Patna Express Live

Patna Express Live NEWS REPORTER
न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए व्हाट्सएप massage करे । mob- 8521061190
(2)

Big News.  ऐ मोदी जी, दाल-भात खाओ बट यूथ का फ़्यूचर मत खाओ!lजब छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर उतरा विपक्ष… पटना में फिर गर...
21/08/2026

Big News. ऐ मोदी जी,
दाल-भात खाओ बट यूथ का फ़्यूचर मत खाओ!l
जब छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर उतरा विपक्ष… पटना में फिर गरमा गया बिहार!

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज Tejashwi Yadav के नेतृत्व में RJD ने पटना में लोकभवन मार्च निकाला।

Bihar Student Protest। Bihar Students। Tejashwi Yadav। RJD। Siwan Firing। AK-47 Firing। Bihar Police। BSSC Exam। BSSC Exam Delay। Bihar Daroga Exam। Bihar Police Recruitment। TRE-4। Student Protest Bihar। Gardanibagh Protest। Patna Protest। Lok Bhawan March। Raj Bhavan March। Jantar Mantar Protest। Bihar Politics। Police Action। Water Cannon। Samrat Choudhary। Bihar Government

To connect today News bihar news news viral post indian

Big News.. बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना की बेऊर जेल में त...
17/08/2026

Big News..
बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना की बेऊर जेल में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में कर्मचारियों से 14-15 घंटे तक लगातार ड्यूटी कराई जा रही है और उन्हें पर्याप्त छुट्टी व आराम नहीं मिल पा रहा है।

तेज प्रताप यादव ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि बेऊर जेल में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं। उनके मुताबिक, इन कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव डाला जा रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

जेजेडी अध्यक्ष ने बिहार की सम्राट चौधरी सरकार से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेल कर्मियों की समस्याओं को सुना जाना चाहिए और उनकी ड्यूटी का समय उचित रखा जाना चाहिए।

तेज प्रताप ने सरकार से जेल कर्मचारियों को नियमित अवकाश और पर्याप्त आराम देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी पर अनावश्यक रूप से काम का दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।

दरअसल, पिछले महीने NEET पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बेऊर जेल भेजा गया था। हालांकि, बाद में सरकार की ओर से मामला वापस लिए जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

तेज प्रताप ने कहा कि पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी बिहार का गौरव हैं। उनकी सेवाओं का सम्मान करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सरकार से अपील की कि बेऊर जेल में कर्मचारियों की ड्यूटी और कार्य परिस्थितियों की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Patna Bihar India Today digital News bihar live latest news and

Big News... Bihar Government ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब छात्रों को NEET और JEE जैसी प्रति...
11/08/2026

Big News... Bihar Government ने सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब छात्रों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

यहाँ हैं इस घोषणा की मुख्य बातें (Key Highlights):

• 11 PM Support: 15 अगस्त से एक नया Online System शुरू हो रहा है, जिसके जरिए छात्र रात 11 बजे तक Teachers से जुड़कर अपनी पढ़ाई के Doubts क्लियर कर सकेंगे।
• NEET & JEE Preparation: Medical और Engineering की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए Model Schools में विशेष Live Classes चलाई जाएंगी।
• Model Schools Extension: राज्य में पहले से मौजूद 551 मॉडल स्कूलों के अलावा 143 नए स्कूलों को जोड़ा जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इसकी कुल संख्या को 1,001 तक ले जाने का है।
• Digital Access: इस Online Facility के लिए Registration और OTP-based Access की व्यवस्था की जाएगी, ताकि इसकी Monitoring सही तरीके से हो सके।

Today News bihar
Latest news viral
Today News latest

Big News.. 122 करोड रुपए देखकर इस आदमी ने कुत्ता बना 😱😳  आप इससे क्या राय दोगे कमेंट करके जरूर बताना... Today News bihar
11/08/2026

Big News.. 122 करोड रुपए देखकर इस आदमी ने कुत्ता बना 😱😳 आप इससे क्या राय दोगे कमेंट करके जरूर बताना... Today News bihar

Big News... पेपर लीक करने वाला को कठोर कार्रवाई....
11/08/2026

Big News... पेपर लीक करने वाला को कठोर कार्रवाई....

