pari news

pari news परी न्यूज एक माध्यम है आप तक सूचना पहुंचाने का जो आप के आसपास घटित हो रहा है जो आप तक पहुंच जाए, नहीं किसी की आलोचना ,केवल शांत सद्भाव सटीक जानकारी

नगर निकाय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर संयुक्त बैठक आयोजित पाटन,,नगर पंचायत  में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 ए...
22/05/2026

नगर निकाय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर संयुक्त बैठक आयोजित
पाटन,,नगर पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश क्रमांक 6147/2023 के तहत अब वार्ड पार्षद केवल जनप्रतिनिधि नहीं रहेंगे, बल्कि अपने-अपने वार्डों में स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण के लिए मुख्य वैधानिक उत्तरदायी भी होंगे।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सभी वार्ड पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा तथा स्वच्छता प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक में शासन के निर्देशानुसार घर-घर में डस्टबिन रखने एवं कचरे के पृथक्करण को अनिवार्य करने पर जोर दिया गया। SWM नियम 2026 के तहत अब नगर के सभी नागरिकों को अपने घरों और दुकानों में मिश्रित कचरा रखने की अनुमति नहीं होगी।
नए नियमों के अनुसार प्रत्येक परिवार को चार अलग-अलग रंग के डिब्बों में कचरा अलग करना होगा। हरे डिब्बे में रसोई का गीला कचरा, नीले डिब्बे में प्लास्टिक, कागज एवं कांच जैसे सूखे कचरे, लाल डिब्बे में स्वास्थ्यकर अपशिष्ट जैसे डायपर एवं सेनेटरी नैपकिन तथा बैंगनी डिब्बे में विशेष देखभाल वाले अपशिष्ट जैसे दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक कचरा एवं बैटरी रखने की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

19/05/2026

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में जनपद सदस्य के लिए पांच नामांकन,,
पाटन,,, जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 4 के रिक्त सदस्य पद के लिय नामांकन के अंतिम दिन 4 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया
जनपद सदस्य के लिय चार नामांकन दाखिल किया गया है जिनमें भाजपा समर्थित सुरेन्द्र साहू,कांग्रेस समर्थित श्रीमति उर्वशी साहू, छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी समर्थित भूपेंद्र साहू,एवं नरेंद्र गायकवाड़ एवं चंदन लाल सिंगौर ने नामांकन भरा है
ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए ग्राम पंचायत तुलसी वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित मुक्त दीपराज यदु,ग्राम पंचायत गोंडपेंडरी वार्ड 11 अनारक्षित में आयुष वर्मा एवं गणेश राम निषाद, ग्राम पंचायत बोहारडीह वार्ड क्रमांक 16 अजजा मुक्त के लिए टेकराम कोटकोटा,ग्राम पंचायत भनसूली वार्ड क्रमांक 17 अनारक्षित मुक्त के लिय वेदप्रकाश एवं मुकेश साहू, ग्राम पंचायत कसही वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित मुक्त में लता यादव ,ग्राम पंचायत उमरपोटी वार्ड क्रमांक 11 अपीव दीपक कुमार एवं श्यामलाल विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सुरपा के वार्ड क्रमांक एक अजा महिला के लिय धर्मिण मार्कण्डेय ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है
निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी , 21 मई को
नाम वापसी के बाद अंतिम सूची बनाई जाएगी उसके बाद एक जून को प्रातः 9 बजे से मतदान होगा

