News Bihar

News Bihar खबर वही जिनसे "सरोकार" हो आपकी...

दोनों तस्वीरों को देखकर आपकी क्या राय है? प्रतिक्रिया जरूर
19/08/2026

दोनों तस्वीरों को देखकर आपकी क्या राय है? प्रतिक्रिया जरूर

बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. कुछ ही सालों में बिहार में 6 नए एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है. इनमे प्रस...
17/08/2026

बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. कुछ ही सालों में बिहार में 6 नए एयरपोर्ट बनकर तैयार होने वाला है. इनमे प्रस्तावित मुजफ्फरपुर, सहरसा, बेगूसराय, वीरपुर रक्सौल जैसे क्षेत्र शामिल है

बिहार में जीना मुश्किल है… लेकिन मरना आसान।आज का दिन ही देख लीजिए।लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में भगदड़ हुई, जिसमें सा...
17/08/2026

बिहार में जीना मुश्किल है… लेकिन मरना आसान।

आज का दिन ही देख लीजिए।
लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में भगदड़ हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, दर्जनों घायल .!

वहीं, सावन की सोमवारी के मौके पर गंगा और कमला नदी में स्नान करने गए कटिहार और मोकामा के आठ बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

और ये तो सिर्फ वही खबरें हैं, जो हम तक पहुंच पाई हैं। न जाने ऐसी कितनी घटनाएं होंगी, जो खबर तक नहीं बन पाईं।

सवाल ये है—बिहार में इंसान की जान इतनी सस्ती क्यों है?
यहां जीना इतना मुश्किल और मरना इतना आसान क्यों है?

सारण में यूथ ब्रिगेड बिहार का संगठन विस्तार, युवा आयोग के शीघ्र गठन की मांगछपरायूथ ब्रिगेड बिहार ने संगठन को जमीनी स्तर ...
13/08/2026

सारण में यूथ ब्रिगेड बिहार का संगठन विस्तार, युवा आयोग के शीघ्र गठन की मांग

छपरा

यूथ ब्रिगेड बिहार ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सारण जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। संगठन की ओर से राजेश पाण्डेय जी, प्रदेश प्रवक्ता, यूथ ब्रिगेड बिहार; संतोष सिंह जी, जिला अध्यक्ष, सारण; दीपक कुमार सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष, सारण; एवं सुनील गिरी जी, जिला महासचिव, सारण को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

संगठन ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी युवाओं को संगठन से जोड़ने, युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजेश पाण्डेय ने सरकार से युवा आयोग को लेकर मांगा जवाब

यूथ ब्रिगेड बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाण्डेय जी ने कहा कि बिहार के युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि 8 जुलाई 2025 को बिहार कैबिनेट द्वारा युवा आयोग के गठन को मंजूरी दिए जाने के बाद अब सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आयोग को पूरी तरह सक्रिय करने की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।

राजेश पाण्डेय ने कहा कि “जब बिहार सरकार ने युवा आयोग के गठन को कैबिनेट से मंजूरी दे दी थी, तो अब तक आयोग को पूरी तरह सक्रिय क्यों नहीं किया गया? अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और पलायन जैसी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में युवा आयोग केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे धरातल पर सक्रिय होकर युवाओं की समस्याओं की सुनवाई और समाधान की दिशा में काम करना चाहिए।

सरकार से प्रमुख मांग

राजेश पाण्डेय ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा कि:

- युवा आयोग के गठन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।
- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की स्थिति सार्वजनिक की जाए।
- आयोग को प्रभावी एवं नियमित रूप से सक्रिय किया जाए।
- युवाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए जिला स्तर तक व्यवस्था विकसित की जाए।
- रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े मामलों पर आयोग द्वारा ठोस पहल की जाए।
- आयोग के निर्णयों और कार्यों की प्रगति की पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

उन्होंने कहा कि यूथ ब्रिगेड बिहार का उद्देश्य युवाओं की आवाज को मजबूत करना और उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। संगठन आने वाले समय में युवाओं के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं

यूथ ब्रिगेड बिहार ने संतोष सिंह जी, जिला अध्यक्ष सारण; दीपक कुमार सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष सारण; एवं सुनील गिरी जी, जिला महासचिव सारण सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में अपना योगदान देंगे।