Big News.  दिल्ली के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में भी छात्र आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को JPSC और JSSC परीक...
11/08/2026

Big News. दिल्ली के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में भी छात्र आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में हजारों छात्रों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च किया। इस दौरान 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी आंदोलन में शामिल हुए।

लगातार नौ दिनों के अनशन के कारण देवेंद्र नाथ महतो की हालत कमजोर बताई जा रही है। इसके बावजूद उन्होंने छात्रों के साथ विधानसभा घेराव में हिस्सा लिया। उनकी मौजूदगी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का उत्साह बढ़ाया। महतो को छात्रों ने अपने साथ लेकर मार्च आगे बढ़ाया।

महतो के विधानसभा मार्च में शामिल होने को लेकर आंदोलनकारियो खास चर्चा रही। इसकी तुलना दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन से भी की जा रही है। दिल्ली में आंदोलन के दौरान संसद मार्च में शामिल नहीं हो पाने को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा था कि तीन दिन की भूख हड़ताल के कारण वह खुद प्रदर्शनकारियों की अगुआई नहीं कर पाए थे।

वहीं, रांची में नौ दिनों से अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो ने कमजोर हालत के बावजूद छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर विधानसभा घेराव में हिस्सा लिया।

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में निकले छात्रों ने पुरानी विधानसभा के पास से आगे बढ़ते हुए पुलिस की ओर से लगाए गए कई बैरिकेड एक के बाद एक पार कर लिए। प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ते रहे।

इसके बाद छात्र शहीद मैदान के पास सड़क पर बैठ गए। छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। हालांकि, छात्र संगठनों के वॉलंटियर लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करते रहे, ताकि स्थिति ज्यादा न बिगड़े।

छात्रों की मुख्य मांग JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच और विवादित परीक्षाओं को रद्द करना है। आंदोलन के चलते रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और विधानसभा के आसपास बैरिकेडिंग की गई है।

Today News bihar news news viral post indian news news viral

बिहार के मुंगेर में पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुफ्फसिल थाना परिसर में खड...
10/08/2026

बिहार के मुंगेर में पुलिस थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। मुफ्फसिल थाना परिसर में खड़ा 18 चक्का ओवरलोड ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। इस ट्रक को खनन विभाग ने जब्त किया था और उस पर 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। करीब एक महीने तक ट्रक थाना परिसर में खड़ा रहा, लेकिन अचानक उसके गायब होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामला 3 जुलाई से शुरू हुआ। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास खनन विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक 18 चक्का ट्रक को रोका गया। ट्रक में गिट्टी लदी थी और जांच में उसे ओवरलोड पाया गया। इसके बाद खनन विभाग ने ट्रक को जब्त कर लिया और नियमों के उल्लंघन के चलते उस पर 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया।

कार्रवाई के बाद जब्त ट्रक को मुफ्फसिल थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। इसके बाद करीब एक महीने तक ट्रक थाने में ही मौजूद रहा। लेकिन अब अचानक उसके गायब होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की निगरानी में खड़ा जब्त ट्रक आखिर थाना परिसर से बाहर कैसे निकल गया? क्या उसे किसी ने चोरी-छिपे बाहर निकाला या फिर इस पूरे मामले में किसी की मिलीभगत थी? पुलिस अब इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

थाना परिसर से जब्त ट्रक के गायब होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ट्रक कैसे और किन परिस्थितियों में थाना परिसर से गायब हुआ।

Today News bihar news news viral post indian news news viral video today
Top news latest news

Big News.. केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून के...
10/08/2026

Big News.. केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का कानून होना चाहिए, लेकिन इसके लागू करने की व्यवस्था में खामियों के कारण कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।

जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था तैयार करनी चाहिए, जिससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो और कानून का दुरुपयोग भी रोका जा सके।

मांझी ने कहा कि शराबबंदी का कानून अपने मूल रूप में उचित होना चाहिए, लेकिन उसके इंप्लीमेंटेशन में गड़बड़ी होने से अलग-अलग जगहों पर कई तरह की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने इस व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जाने की जरूरत बताई।

केंद्रीय मंत्री ने गुजरात में लागू शराबबंदी का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी इसी तरह का मॉडल अपनाया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, शराबबंदी के उद्देश्य को बनाए रखते हुए इसके क्रियान्वयन को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की जरूरत है।

