31/05/2026
पातड़ां | सतपाल गर्ग
टाइम्स स्क्वेयर पातड़ां में नए शोरूम "चोलिक्स द क्लोदिंग" का भव्य शुभारंभ
जाखल रोड स्थित एमडीबी के कमर्शियल प्रोजेक्ट टाइम्स स्क्वेयर पातड़ां में नए शोरूम "चोलिक्स द क्लोदिंग" का भव्य शुभारंभ किया गया। यह शोरूम संगीता बूट हाउस और नमन गारमेंट्स (नया बाजार) की ओर से शुरू किया गया है, जो अब टाइम्स स्क्वेयर परिवार का नया सदस्य बन गया है।
शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी पंकज बांसल ने रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने सिंगला परिवार को नए कारोबार की शुरुआत पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एमडीबी टाइम्स स्क्वेयर पातड़ां की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में पातड़ां क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और सम्मानित हस्तियों ने विशेष रूप से भाग लिया तथा नए शोरूम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने शोरूम में उपलब्ध परिधानों की विविधता और आधुनिक व्यवस्था की सराहना की। उत्साह और खुशी के माहौल में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने "चोलिक्स द क्लोदिंग" के सुनहरे भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।
एमडीबी टाइम्स स्क्वेयर पातड़ां प्रबंधन ने भी चोलिक्स द क्लोदिंग परिवार को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रमेश कुमार कुक्कू, पुरषोत्तम सिंगला, कुलदीप सिंह थिंद, अमरित कालेका, बिट्टू विदेशा, अमनिंदर सिंह सभी कौन्सलर समेत सचिन आजाद आदि मौजूद थे।