

07/08/2026

शिमला: विधानसभा सत्र की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, कितने जवान होंगे तैनात? सुनिए विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

मानसून का असर: दवाडा में शूटिंग स्टोन का खतरा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर यातायात रोका गयाhttps://newsmitr.com/landslide-ris...
07/08/2026

मानसून का असर: दवाडा में शूटिंग स्टोन का खतरा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर यातायात रोका गया
https://newsmitr.com/landslide-risk-shuts-manali-highway/

07/08/2026

हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा का बड़ा हमला

भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञों, नर्सों और तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।

उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में आधुनिक मशीनें होने के बावजूद तकनीकी स्टाफ के अभाव में उनका उपयोग नहीं हो रहा, जबकि मरीजों को रेफर होने और लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है।

शैलेन्द्र गुप्ता ने सरकार से स्वास्थ्य विभाग के सभी रिक्त पदों को तत्काल भरने और अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की।

(यह भाजपा नेता शैलेन्द्र गुप्ता का बयान है। इस पर प्रदेश सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।)

हिमाचल में कर्ज को लेकर सियासत तेजपूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कर्ज को लेकर बड़ा ...
07/08/2026

हिमाचल में कर्ज को लेकर सियासत तेज

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कर्ज को लेकर बड़ा हमला बोला है। उनका दावा है कि वर्ष 2022 तक प्रदेश की सभी सरकारों ने मिलाकर 69,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकि मौजूदा सरकार ने अपने लगभग 4 वर्षों के कार्यकाल में ही 45,000 करोड़ रुपये का ऋण ले लिया है।

जयराम ठाकुर ने इसे प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए चिंता का विषय बताते हुए सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

(प्रदेश सरकार की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।)

mitr

मानसून का कहर जारी: हिमाचल में 12 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों में यलो अलर्टhttps://newsmitr.com/himachal-on-ra...
07/08/2026

मानसून का कहर जारी: हिमाचल में 12 अगस्त तक भारी बारिश के आसार, कई जिलों में यलो अलर्ट
https://newsmitr.com/himachal-on-rain-alert-till-aug-12/

डिजिटल जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है! 🔐इनर व्हील क्लब परवाणू प्रगति द्वारा आज DAV Public School, Parwanoo में डिजिटल ...
07/08/2026

डिजिटल जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है! 🔐

इनर व्हील क्लब परवाणू प्रगति द्वारा आज DAV Public School, Parwanoo में डिजिटल क्राइम अवेयरनेस कैंप का सफल आयोजन किया गया।

परवाणू पुलिस एवं परवाणू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP और बैंकिंग सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया गया।

क्लब अध्यक्ष ऋचा शर्मा ने बच्चों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।

इस अवसर पर परवाणू पुलिस, परवाणू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी, स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं क्लब उपाध्यक्ष साधना कुलश्रेष्ठा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

mitr

सोलन-बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान गाड़ी भगाकर हादसा करने वाले संदिग्ध चालक द्वारा नशीला प...
07/08/2026

सोलन-बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान गाड़ी भगाकर हादसा करने वाले संदिग्ध चालक द्वारा नशीला पदार्थ (चिट्टा) निगलने से मौत, पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाने के बावजूद इलाज के दौरान तोड़ा दम, 9.02 ग्राम हेरोइन सहित तीन सह आरोपी गिरफ्तार*

​आज दिनांक 06.08.2026 को बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग हरियाणा की तरफ से एक गाड़ी में हेरोइन (चिट्टा) की एक बड़ी खेप लेकर बारोटीवाला की तरफ आ रहे हैं । उक्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल-एक्स टीम द्वारा बरोटीवाला टोल बैरियर के पास तुरंत नाकाबंदी की गई। उसी समय ​नाकाबंदी के दौरान हरियाणा की तरफ से एक संदिग्ध गाड़ी नo HR 05AH 9078 नाका पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा उक्त गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, परंतु उक्त गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी रोकने के बजाय नाका तोड़कर मौका पर खड़ी पुलिस को टक्कर मारते हुए अपनी उपरोक्त गाड़ी को बैरियर की विपरीत दिशा में बरोटीवाला चौक की तरफ तेज रफ्तार से भगा ले गया । इसी दौरान कार चालक ने बैरियर से लगभग 15-20 मीटर आगे जाकार सामने से अपनी सही दिशा में आ रहे एक ट्रक को टक्कर मार दी।
​तभी स्पेशल सेल-एक्स की टीम के जवान भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और गाड़ी को खुलवाने का प्रयास किया। गाड़ी में बैठा चालक, जो चिट्टा लेकर भाग रहा था, उसने पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में अपने पास मौजूद सारा चिट्टा निगल लिया। ​पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का दरवाजा खुलवाया गया । उक्त गाड़ी में स्वार अन्य तीन युवक भी स्वार थे जिनकी पहचान विक्रम सिंह पुत्र गुरु चरण सिंह निवासी बारोटीवाला तहसील बद्दी जिला सोलन, गौरव कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव बग्गूवाला डाकघर बारोटीवाला तहसील बद्दी तथा आशीष मेहता पुत्र मानसिंह निवासी गांव बग्गूवाला डाकघर बारोटीवाला के रूप में हुई है
। चालक की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए स्पेशल सेल-एक्स टीम द्वारा उसे तुरंत इलाज हेतु पुलिस वाहन से ही अस्पताल बद्दी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विक्रम ठाकुर की मृत्यु हो गई । मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर उर्फ विक्की पुत्र श्री सरवण कुमार, निवासी गांव व डाकघर गोयला पन्नर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हि.प्र.) के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को मौक़े पर बुलाया गया । FSL टीम द्वारा भी मौका तथा उपरोक्त कार का बारीकी से निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान FSL टीम ने कार के अंदर से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:-
1. 9.02 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)
2. ⁠₹20 का अधजला नोट (आमतौर पर नशा लेने में स्ट्रॉ की तरह इस्तेमाल किया जाता है )
3. ⁠ एल्युमिनियम फॉयल में लिपटी चिट्टे की कुल 4 छोटी पुड़ियां।
4. एक छोटा (मिनी) मोबाइल फोन।
5. ⁠दो कीपैड मोबाइल।
6. दो ⁠ Vivo स्मार्टफोन।
7 एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाली मशीन।
8.⁠ एक खंजर (डैगर)।
9 एल्युमिनियम फॉयल के 2 रोल (1 बड़ा, 1 छोटा)।
10 इस्तेमाल किए हुए एल्युमिनियम फॉयल के टुकड़े जो आमतौर पर नशा पैक करने या सेवन के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं ।

इस संदर्भ में पुलिस थाना बरोटीवाला में BNS तथा ND&PS अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर मामले में संलिप्त उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को दिनांक 07-08-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस अभिरक्षा (रिमांड) प्राप्त किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपियों द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ कहाँ से प्राप्त किया गया तथा इस मामले में उनके साथ अन्य कौन-2 लोग संलिप्त हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

श्री माता मनसा देवी जी के 07-08-2026 के अमर दर्शन जी
07/08/2026

श्री माता मनसा देवी जी के 07-08-2026 के अमर दर्शन जी

Address

Office Village Lower Ambota, Sec 5 Parwanoo, Teh. Kasauli, Distt. Solan
Parwanoo
173220

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Mitr posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Mitr:

Shortcuts

Share