Stm Viral News

Stm Viral News Viral न्यूज देखने के लिए अभी Follow करले!

29/05/2026

📍 राजस्थान, 45° तापमान में AC चलाने पर कॉन्स्टेबल को मिली फटकार, वीडियो चर्चा में🔹 राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 🔹 बताया जा रहा है कि एक बीजेपी मंत्री की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल ने तेज गर्मी से राहत पाने के लिए काफिले की गाड़ी का AC चला लिया था।🔹 वायरल वीडियो में मंत्री कथित तौर पर कॉन्स्टेबल को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।🔹 राजस्थान में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। 🔹 घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।🔹 कई यूजर्स सुरक्षा कर्मियों के कामकाजी हालात और भीषण गर्मी में सुविधाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
BreakingNews

29/05/2026

📍 चंदौली | उत्तर प्रदेश, महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से मारपीट का VIDEO वायरल🔹 उत्तर प्रदेश के चंदौली से महिला के साथ कथित बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। 🔹 वायरल वीडियो में महिला को बाल पकड़कर घसीटते, चेहरे पर घूंसे मारते और लात-घूंसों से हमला करते देखा जा सकता है।🔹 जानकारी के मुताबिक हमला कई मिनट तक चलता रहा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।🔹 बताया जा रहा है कि घटना किसी आपसी कारोबारी विवाद से जुड़ी हो सकती है।🔹 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग घटना पर नाराज़गी जता रहे हैं।🔹 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
BreakingNews

11/05/2026

आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा? वायरल वीडियो ने फिर खड़े किए सवाल

🔹 सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस बाइक से जाता दिखाई देता है।

🔹 तभी अचानक एक आवारा कुत्ता उस पर हमला कर देता है और काट लेता है।

🔹 वीडियो में व्यक्ति मदद के लिए चिल्लाता सुनाई दे रहा है।

🔹 आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को कुत्ते से बचाया।

🔹 घटना के बाद एक बार फिर आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर बहस छिड़ गई है।

🔹 कई लोग सख्त कार्रवाई और बेहतर नियंत्रण व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

🔹 वहीं पशु प्रेमियों का कहना है कि नसबंदी, वैक्सीनेशन और सही प्रबंधन ही स्थायी समाधान हो सकता है।

❓आपकी क्या राय है?
क्या सरकार को आवारा कुत्तों पर सख्त नियंत्रण के लिए नई नीति लानी चाहिए?

पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री Narendra Modi के आने को लेकर आयोजित होने वाले बिहार सरकार के  #मंत्रिमंडल विस्तार ...
07/05/2026

पटना के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री Narendra Modi के आने को लेकर आयोजित होने वाले बिहार सरकार के #मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के आज स्थल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित हो सके।

07/05/2026



*👉बड़ी खबर-* 20 लाख की लूट 300 ग्राम सोने तकरीबन 8 से 9 किलो चांदी की लूट ,अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना का दिया अंजाम 10 राउंड के किया फायरिंग बीच बाजार में फायरिंग के बाद दहशत का माहौल बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम स्थानीय ग्रामीणों ने एक अपराधी को पड़कर जमकर पिटा घटना बिहार के सिवान जिले का

 #सीतामढ़ी  #पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग...
07/05/2026

#सीतामढ़ी #पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन, सीतामढ़ी में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-01), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित कांडों के निष्पादन एवं Citizen Centric Policing को सुदृढ़ करने हेतु विस्तृत समीक्षा करते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—

सभी लंबित कांडों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति अपनाने तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के समुचित संकलन एवं विश्लेषण पर विशेष बल दिया गया।

घुसपैठियों की पहचान कर आवश्यक जांच एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।

थानों में आने वाले आमजनों के साथ शालीन, विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के संबंध में थानाध्यक्षों द्वारा पंचायत स्तर पर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं अंचल निरीक्षकों द्वारा विद्यालयों में सप्ताह में कम-से-कम दो बार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश।

