14/09/2026
अतुल ऑटोमोबाइल्स, जयनगर में बजाज की नई बाइक N160S और N160SS का हुआ ग्रैंड लॉन्चिंग
* ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस
मधुबनी जिले के जयनगर स्थित पटना गद्दी चौक पर संचालित बजाज एजेंसी अतुल ऑटोमोबाइल्स में रविवार को बजाज कंपनी की नई बाइक N160S एवं N160SS का भव्य लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत जयनगर के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान एवं बजाज एजेंसी के प्रोपराइटर गणेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने बजाज की नई बाइक के लॉन्चिंग पर एजेंसी संचालकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बजाज कंपनी की बाइक लंबे समय से लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता और मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। नई बाइक के बाजार में आने से स्थानीय ग्राहकों को आधुनिक तकनीक और आकर्षक डिजाइन वाली बाइक का विकल्प मिलेगा।
मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर गणेश जायसवाल ने बताया कि बजाज कंपनी की N160S और N160SS नई पीढ़ी के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई हैं। दोनों मॉडलों को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जयनगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बजाज की नई बाइक की जानकारी, टेस्ट राइड तथा खरीदारी की सुविधा एजेंसी पर उपलब्ध कराई जाएगी। लॉन्चिंग के दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने ग्राहकों को नई बाइक के विभिन्न फीचर्स, डिजाइन, माइलेज, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाइक को देखने पहुंचे युवाओं और ग्राहकों ने नई मॉडल को लेकर अपनी रुचि दिखाई। एजेंसी प्रबंधन ने कहा कि जयनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बजाज बाइक की काफी मांग है। ग्राहकों की पसंद और जरूरत को देखते हुए कंपनी समय-समय पर नए मॉडल बाजार में उतार रही है। N160S एवं N160SS के लॉन्च होने से स्थानीय ग्राहकों को बजाज के नए मॉडल का लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर कमल जायसवाल उर्फ़ लालू गुप्ता, सुजीत सिंह उर्फ़ गब्बर सिंह, मनीष जायसवाल, कुलदीप कुमार, दीपक प्रसाद सहित अन्य प्रबुद्ध लोग व नगर गणमान्य मौजूद रहे।