Vivek Vlogs

21/08/2024

Goraul to sariya path ko acchi tarah se band kar diya gya hai Chandra Shekhar Aazad Chirag Paswan

15/04/2023

आज शाम स्टेट बोडिंग,से जटकौली,साइन,परवारा होते हुए बहुजन,दलितों,का आवाज, राकेश पासवान जी का श्रद्धांजलि के रूप में कैंडल मार्च निकाला गया 👉जिसमे में हमारे बड़े भाई पिंटू जी,बसंत जी,सुमन जी ,श्याम जी अमित जी विवेक जी लोग भी सामिल थे 🙏🏻🫡

14/04/2023

केन्द्रिय मंत्री पशुपती पारस राकेश पासवान को श्रद्धांजलि देने
पहुंचे लालगंज बसंता घाट पे

मोतीपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ... Aap tak news
03/03/2023

मोतीपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ... Aap tak news

Ljp news
03/03/2023

Ljp news

23/02/2022

हम सभी जिस पते पे भोज खाते है वो कैसे तैयार किया जाता है। ईस Video मे देखे ।।

यूक्रेन में फंसे Bihari छात्रों का दर्द- फ्लाइट का किराया 2 लाख रुपए के पारगोपालगंज. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार ज...
23/02/2022

यूक्रेन में फंसे Bihari छात्रों का दर्द- फ्लाइट का किराया 2 लाख रुपए के पार

गोपालगंज. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार जारी है. ऐसे में दोनों देशों के बीच जल्द ही जंग होने की संभवाना जताई जा रही है. वहीं, यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को वापस लाने की तैयारी में इंडियन एंबेसी जुटा हुआ है. गोपालगंज शहर के दो एमबीबीएस छात्र समेत एक दर्जन स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हुए हैं. ये सभी वहां से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे. अब परिवारों की चिंता सताने लगी है. चिंता इस बात की भी है कि यूक्रेन से भारत आने वाली फ्लाइट्स का किराया भी रोजना बढ़ रहा है.

31/08/2020
बिहार : नियोजित शिक्षकों को अब प्रमोशन का भी लाभ मिलेगापंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के शिक्षकों की नई सेवाशर्त नि...
23/08/2020

बिहार : नियोजित शिक्षकों को अब प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा

पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों के शिक्षकों की नई सेवाशर्त नियमावली को राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। नई सेवा शर्त के अनुसार उन्हें कई सहूलियतें मिलेंगी। वर्षों पुरानी उनकी मांग सरकार ने पूरी की है। पुस्तकालयाध्यक्षों, महिला, दिव्यांग शिक्षकों को अपने नियोजन इकाई व अपने जिले से बाहर एक बार ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। वहीं पुरुष शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों को इसका लाभ आपसी सहमति से मिलेगा। कई महिला शिक्षक थी, जो शादी से पहले से नियुक्त थी, पर बाद में उन्हें दिक्कत होने लगी। इस फैसले से ऐसी महिला शिक्षकों को भी काफी लाभ होगा।

प्राथमिक से मध्य व माध्यमिक वि. से उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग्य शिक्षकों की प्रोन्नति होगी। मध्य और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 50 प्रतिशत पद प्रोन्नति से ही भरे जाएंगे। वे प्रचार्य भी बन सकेंगे। महिला शिक्षकों का मातृत्व अवकाश को 135 दिनों से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया। साथ ही अब शिक्षकों को 15 दिनों का पितृत्व अवकाश भी मिलेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने कहा कि एक जुलाई 2015 में इन शिक्षकों के लिए वेतनमान लागू किया गया। उस समय 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि की गई। 2017 में सातवें वेतनमान के अनुरूप 17 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की गई। वर्तमान में ईपीएफ को मिलाकर करीब 20 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की जा रही है।

ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ मिलेगा
महिला और दिव्यांग शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों को अपने नियोजन इकाई तथा अपने जिले से बाहर एक बार ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। वहीं पुरुष शिक्षकों तथा पुस्तकालयाध्यक्षों को इसका लाभ आपसी सहमति (पारस्परिक) से मिलेगा। आरके महाजन ने कहा कि कई महिला शिक्षक थी, जो शादी से पहले से नियुक्त थी, पर बाद में उन्हें दिक्कत होने लगी। अनुकंपा का लाभ
शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की सेवाकाल में मुृत्य की स्थिति में वर्तमान में आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर शिक्षक के पद पर ही नियोजन का प्रावधान है। शिक्षक के पद पर नियोजन के लिए शेक्षणिक अर्हता अनिवार्य है। इस कारण कइयों का नियोजन रुका हुआ है। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय सहायक एवं विद्यालय परिचारी के पद के सृजन और इन पर शिक्षक के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियोजन का निर्णय लिया गया है। पूर्व में जो मृत हो गए हैं, उनके आश्रितों को भी इसका लाभ मिलेगा।