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनुमंडल,अंचल एवं थाना स्तर पर जनता दरबार/जन संवाद आयोजित कर आमजनों की समस्याओं के समाधान के निर्देश।

e-Dossier, e-Summon, e-Sakshya एवं character Verification के प्रभावी, नियमित एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए डिजिटल कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश।

गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए Dial-112 की सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ाने का निर्देश।

पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करना।

CCTNS के प्रभावी एवं अद्यतन संचालन पर बल।

मद्यनिषेध अभियान के तहत निरंतर छापेमारी कर जब्त शराब का त्वरित विनष्टीकरण सुनिश्चित करना।

U.D., SC/ST, POCSO, बलात्कार एवं दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन।

लंबित वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाकर सेक्टरवार जिम्मेदारी तय करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना।

गुंडा प्रस्ताव / CCA प्रस्ताव शीघ्र भेजते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना।

प्रत्येक रविवार 12:00 बजे से 02:00 बजे तक नियमित रूप से गुंडा परेड एवं चौकीदारी परेड आयोजित करने का निर्देश।

थाना परिसर में डायरी राइटिंग कैंप आयोजित कर लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना।

कांडों का समयबद्ध (60/90 दिनों के भीतर) निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा उसे CCTNS पोर्टल पर अपलोड करने हेतु सख्त निर्देश।

अनुसंधानकर्ताओं द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम 10 कांडों तथा थानाध्यक्ष/अंचल निरीक्षकों द्वारा न्यूनतम 04 कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करना।

सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलवार प्रत्येक थाना से कम-से-कम 05 कांडों को स्पीडी ट्रायल हेतु चिह्नित कर अग्रसारित करना।

थाना आगंतुक पंजी का नियमित एवं विधिवत संधारण सुनिश्चित करना।

सघन वाहन जांच अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों, ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करना।

सक्रिय अपराधियों एवं जेल से छूटे अपराधियों की अद्यतन सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करना।

सूचना-संग्रह तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना।

अवैध हथियारों की बरामदगी एवं मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष निगरानी।

महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी एवं संवेदनशील संचालन पर विशेष बल।

कर्तव्य पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को वर्दी में रहते हुए उच्च कोटि का टर्नआउट बनाए रखने का निर्देश।

बैठक के दौरान सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों,थानाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कर्तव्यों, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति मार्गदर्शन किया गया एवं उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

 #सबका सम्मान जीवन आसान के तहत कार्यक्रम आयोजित #सीतामढ़ी। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय 3 अंतर्गत "...
07/05/2026

#सबका सम्मान जीवन आसान के तहत कार्यक्रम आयोजित

#सीतामढ़ी। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय 3 अंतर्गत "सबका सम्मान ,जीवन आसान" के तहत सोनबरसा प्रखंड के इंदरवा पंचायत के इंदरवा हाई स्कूल के सभाकक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा आम जनों की समस्याओं को सुना गया । कार्यक्रम में आम जनों के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में भूमि विवाद से संबंधित सबसे अधिक मामले आए। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड ,शौचालय भुगतान ,पेयजल समस्या, सड़क अतिक्रमण, एंबुलेंस उपलब्धता, श्रम कार्ड,फसल क्षति अनुदान ,सिंचाई हेतु नलकूप लगवाने , सड़क निर्माण/मरम्मती, पुल निर्माण की मांग, विद्युत पोल की अनुपलब्धता,सोलर स्ट्रीट लाइट की मरम्मती, परिमार्जन/दाखिल खारिज की स्थिति, खाद्यान्न वितरण, सड़क निर्माण में लापरवाही, पंचायत भवनों में कर्मियों की अनुपस्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की कमी, भूमि विवाद, नल–जल योजनाओं एवं सरकारी योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता, जैसी विभिन्न समस्याएं रखीं गई।