15/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई 3 ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में विश्व नर्स दिवस पर विशेष कार्यक...
12/05/2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई 3 ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में विश्व नर्स दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग संवर्ग के नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा अर्चना मिश्रा व अध्यक्षता आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा ओर विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम थे मुख्य अतिथि डा अर्चना मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग संवर्ग अस्पतालों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है इनके आभाव में मरीजों का इलाज संभव नहीं है विशेष अतिथि प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के लिए नर्सिंग कैडर रीढ़ की हड्डी जैसी है फ्लोरा नाइट एंगल ने चिकत्सकों के सहयोग करने के एक परिचायिका की परिकल्पना करते हुए एक कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार किया जिसमें मरीजों की देखभाल, सांत्वाना, भरोसा ओर उपचार में सहयोग चिकित्सक की सहयोगी के लिए एक परिचयका जो मरीज ओर चिकित्सक के बीच सेतु का काम करे दरहकीकत उन्होंने ने अपने जीवन काल मे मरीजों के सेवा करते हुए इसको महसूस करके नर्सिंग पाठ्यक्रम तैयार कर मिडवाइफरी कोर्स शुरू किया उन्ही के जन्म दिन पर विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है
आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 की स्टाफ नर्स श्रीमती आर गजभिए, सोनल मेहर, आकांक्षा पोमेश गुलशन खलको रोशन बर्मन ओर फील्ड की श्रीमती पी स्वामी श्रीमती उषा वर्मा श्रीमती सोनसीर देश लहरें श्रीमती विधा कहरे श्रीमती वर्षा पांडेय श्रीमती सरस्वती ठाकुर श्रीमती हर्षा मानिकपुरी,भोज बाई देशमुख,वर्षा वर्मा, श्रीमती संध्या वर्मा श्रीमती मनोरमा बंछोर कु देवीला चंद्राकर कु नीना चक्रवर्ती श्रीमती शांता पाटिल को उनकी उत्कृष्ट कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में फार्मासिस्ट तृप्ति चंद्राकर स्मिता बागड़े आलिया खातून लैब टैक्नीशियन,चम्पा कली सोनी नारायण साहू डुलेशवर यादव, नेतराम साहू पारूल देशमुख हिमांशु सूर्यवंशी के वेंकट राव, दुर्गा कंवर,मीरा साहू गीतांजलि उपस्थित थे

11/05/2026

*ग्राम पंचायत घुघवा समाधान शिविर में,,

दुर्ग, / सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में लोगों के लिए समाधान का केंद्र बन रहा है। जिन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही हैं।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत घुघवा एवं ग्राम पंचायत ढौर में समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पहले लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए बार-बार परिवहन कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। कई लोगों को लाइसेंस नहीं होने के कारण वाहन चलाते समय पुलिस कार्रवाई का डर भी सताता रहता था। ग्राम पंचायत घुघवा समाधान शिविर में पहुंचे श्रीमती तारकेश्वरी बहादुर ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि शासन की इस पहल से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। घर के द्वार पर ही सुविधा मिलने से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

09/05/2026

नेशनल लोक अदालत में 7.92 लाख से अधिक मामलों का निराकरण, 521 करोड़ से ज्यादा की राशि पर समझौता
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को दुर्ग जिले में वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय दुर्ग सहित भिलाई-3, पाटन, धमधा एवं अन्य न्यायालयों में कुल 38 खंडपीठों का गठन किया गया।
लोक अदालत में कुल 7,92,401 मामलों का निराकरण हुआ, जिनमें 17,906 न्यायालयीन एवं 7,75,129 प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल रहे। कुल अवार्ड राशि 521 करोड़ 46 लाख 67 हजार रुपए से अधिक रही।
लोक अदालत में दाण्डिक, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, बैंक, विद्युत एवं दूरसंचार से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया। कई मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समझौता कराया गया।

हथखोज में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत 117 लोगों की निःशुल्क जांचपाटन। टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत हथखोज ...
06/05/2026

हथखोज में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत 117 लोगों की निःशुल्क जांच
पाटन। टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंतर्गत हथखोज में आज हैंडल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 117 लोगों की निःशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग की समय रहते पहचान कर उसके उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के तहत नगर, ग्राम एवं पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता और जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिनमें लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है या जो लंबे समय से तंबाकू, शराब, बीड़ी-सिगरेट का सेवन करते हैं।
उन्होंने बताया कि जिन लोगों में टीबी के लक्षण जैसे वजन कम होना, लगातार हल्का बुखार रहना, खांसी आना, बलगम में खून आना या भूख नहीं लगना दिखाई देते हैं, उनकी स्पूटम जांच की जा रही है। वहीं, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों या औद्योगिक इलाकों में काम करने वाले लोगों में फेफड़ों की टीबी होने की संभावना अधिक रहती है, इसलिए उनकी भी विशेष जांच की जा रही है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश्वर कुमार कठौतिया ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो खांसने, छींकने या संक्रमित बलगम के माध्यम से फैलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में थूकने से बचें, मास्क का उपयोग करें और समय पर पूरा उपचार लें, क्योंकि टीबी का इलाज संभव है।
इस अभियान के तहत घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हैंडल एक्स-रे मशीन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग जांच करवा सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एलएचवी श्रीमती आर. विश्वास, श्रीमती हर्षा मानिकपुरी, सोनसीर देशलहरे, श्रीमती सतरूपा निर्मलकर, नारायण साहू, भूपेंद्र सिन्हा, टीबीएचबी राहुल यादव एवं मितानिन बहनों का विशेष योगदान रहा।