जारीकर्ता:
यूथ ब्रिगेड बिहार
सारण जिला

शिक्षक समस्याओं को मजबूती से उठाने का ई. आनंद पुष्कर ने दिया भरोसासिवानसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी एनडीए प्रत्य...
13/08/2026

शिक्षक समस्याओं को मजबूती से उठाने का ई. आनंद पुष्कर ने दिया भरोसा

सिवान

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी एनडीए प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने सिवान जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षको से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक सुना। संवाद कार्यक्रम में वित्तरहित विद्यालयों, मदरसा, संस्कृत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आईटीआई सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखीं। शिक्षकों ने स्थानांतरण, पदोन्नति, सेवा-निरंतरता, वेतन विसंगति, वेतनमान, वेतन संरक्षण, लंबित भुगतान सहित अन्य सेवा संबंधी विषयों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षकों ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में ई. आनंद पुष्कर को समर्थन एवं हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। आनंद पुष्कर ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कई शिक्षकों ने आनंद पुष्कर के पिता स्वर्गीय केदारनाथ पांडेय को भावपूर्ण स्मरण किया। शिक्षकों ने शिक्षक हितों के लिए उनके संघर्ष, योगदान एवं समर्पण को याद करते हुए आनंद पुष्कर को स्नेह और आशीर्वाद दिया।

युवा कवि प्रभात ने अपनी कविता के माध्यम से कराया गौरवशाली भारत का परिचयहिंदी व भोजपुरी की मौलिक कविताओं के माध्यम से समा...
13/08/2026

युवा कवि प्रभात ने अपनी कविता के माध्यम से कराया गौरवशाली भारत का परिचय

हिंदी व भोजपुरी की मौलिक कविताओं के माध्यम से समाज को दे रहे नयी दिशा

छपरा

युवा कवि, पत्रकार व लेखक प्रभात किरण हिमांशु ने अपनी ओजस्वी रचना के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी है। उन्होंने अपनी कविता के द्वारा कम शब्दों में भारत के गौरवशाली इतिहास को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। उनकी यह कविता 'गौरवशाली भारत' अंतरराष्ट्रीय स्तर के वर्चुअल कवि सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। सारण जिले के छपरा के रहने वाले प्रभात अपनी कविताओं के माध्यम से मानवीय
संवेदना को आवाज देते रहे हैं। उनकी हिंदी व भोजपुरी की कविताएं सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।

गौरवशाली भारत

सम्मान भरे इन शब्दों से,
भारत का हम गुणगान करें,
गौरव कथाएं यहां हैं अनंत
आओ मिलकर आह्वान करें

यहां रणभूमि में समर शंख,
गीता का सार सुनाते हैं
यहां स्वयं विधाता सारथी बन
जीवन का मार्ग बताते हैं.

यह देह दान की धरती है
यहां बुद्ध को शाश्वत ज्ञान मिला,
दस मुंडों के ज्ञानी को भी
मर्यादा से सम्मान मिला

यहां सूर्य उतर कर धरती पर
बाधाओं से टकराया है
लक्ष्मी, राणा और बापू बन,
अपना परचम लहराया है

यहां बलिदानों का शिलालेख
संस्कृतियों का है नव सुलेख,
इस मातृभूमि के कण-कण पर
फिर क्यों ना हम अभिमान करें

गौरव कथाएं यहां हैं अनंत
आओ मिलकर आह्वान करें
भारत का हम गुणगान करें
भारत का हम गुणगान करें...

प्रभात किरण हिमांशु
युवा कवि, पत्रकार व लेखक
छपरा, सारण बिहार

पूर्व मध्य रेलवे के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कथक का जलवा बिखेरेंगी अनीषाछपरापूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित स्वतंत्रता ...
13/08/2026

पूर्व मध्य रेलवे के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कथक का जलवा बिखेरेंगी अनीषा

छपरा

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2026 में सारण की प्रतिभाशाली कथक कलाकार कुमारी अनीषा को विशेष प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में अनीषा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् पर आधारित विशेष कथक प्रस्तुति देंगी। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में रेल मंत्रालय के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे की ओर से सारण की बेटी को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। अनीषा इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कथक की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अनीषा बिहार सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न महोत्सवों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी नियमित रूप से अपनी कला का प्रदर्शन करती रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सलछपरास्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं...
13/08/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल

