SBN Bihar

SBN Bihar Sanatan Khabar

17/09/2022

NH105 सुगौना से खरौआ की तरफ जाने वाली सड़क, खरौआ कब्रिस्तान के निकट एक व्यक्ति बेहोसी की हालत में मिला है,
ग्रामिनो ने इसकी सुचना रहिका थाने को दिया प्रसाशन मौके पर समय पर पहूँचकर उस व्यक्ति को ईलाज के लिए ले गए, जिसकी कोई पहचान नहीं ही पा रही है
अगर आप लोग इनको जानते है तो उनके घर वाले को बताएं और रहिका थाना में संपर्क करें!

रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

16/09/2022
15/09/2022

रसना गर्ल् तरुणी की कहानी, आखिर क्या हुआ रसना गर्ल का

सिर्फ 14 साल की उम्र में ही हो गई रसना गर्ल् की मौत

कोई नहीं जानता!जिंदगी कब कौन सी करवट ले ले,रसना गर्ल् तरुणी सचदेव की कहानी भी ऐसी है। मासूम उम्र में अपनी प्‍यारी सी मुस्‍कान और एक टैगलाइन ‘आई लव यू रसना’ से तरुणी ने सभी का दिल जीत लिया था। करिश्‍मा कपूर के साथ उस एक टीवी एड ने तरुणी की जिंदगी को नई राह दी। वो सिनेमा के पर्दे पर राज करना चाहती थी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था तरुणी अब सिर्फ हमारी यादों में रह गयीं है, सिर्फ 14 साल की उम्र में ही तरुणी इस दुनिया से चली गयीं।

2012 में एक प्‍लेन क्रैश में रसना गर्ल की मौत हो गयी

रसना गर्ल् तरुणी सचदेव का जन्म मुंबई में 14 मई 1998 को हुआ था। पिता हरेश सचदेव इंडस्ट्रियलिस्ट हैं, जबकि मां का नाम था गीता सचदेव। सिर्फ पांच साल की उम्र में तरुणी लाइट्स, कैमरा और एक्‍शन की दुनिया में कदम रख चुकीं थी। रसना के एक एड फिल्‍म से इस कदर पॉपुलैरिटी मिली कि वह उस दौर में सबसे ज्‍यादा पैसा कमाने वाली चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट भी बनी। शाहरुख खान, अमिताभ बच्‍चन के साथ भी काम किया। लेकिन नेपाल में 2012 में हुए प्‍लेन क्रैश में तरुणी की जीवनलीला समाप्‍त हो गई। और वो सिर्फ हमारे यादों में ही रह गयीं।

शाहरुख खान और अमिताभ के साथ भी फ़िल्मों मे किया काम

आपको बता दें शाहरुख खान के एक टीवी शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?’ में भी तरुणी कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। साल 2004 में तरुणी को पहली बार फिल्‍म मिली। मलयालम फिल्म ‘वेल्लिनक्षत्रम’ से उसने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। विनायन इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर थे। उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कहा, ‘मैंने तरुणी को अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन में काम करते देखा था। विज्ञापन एजेंसी से उसका नंबर लिया और उन्हें कॉल किया। जब तरुणी फोन पर आई तो उसने मुझसे कहा- अंकल, मुझे फिल्मों में काम करना है।’

एक फिल्‍म में अमिताभ की दोस्‍त बनी थी रसना गर्ल्

रसना गर्ल् तरुणी ने अमिताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘पा’ में भी काम किया था। वह स्‍कूल में उनकी दोस्‍त बनी थी। 14 मई को तरुणी का जन्‍मदिन था। यह एक दुखद संयोग है कि जन्मदिन के दिन ही उसकी मौत हो गई। 14 मई 2012 को तरुणी दुनिया छोड़कर चली गई। नेपाल के अग्नि एयर फ्इट सीएचटी प्लेन क्रैश में उसका निधन हो गया। साथ में तरुणी की मां गीता सचदेव भी थीं। तरुणी के साथ ही उनकी माँ गीता की भी मौत हो गई। वह दिन तरुणी का 14वां जन्मदिन था।

रसना गर्ल् तरुणी का वो अंतिम सोमवार का दिन

2012 में वो सोमवार का दिन था, जब पश्चिमी नेपाल में विमान क्रैश हो गया था। विमान में 16 भारतीय यात्री, 2 डेनमार्क के रहने वाले और पायलट क्रू के तीन लोग सवार थे। इस हादसे में 13 यात्र‍ियों समेत पायलट क्रू के दो सदस्यों की भी मौत हो गई।

01/09/2022

क्या आपको पता है ?
सार्वजनिक गणेश पूजा की शुरुआत मिथिला से हुआ है ।

महराजा रूद्र सिंह के पोते और महाराजा लक्ष्मेश्वर सिंह के भाई और आप्त सचिव बाबू जनेश्वर सिंह ने 1886 के आसपास ही वर्तमान मधेपुरा जिले के शंकरपुर में सार्वजनिक रूप से गणेश पूजा की शुरुआत की थी । जबकि महराष्ट्र में इसके करीब सात साल बाद 1893 में गणेश उत्सव सार्वजनिक रूप से आयोजित किया जाने लगा । ऐसे में गणेश उत्सव की सार्वजनिक रूप से मनाने का श्रेय शंकरपुर के लोगों को जाता है ।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी डॉ सर गंगानाथ झा की ऑटो बायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया गया है कि वर्ष 1893 में दरभंगा आने से पूर्व बाबू जनेश्वर सिंह शकरपुर में सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरुआत कर दी थी । ये ऐतिहासिक बातें हैं लेकिन एस बी एन न्यूज टीवी इसकी पुष्टि नही करती है ।



रिपोर्ट_ विनय कुमार झा

30/08/2022

कई जिलों के कई प्रखंडों में BPM विदाई समारोह के नाम पर कैडरों से 500-500 रुपया चंदा वसूली
क्या यह उचित है ?

#जीविका

Address

Patna New City
800008

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SBN Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SBN Bihar:

Share