Press Ki Taquat

Press Ki Taquat Press Ki Taquat (Punjabi (Patiala) & Hindi {New Delhi} Daily Newspapers)

18/09/2026

IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद प्रदर्शन, कैंपस में छात्रों का विरोध
IIT बॉम्बे में एक छात्र की मौत के बाद छात्रों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। छात्र प्रशासन से घटना को लेकर जवाब और छात्रों की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गंभीर कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। कैंपस में प्रदर्शन के बीच मामले की परिस्थितियों की जांच जारी है।

18/09/2026

टहरोली में पत्रकार पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस
तहसील टहरोली के बमनुआ पेट्रोल पंप पर आज शुक्रवार को शाम 7 बजे अचानक किसी एक युवक के द्वारा सत्ता सुधार के पत्रकार ब्रजकिशोर बिलगैया पर जानलेवा हमला हुआ है उस हमले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है
विवाद किस बात को लेकर हुआ है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है फिलहाल पत्रकार पर हुए हमले की पुलिस जांच कर मारपीट करने वाले युवक पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है!

18/09/2026

गुड़गांव में सड़क सुरक्षा से जुड़ा एक अजीब मामला कैमरे में कैद हुआ, जिसमें एक व्यक्ति चलती हुई 'थार' (Thar) के खुले दरवाज़े पर पैर रखकर बैठा दिखाई दिया। इस खतरनाक हरकत ने शहर की सड़कों पर सड़क सुरक्षा और लापरवाही भरे व्यवहार को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

18/09/2026

आंखों के सामने, जिंदगी भर की मेहनत से खड़ा किया कारोबार और आशियाना टूट रहा है..!
कहीं कोई मदद नहीं मिली..ऐसे में सिवाए इस तरह के बिलखने के और कर भी क्या सकते हैं..!
मेरठ के कारोबारी...खूब रोए, गिड़गिड़ाए, सांसद ने आश्वासन दिया, भाजपा नेताओं ने भरोसा दिया, लेकिन नियम-कानून के आगे किसी की नहीं चली..!
पिछले करीब 11 महीनों से अलग-अलग समय पर धरना-प्रदर्शन भी बेकार साबित हुआ..आज उनकी आंखों के सामने उनका आशियाना उजड़ गया..!
किसी तरह का भरोसा काम नहीं आया..ऐसे में उनका यह बिलखना वहां मौजूद लोगों को भी गमगीन कर गया..!
* सेंट्रल मार्केट (मेरठ)

18/09/2026

पुणे के नवले पुल के पास दो युवकों द्वारा ऑटो रिक्शा से लटककर जानलेवा स्टंट करने का वीडियो सामने आया है. पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वामीनारायण मंदिर से नवले पुल के आसपास यह घटना हुई.

18/09/2026

A disturbing incident has reportedly taken place at a Gurdwara Sahib, where a Granthi Singh was allegedly beaten during an altercation. The incident has sparked concern and strong reactions among devotees and members of the Sikh community. A place of worship is expected to remain peaceful and respectful, making such an incident particularly concerning. Further details regarding what led to the altercation and the identities of those involved are awaited. Authorities, if involved, are expected to establish the facts and take appropriate action based on the evidence.

18/09/2026

पंजाब के गुरदासपुर में निहंग सिंह बोले दुकान के बाहर पंजाबी में लिखें, 'यहां केवल हलाल मिलता है

18/09/2026

दिल्ली के आरके पुरम में सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 73 साल का एक बुजुर्ग ने कार से बाइक को टक्कर मारी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर 73 साल के कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


17/09/2026

छतरपुर: कक्षा में सोती मिलीं शिक्षिका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कदआरी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षिका रेखा मानव कक्षा के दौरान सोती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल की व्यवस्था और शिक्षिका की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

17/09/2026

दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (ASJ) सौरभ प्रताप सिंह लालर की अदालत ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी। आज स्वतंत्र भारद्वाज को जेल से रिहा कर दिया गया।

Address

PRESS COMPLEX, NEAR ARNA BARNA CHOWK
Patiala
147001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Press Ki Taquat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Press Ki Taquat:

Shortcuts

Share