*छत्तीसगढ़ में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान* *दुर्ग जिले में औषधि विक्रेताओं की सघन जांच, तीन फर्मों को नोटिस*दुर्ग, 05 मई 2...
06/05/2026

*छत्तीसगढ़ में सही दवा-शुद्ध आहार अभियान*

*दुर्ग जिले में औषधि विक्रेताओं की सघन जांच, तीन फर्मों को नोटिस*

दुर्ग, 05 मई 2026/ राज्य शासन द्वारा 11 मई 2026 तक सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार थीम के अंतर्गत 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किये जाने हेतु प्रत्येक जिले में कार्यरत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
औषधि शाखा द्वारा जांच अभियान के तृतीय चरण में स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों की जांच के तहत् नव्वा दिवस आज 05 मई 2026 को जिले में स्थित फटकर औषधि विक्रेताओं को चिन्हाकित कर क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों की जांच करना शामिल है इसके तहत् जिले में संचालित कुल 06 फुटकर औषधि विक्रेता मेसर्स जलाराम मेडिकोज, शंकर नगर, दुर्ग, मेसर्स जलाराम मेडिकल, मोतिपारा, दुर्ग, मेसर्स अमित मेडिकल, रेल्वे स्टेशन रोड, मेसर्स श्री राम मेडिकल उतई, मेसर्स महिमा मेडिकल, उतई, मेसर्स मेडप्लस फार्मेसी, सुपेला, भिलाई का जांच/निरीक्षण किया गया एवं क्रय-विक्रय दस्तावेजों का परीक्षण कर मिलान किया गया तथा स्वापक एवं मनःप्रभावी औषधियों का सुक्षमता से निरीक्षण किया गया। उपरोक्त फर्मों में से 03 फर्मों में अनियमितता पाए जाने के कारण, कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी एवं समस्त फर्मों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 का कड़ाई से पालन करते हुए फर्म संचालन के निर्देश दिये गए एवं भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

तर्रा में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्नपाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत म...
06/05/2026

तर्रा में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत तर्रा स्थित लता कुंज में 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में जामगांव एम परियोजना से 12 जोड़ी तथा पाटन परियोजना से 10 जोड़ी विवाह बंधन में बंधे।
जामगांव एम परियोजना अधिकारी श्रीमती यमुनेश पाण्डेय एवं पाटन परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की इस योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 35 हजार रुपये की चेक सहायता राशि के साथ घड़ी, मंगलसूत्र, बिछिया एवं अन्य सिंगार सामग्री प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को विवाह में होने वाले अनावश्यक खर्च से बचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
श्रीमती यमुनेश पाण्डेय ने बताया कि 22 जोड़ों में से एक जोड़ी बैगा जनजाति से थी, जिसमें वधू अमलेश्वर की पुष्पा बैगा एवं वर अभनपुर ब्लॉक के खट्टी ग्राम निवासी जितेंद्र कुमार ध्रुव शामिल रहे। इस जोड़ी को विशेष रूप से प्रथम क्रमांक प्रदान किया गया। विवाह पूरे रीति रिवाज से आचार्य पंडित छगन लाल शर्मा ने विधिवत सम्पन्न कराया
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच गोंड पेंड्री तोरण साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति सीता निषाद, भावना निषाद, दामिनी राकेश साहू, विष्णु निषाद, सुरेन्द्र वर्मा सहित दोनों परियोजनाओं के सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Patan
Durg
491111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when pari news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share