21/02/2026
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अर्जुन कश्यप जी की देखरेख में बस स्टैंड के बाहर लंबे समय से चली आ रही जनसमस्या को आज लोगों की एक आवाज़ पर तुरंत प्रभाव से हल करवाया गया।
स्थानीय निवासियों ने जब अपनी परेशानी श्री अर्जुन कश्यप जी के समक्ष रखी, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से कार्य शुरू करवाया और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
यह कार्य दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी के नेता जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और बिना देरी जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
क्षेत्र की जनता ने श्री अर्जुन कश्यप जी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।