छपरा

स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण बनाने को लेकर गुरुवार को मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति एवं देखरेख में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था सहित समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। गर्मी को देखते हुए समारोह स्थल पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परेड मैदान को समतल कराने के साथ अनावश्यक बालू आदि हटाने का भी निर्देश दिया।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें जिला पुलिस बल के महिला एवं पुरुष जवानों, गृह रक्षा वाहिनी, राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा भारत स्काउट एंड गाइड के परेड दलों ने हिस्सा लिया। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा की राष्ट्रगान टीम सहित अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का पर्व है। समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

घर की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 14.54 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंगछपराटीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सारण ज...
13/08/2026

घर की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 14.54 लाख लोगों की टीबी स्क्रीनिंग

छपरा

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सारण जिले में चलाये गये विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अस्पतालों से निकलकर गांवों और लोगों के घरों तक पहुंचीं। 24 मार्च से 12 अगस्त 2026 तक जिले में 14,54,504 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इस दौरान जांच में 2,434 नये टीबी मरीजों की पहचान हुई। संदिग्ध मरीजों की पुष्टि के लिए 44,737 लोगों का एक्स-रे और 13,202 लोगों की नैट से जांच करायी गयी। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रत्नेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य टीबी के लक्षण वाले लोगों की जल्द पहचान कर उनकी जांच और उपचार सुनिश्चित करना है। इसके लिए हाई रिस्क वाले गांवों में विशेष शिविर लगाये गये। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के अलावा घर-घर जाकर भी संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी, ताकि ऐसे लोगों तक जांच की सुविधा पहुंच सके, जो किसी कारण से स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं।जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में आने वाले मरीजों की भी टीबी के लक्षणों के आधार पर जांच की गयी। लंबे समय से खांसी, वजन कम होना, लगातार बुखार और रात में पसीना आने जैसे लक्षणों वाले लोगों को टीबी की जांच के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के तहत मंडल कारा और बाल सुधार गृह में भी विशेष टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किये गये। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ रहने के कारण संक्रमण का जोखिम अधिक रहता है। समय पर जांच से संभावित मरीजों की पहचान कर संक्रमण की श्रृंखला को रोकने में मदद मिलती है।
डीपीसी-टीबी हिमांशु शेखर ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों की समय पर पहचान और उपचार शुरू करना सबसे महत्वपूर्ण है। देर से पहचान होने पर संक्रमण के दूसरे लोगों तक पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग को घर और समुदाय के स्तर तक पहुंचाया है।

सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि टीबी की पहचान बीमारी के शुरुआती चरण में होना जरूरी है। विभाग का प्रयास है कि किसी भी संदिग्ध मरीज की जांच में देरी न हो और पुष्टि होने पर उसे तत्काल उपचार से जोड़ा जाये। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग के साथ लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि टीबी का इलाज संभव है और समय पर जांच तथा नियमित उपचार से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। जिले में बड़े पैमाने पर हुई स्क्रीनिंग से छिपे टीबी मामलों की पहचान में मदद मिली है। अब विभाग के सामने नये मरीजों को समय पर उपचार से जोड़ने के साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच सुनिश्चित करने की चुनौती है।

अखंड भारत दिवस पर विहिप की बैठक, सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद पर दिया जोरछपरा विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक स्थ...
13/08/2026

अखंड भारत दिवस पर विहिप की बैठक, सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद पर दिया जोर

छपरा

विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई की बैठक स्थानीय होटल रामबाग बैंक्विट, उत्तरी दहियावां टोला, छपरा में आयोजित हुई। बैठक के साथ संगठन की ओर से अखंड भारत दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप तथा उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष संजीव उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि देश के इतिहास और संस्कृति को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने विश्व को शून्य और दशमलव जैसी महत्वपूर्ण गणितीय अवधारणाएं दीं। उन्होंने ऋषि-मुनियों और पूर्वजों के योगदान को स्मरण करते हुए समाजहित में उनके त्याग की चर्चा की।

उन्होंने हिंदू समाज के समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियों पर भी विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक एकजुटता को आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने की अपील की। प्रांत अध्यक्ष संजीव ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र संगठन मंत्री द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। बैठक का समापन प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रविकांत, जिला मंत्री वसंत कुमार सोनू, जिला सह मंत्री प्रभात कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, जिला संयोजक अनुज कुमार, जिला मातृशक्ति प्रमुख माधुरी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Address

Patna New City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share