BIHAR AB TAK

BIHAR AB TAK media is first-local Digital news portal in BIHAR with a complete coverage off all

क्या आपको लगता है कि अगर भरत तिवारी का एनकाउंटर फर्जी था तो फिर भरत तिवारी को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए
15/08/2026

क्या आपको लगता है कि अगर भरत तिवारी का एनकाउंटर फर्जी था तो फिर भरत तिवारी को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए

15/08/2026

बिहार की राजधानी पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र के मंझौली पंचायत के शाहपुर गांव स्थित कार्यालय में आज 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के मौके पर 25 वर्षीय युवक वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.

झंडोत्तोलन के समय वीरेंद्र को पंचायत कार्यालय के पास बुलाया. परिजनों के मुताबिक, बुलाने के लिए सोनू उसके घर आया था. मृतक के पिता फुलेश्वर यादव का आरोप है कि सोनू उनके बेटे को अपने साथ मोटरसाइकिल से पंचायत कार्यालय के पास ले गया. कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि वीरेंद्र को गोली मारी गई है. गोली लगने के साथ मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही सालिमपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया. घटना में शामिल लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

15/08/2026

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन करने के लिए निकले.!

15/08/2026

तेज प्रताप यादव अपने आवास पर किया झंडोतोलन, राज्य वासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि जो दिमागी रूप से नक्सली है उन्हें पहचानने की जरूरत है इस पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह उनका काम है वह पहचाने कि कौन नक्सली है और कौन पागल है। हो सकता है उन्ही के दल के लोग जो पागल हो

15/08/2026

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जूता पहनकर झंडा फहराया.! वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.!

15/08/2026

रांची में JPSC और JSSC प्रदर्शनकारी छात्रों का तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर

15/08/2026

झारखंड के रांची में 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो के साथ आज पुलिस धक्का-मुक्की और बलपूर्वक रोकने की कोशिश की. साथियों पर पुलिसिया डंडे चले.


15/08/2026

अपने 50 वर्ष से ज्यादा के पोलिटिकल कैरियर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पहली बार अपने निजी आवास पटना के कौटिल्य नगर में झंडोत्तोलन किया। अपने पोलिटिकल कैरियर के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले सांसद रहे फिर विधायक रहे बिहार के मुख्यमंत्री रहे उनकी पत्नी राबड़ी देवी मुख्यमंत्री रही अभी भी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं बेटे तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं पहले बिहार के दो-दो बार डिप्टी सीएम रहे खुद लालू प्रसाद यादव ने जब फिर केंद्र की राजनीति में वापसी की तो मनमोहन सिंह के सरकार में रेल मंत्री रहे

15/08/2026

गौर सुनते हीं गुणें...

इसे सिर्फ बड़बोले धमकी मत समझिएगा. जिस तरह से इस PM मोदी के भाषण के टुकड़े को पूरा संघ परिवार और उसके नुमाइंदा फैला रहा है, उससे साफ़ है कि उसने अपना नया शत्रु चुन लिया है. प्रधानमंत्री ने सबको बता दिया है कि दिमाग़ी नक्सली उर्फ़ जेन ज़ी और उसके साथ खड़े लोगों के साथ कैसे पेश आना है.

ये तरीक़ा हो सकता है हथियारी नक्सलियों से निपटने वाला न हो. इसमें संघ परिवार के संगठन सीधे मैदान में उतारे जाएं और आंदोलन करने वालों से मारपीट करें, उनकी जान लें. जैसा पिछले दिनों जंतर-मंतर पर सादे लिबास में अमित शाह के निजी गुंडे ने कर दिखाया है. इसके चलते दिलली पुलिस भी सवालों के घेरे में रही है.

ऐसी स्थिति आने पर नरेन्द्र मोदी की सदारत वाली सत्ता RSS स्वयंसेवकों के संरक्षण के लिए खड़ी होगी. पुलिस और सुरक्षा बलों का सीमित उपयोग भी हो सकता है. ढेर सारे मुकद्दमे लादकर भी परेशान किया जा सकता है. कुल मिलाकर ये कि इसका ख़तरा बढ़ गया है कि फासीवाद अब अप

मुजफ्फरपुर की बहू का कमाल– ये पहले भी मुझसे सुपीरियर थीं, अब तो और भी सुपीरियर हो गईं हैं। मैं पहले शिक्षक का पति था, अब...
15/08/2026

मुजफ्फरपुर की बहू का कमाल– ये पहले भी मुझसे सुपीरियर थीं, अब तो और भी सुपीरियर हो गईं हैं। मैं पहले शिक्षक का पति था, अब SDM का पति बन गया हूं। ये कहते हुए सरोज कुमार अपनी पत्नी प्रीति कुमारी पर गर्व महसूस करते हैं और कहते हैं कि इनकी मेहनत रंग लाई है। प्रीति कुमारी मूलरूप से नवादा के कौआकोल इलाके की रहनेवाले हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए इनकी जान पहचान सरोज कुमार से 2022 में हुई। पहचान बढ़ी और शादी तक पहुंची, तो दोनों ने अपने परिवार से बात की। दोनों के परिवार राजी हो गए, तो इनकी लव कम अरेंज मैरेज हो गई। प्रीति दिल्ली के सरकारी स्कूल में शिक्षक बन गईं, जबकि सराेज निजी कंपनी में मैनेजर हैं और वो मूल रूप से मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के रहनेवाले हैं। वो पटना में जॉब करते थे, जबकि प्रीति दिल्ली में रह कर पढ़ा रही थीं। उन्होंने दिल्ली में रहकर ही तैयारी शुरू की और 70वीं BPSC परीक्षा का रिजल्ट आया तो उनकी रैंक 166 थी, वो SDM बन गईं, जब रिजल्ट आया था, तब भी जमकर जश्न हुआ। घर परिवार के साथ गांव वालों ने खुशियां मनाई थीं। अब प्रीति को नियुक्ति पत्र मिल गया है। ट्रेनिंग होगी, उसके बाद पोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो जाएगा। प्रीति का कहना है कि मैं दिल्ली से पटना आना चाहती थी, क्योंकि परिवार के सारे लोग यहीं हैं। मैं अपनी नौकरी के सिलसिले में वहां थी। अब मैं भी बिहार आ गईं हूं। प्रीति के पति सरोज कुमार उनकी तारीफ करते हैं। वो कहते हैं कि प्रीति रोज दस घंटे पढ़ाई करती थीं। पटना वापसी के लिए वो एक घंटा अधिक पड़ती थीं और उनकी मेहनत रंग लाई।

Address

Patna New City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BIHAR AB TAK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BIHAR AB TAK:

Shortcuts

Share