मांझी के इस बयान से बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक बहस एक बार फिर तेज होने की संभावना है।

Today News bihar news news viral post indian news news viral post indian news news viral

Big News.. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक 35 वर्षीय चाय किसान के कथित अपहरण से हड़कं...
10/08/2026

Big News.. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक 35 वर्षीय चाय किसान के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार को राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान इलाके में स्थित एक चाय बागान में हुई। पीड़ित की पहचान चौलहाटी सीमावर्ती गांव के तसर पाड़ा निवासी दीपांकर गोप के रूप में हुई है।

परिवार का आरोप है कि दीपांकर को बांग्लादेशी बदमाशों के एक समूह ने कथित तौर पर अगवा किया है। परिजनों का दावा है कि यह अपहरण सीमा पार से घुसपैठ की एक कथित कोशिश को नाकाम किए जाने के बाद बदले की कार्रवाई के तौर पर किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 अगस्त को चौलहाटी सीमा के पास एक बांग्लादेशी नागरिक ने कंटीले तारों की बाड़ काटकर भारत में घुसने की कथित कोशिश की थी। सतर्क स्थानीय ग्रामीणों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय लोगों को आशंका है कि पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक सीमा पार सक्रिय किसी तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी घटना के बाद दीपांकर गोप को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, कुछ सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दीपांकर बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की हिरासत में है। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जानकारी जुटा रही हैं।

घटना के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मामले की परिस्थितियों, किसान के लापता होने और सीमा पार से संभावित कनेक्शन की जांच कर रही हैं।

Today News latest news viral post indian news news viral post top news latest news viral

Big News.. राजस्थान के बालोतरा जिले में एक किसान को अपनी ही एक गलती की भारी कीमत चुकानी पड़ी। किसान ने प्लॉट बेचकर मिले ...
10/08/2026

Big News.. राजस्थान के बालोतरा जिले में एक किसान को अपनी ही एक गलती की भारी कीमत चुकानी पड़ी। किसान ने प्लॉट बेचकर मिले 5 लाख रुपये चोरी के डर से खेत में गाड़कर छिपा दिए, लेकिन बाद में वह पैसे रखने की जगह ही भूल गया। काफी तलाश के बाद जब रकम मिली तो उसमें दीमक लग चुकी थी और लाखों रुपये बर्बाद हो गए।

मामला पचपदरा से कुछ दूरी पर स्थित नेवाई गांव का है, जहां मांगीलाल मेघवाल अपने परिवार के साथ खेत में बनी कच्ची ढाणी में रहता है। करीब एक साल पहले उसने पचपदरा का एक प्लॉट बेचा था, जिससे उसे 5 लाख रुपये मिले थे। वह इन पैसों से खेत में कमरा बनाना चाहता था।

मांगीलाल को डर था कि घर में रकम रखने पर चोरी हो सकती है या उसके बेटे पैसे खर्च कर सकते हैं। इसी वजह से उसने एक रात 5 लाख रुपये पॉलीथीन में रखे और खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिए। खास बात यह रही कि उसने इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को भी नहीं दी।

कुछ समय बाद जब कमरे के निर्माण के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो मांगीलाल रकम निकालने के लिए खेत में पहुंचा। लेकिन तब तक वह पैसे छिपाने की जगह भूल चुका था। उसने काफी दिनों तक 10 बीघा के खेत में अलग-अलग जगह तलाश की, लेकिन रकम का कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार उसने अपनी पत्नी और बेटों को पूरे मामले की जानकारी दी। शुरुआत में परिजनों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन मांगीलाल के समझाने के बाद उन्होंने भी खेत में पैसे तलाशने शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद जब रकम मिली तो नोटों को दीमक बुरी तरह नुकसान पहुंचा चुकी थी।

मांगीलाल की नशे की लत और भूलने की आदत के चलते खेत में छिपाए गए 5 लाख रुपये लंबे समय तक जमीन में दबे रहे। पैसे मिलने के बाद परिवार को उम्मीद थी कि रकम वापस मिल जाएगी, लेकिन दीमक के कारण उनकी बड़ी रकम खराब हो चुकी थी।

rajstan news viral post indian

Address

Delhi
Patna New City

Telephone

+918521061190

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patna Express Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Patna Express Live:

Shortcuts

Share