प्राथमिक से मध्य व माध्यमिक विद्यालय से उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग्य शिक्षकों की प्रोन्नति होगी। 50% पद प्रोन्नति से ही भरे जाएंगे।

उच्च वेतनमान अथवा उच्च कोटि में नियुक्ति होने पर सेवा निरंतरता का लाभ मिलेगा। हालांकि वरीयता में इसका लाभ नहीं मिलेगा।

50 प्रतिशत पद प्रोन्नति से ही भरे जाएंगे मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में
20 फीसदी वेतन वृद्धि की जा रही है वर्तमान में ईपीएफ को मिलाकर

मातृत्व अवकाश 180 दिनों का: महिला शिक्षकों का मातृत्व अवकाश को 135 दिनों से 180 दिनों का कर दिया गया है। यह प्रथम दो बच्चों के लिए होगा।

पांच सालों में 60 प्रतिशत वेतन बढ़ा: आरके महाजन ने कहा कि शिक्षकों को पांच सालों में 60 प्रतिशत वेतन बढ़ा। अन्य सूविधाएं भी बढ़ी है।

568 करोड़: सीवान के मैरवा में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल तथा बीएससी नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रवास के के लिए 568 करोड़ स्वीकृति।

अध्ययन अवकाश
वर्तमान में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों कासात साल की सेवा के बाद अध्ययन अवकाश तीन सालों के लिए मिलते थे। अब यह अकाश तीन साल की सेवा के बाद ही मिलेगा। यह अवकाश अवैतनिक होगा। अर्जित अवकाश का लाभ
अर्जित अवकाश का लाभ भी अब शिक्षकों को दिया जाएगा। हर साल 11 दिनों का अर्जित अवकाश दिया जाएगा, जो अधिकतम 120 दिनों के लिए संचित होगा।

https://youtu.be/nsk7dvvO8xM
22/08/2020

https://youtu.be/nsk7dvvO8xM

पटेढ़ी बेलसर के करनेजी पंचायत के मुजा पकड़ी वार्ड नंबर 14 के ग्रामीण लोगों का मांग है की मुझे खाना और पानी नहीं दिया ....

पटेढ़ी बेलसर के करनेजी पंचायत के मुजा पकड़ी वार्ड नंबर 14 के ग्रामीण लोगों का मांग है की मुझे खाना और पानी नहीं दिया जा ...
22/08/2020

पटेढ़ी बेलसर के करनेजी पंचायत के मुजा पकड़ी वार्ड नंबर 14 के ग्रामीण लोगों का मांग है की मुझे खाना और पानी नहीं दिया जा रहा है। B.D.O और C.O साहब से अनुरोध हैं । की हम सभी वार्ड वासी को खाना और पानी मुहाया कराया जाए तथा हमारा वार्ड बाढ़ घोसित किया जाए।

सुशांत केस: जांच के लिए मुंबई पहुंची CBI की टीम, 16 सदस्यीय टीम में FSL भी शामिलसुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सी...
21/08/2020

सुशांत केस: जांच के लिए मुंबई पहुंची CBI की टीम, 16 सदस्यीय टीम में FSL भी शामिल

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। मुंबई पहुंचने वाली 16 सदस्यीय टीम में FSL भी शामिल है। इस टीम में SP नूपुर प्रसाद, एक डीएसपी समेत 4 से 5 सदस्य शामिल हैं।जानकारी के अनुसार CBI की टीम मुंबई पुहंचते ही सबसे पहले केस डायरी, सुशांत की 5 डायरी, पंचनामा, मुम्बई की फोरेंसिक रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट को SIT एग्जामिन करेगी।

FSL की टीम में केमिस्ट्री और फिजिक्स डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। FSL की टीम के साथ SIT जाएगी बांद्रा में सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर जहां उनकी मौत हुई थी। सीबीआई नए सिरे से FSL टीम के साथ मौके से सुराग जुटाने की कोशिश होगी।

सीबीआई की टीम मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले मुंबई के बांद्रा स्थित सीबीआई के दफ्तर पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती से सीबीआई हेडक्वार्टर में ही पूछताछ होगी।

इधर बुधवार को एक बयान जारी करते हुए, बीएमसी ने कहा कि अगर सीबीआई की टीम एक सप्ताह से कम समय के लिए मुंबई का दौरा करते हैं तो CBI अधिकारियों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। हालांकि, नगर निगम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अगर वे 7 दिनों से अधिक समय तक शहर में रहते हैं तो उन्हें क्वारंटाइन से गुजरना होगा।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद, जांच एजेंसी ने भी एक बयान जारी किया था। CBI के बयान में कहा गया, "श्री सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित जांच जारी है। CBI की टीम आगे की जांच के लिए मुंबई का दौरा करेगी। आगे की डिटेल्स फ़िलहाल साझा नहीं की जा सकती।"

Address

Sain Vaishali
Patna New City
844111

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivek Vlogs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vivek Vlogs:

Share