30/01/2026
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड अंतर्गत शेरूकाही पंचायत के काबिलपुर गांव निवासी विकास कुमार सिंह की सुपुत्री डॉ.रिया ने चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है डॉ.रिया ने राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा आयोजित अत्यंत कठिन मानी जाने वाली FMGE (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन) परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है इस परीक्षा के बाद ही विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को भारत में चिकित्सा सेवा देने की अनुमति मिलती है अब डॉ. रिया भारत में एक पंजीकृत चिकित्सक के रूप में मरीजों की सेवा कर सकेंगी डॉ.रिया ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और लगातार कठिन परिश्रम अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को पास कर दिखाया उनकी यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं जैसे ही डॉ. रिया की सफलता की खबर काबिलपुर गांव पहुंची पूरे गांव सहित कांटी प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई ग्रामीणों शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर एवं बधाइयां देकर इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया डॉ. रिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार का मान बढ़ा है बल्कि पूरे मुजफ्फरपुर जिले को गर्व की अनुभूति हुई है क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि वे आगे भी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देकर समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।
Highlights Muzaffarpur Now Zila Muzaffarpur