RBN Network

RBN Network हर खबर पर पहली नजर
(1)

12/06/2026

VIDEO : नवगछिया के बहुचर्चित , गोपालपुर के पोखरिया श्याम साह ह त्या कांड मामले का पुलिस नें कर दिया उद्भेदन

देखें मामले में हुई दो की गिरप्तारी

09/06/2026

कदवा में पुलिया मरम्मत कार्य पर ग्रामीणों का विरोध, जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार के खिलाफ जांच की मांग

नवगछिया। खैरपुर कदवा पंचायत के नंदग्राम स्थित पुलिया के मरम्मती कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार के खिलाफ जांच की मांग की है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया की मरम्मत में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की ईंट और अन्य घटिया सामग्री लगाई जा रही है, जिससे पुलिया की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यह पुलिया क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है और बरसात व बाढ़ के समय इसकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। ऐसे में यदि मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गई तो भविष्य में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना से संबंधित कार्यों की निगरानी में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने मांग की कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर निर्माण स्थल का निरीक्षण कराया जाए तथा उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि से हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होना जरूरी है।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने कहा कि हाल के वर्षों में पुल-पुलियों के निर्माण और मरम्मत कार्यों में सामने आई खामियों को देखते हुए प्रशासन को ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रहते जांच नहीं हुई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। नंदनी सरकार ने कहा, "जिला परिषद सदस्य मैं हूं, न मेरा बेटा और न ही मेरे पति। योजना से संबंधित निर्णय और जिम्मेदारी मेरी है। कुछ लोग भ्रामक ऑडियो वायरल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि यदि किसी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संदेह है तो संबंधित विभाग से जांच कराई जा सकती है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जा रहा है।

इधर ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने की मांग दोहराई है। अब प्रशासन की कार्रवाई और संभावित जांच रिपोर्ट पर क्षेत्रवासियों की नजर टिकी हुई है।

08/06/2026

एनएच-31 पर संतोष धर्मकांटा के बगल में चल रहा था आईबीएल फाइनेंस का कार्यालय, 100 से अधिक महिलाओं को बनाया शिकार; मकान मालिक की भूमिका भी जांच के घेरे में। जानकारी देते एसपी वैभव शर्मा

08/06/2026

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महादेवपुर घाट पर एक शव यात्रा के दौरान कथित रूप से हथियार से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जगतपुर गांव निवासी भावेश यादव की माता के निधन के बाद निकाली गई शव यात्रा के दौरान यह फायरिंग की गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी भावेश यादव की माता का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा महादेवपुर घाट पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हथियार से फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कुछ लोग हथियार के साथ दिखाई दे रहे हैं और फायरिंग होती हुई नजर आ रही है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या नहीं। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है।

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग को लेकर हमेशा कानून-व्यवस्था से जुड़े सवाल उठते रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसी कड़ी में नवगछिया पुलिस भी वायरल वीडियो के हर पहलू की जांच में जुट गई है।
मामले को लेकर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान, हथियार की वैधता और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
बाइट :
"वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।" — एसपी वैभव शर्मा

07/06/2026

तीन दिनों से लापता युवक की तलाश को लेकर पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार

नवगछिया। तीन दिनों से लापता युवक की बरामदगी को लेकर उसकी पत्नी ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। मामला मुरली क्षेत्र का है, जहां मोहनपुर निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार अपनी ससुराल में रहकर जीवन-यापन कर रहा था। परिजनों के अनुसार मुकेश कुमार बीते तीन दिनों से अचानक लापता है।

पत्नी ने बताया कि पति के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर पत्नी ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर पति की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

पत्नी का कहना है कि मुकेश कुमार के लापता होने से परिवार काफी परेशान है। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है। इसी कारण पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई कर खोजबीन तेज करने की मांग की गई है।

आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों को भी आसपास के क्षेत्रों में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया गया है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस की पहल से जल्द ही मुकेश कुमार का पता चल सकेगा।

01/06/2026

दहेज नहीं मिला तो बेटी की ले ली जान! पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर ने किया खुलासा

28/05/2026

देसी कट्टे से फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
युवक ने हथियार लोड कर किया फायर, एसपी बोले- पहचान कर कार्रवाई शुरू

27/05/2026

अब रक्षाबंधन में राखी बांधने कौन आएगी…” बहन की मौत पर फूट-फूटकर रोया 10 वर्षीय भाई

इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड गांव में विवाहिता अंशु कुमारी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सबसे ज्यादा दर्द उसकी मौत से टूट चुके 10 वर्षीय भाई आयुष कुमार की बातों में दिखा। बहन की मौत के बाद रोते हुए आयुष ने कहा, “मेरी एक ही बहन थी, अब वह भी नहीं रही। अब रक्षाबंधन में मुझे राखी बांधने कौन आएगा।”
आयुष कुमार ने बताया कि वह अक्सर अपनी बहन के ससुराल में रहता था और उसके सामने भी कई बार जीजा प्रभास यादव अंशु कुमारी के साथ मारपीट किया करते थे। उसने कहा कि दीदी हमेशा परेशान रहती थी, लेकिन बच्चों की वजह से सब कुछ सहती थी। आयुष ने रोते हुए कहा, “जीजा जी दीदी को हमेशा मारते थे। इस बार उन्होंने दीदी को जान से मार दिया।”
मृतका अंशु कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कमलाकुंड निवासी प्रभास यादव के साथ हुई थी। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि प्रभास यादव का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

20/05/2026

जन सुराज पार्टी एक बार फिर एक्टिव मूड के NDA सरकार को दिया अल्टीमेटम जवाब दो नहीं तो पूरे बिहा में आंदोलन होगा

15/05/2026

नवगछिया एसपी राजेश कुमार का प्रेस कॉन्फ्रेंस

Address

Patna New City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RBN Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RBN Network:

Share