इन सभी बिंदुओं पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को इसके निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित प्राधिकारियों को निर्देशित किया कि इंदरवा पंचायत के सभी पूर्ण –अपूर्ण योजनाओं की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाय।
मौके पर वरीय उप समाहर्ता युनुस अंसारी संबंधित प्रखंड के बीडीओ , सीओ ,सीडीपीओ ,बीपीआरओ, संबंधित विभागों के अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके साथ ही प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सभी पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया गया कि "सबका सम्मान जीवन आसान" के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस संबंध में किसी भी तरह के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी योजनाओं का क्रियान्वयन विहित गुणवत्ता के साथ तय मानकों के अनुरूप करना सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं काटी क्रियान्वयन ससमय हो ताकि इसका लाभ आम जनता को मिल सके।

 #सीतामढ़ी  #जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। #इंदरवा पंचायत में बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्...
07/05/2026

#सीतामढ़ी #जिलाधिकारी द्वारा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया।

#इंदरवा पंचायत में बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को पोशाक, बच्चियों को प्रोत्साहन राशि व अन्य समानों का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज फील्ड भ्रमण के दौरान सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत इंदरवा पंचायत के नरकटिया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पीएससी प्रभारी को निर्देशित किया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एप्रोच पथ को मोटरेबल बनाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी ने हेल्थ विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रखंड स्थित सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को 24 घंटे के अंदर चालू करना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निम्नलिखित निर्देश दिया कि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सभी स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति समय पर सुनिश्चित करने एवं रोस्टर के अनुसार सेवाएं संचालित करने को कहा।
गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच (ANC) तथा टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने का निर्देश दिया।
केंद्र पर आने वाले मरीजों के पंजीकरण एवं उपचार की समुचित रिकॉर्ड संधारण सुनिश्चित करने को कहा।
साफ पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजनों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाल विकास परियोजना, सोनबरसा अंतर्गत इंदरवा हाई स्कूल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए पोशाक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सीमावर्ती प्रखंडों में कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं कन्या जन्म दर को सुरक्षित करने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की। इस पहल के तहत मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत एक परिवार की अधिकतम दो बच्चियों तक ₹2000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही 6 माह तक की बच्चियों के लिए बेबी किट (क्रीम, साबुन, शैम्पू, बॉडी वॉश, बेबी ऑयल, पाउडर आदि) का भी वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल न केवल बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में भी सुधार लाएगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र लाभुकों तक इसका लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

 #सीतामढ़ी  #सोनबरसा  जिले के युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ने अब प्रशासन की चिंता को गंभीर रूप दे दिया है.ख...
07/05/2026

#सीतामढ़ी #सोनबरसा जिले के युवाओं में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ने अब प्रशासन की चिंता को गंभीर रूप दे दिया है.खासकर ‘सूखे नशे’—गांजा, चरस, अफीम और प्रतिबंधित नशीली दवाओं—की बढ़ती पकड़ ने समाज की जड़ों को हिलाना शुरू कर दिया है. इसी को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि अब नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
डीएम ने जिले के सीमावर्ती प्रखंड सोनबरसा को तस्करी के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील घोषित करते हुए यहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. नेपाल सीमा से सटे होने के कारण इस इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका हमेशा बनी रहती है.इसे देखते हुए सीमा पर सघन निगरानी, चौकसी और जांच व्यवस्था को और मजबूत करने का आदेश दिया गया है.डीएम ने भावुक शब्दों में कहा युवाओं को नशे के अंधेरे दलदल से बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. एक पीढ़ी अगर इस जहर की गिरफ्त में आ गई, तो उसका असर पूरे समाज पर पड़ेगा. इसलिए हम हर हाल में इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
प्रशासन ने पुलिस, एसएसबी और संबंधित टास्क फोर्स को निर्देश दिया है कि चिन्हित तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जाए और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए.साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया है.
इस बीच डीएम ने आम जनता से भी भावनात्मक अपील की है कि वे अपने बच्चों और आसपास के युवाओं पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है.आज जरूरत है कि समाज, प्रशासन और परिवार मिलकर इस जंग को लड़ें, ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे के अंधकार से बचाकर एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दिया जा सके।

मानसून से पहले ड्रेनेज दुरुस्त करने का सख्त आदेश, डीएम ने किया निरीक्षण,शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा आज नगर परिष...
07/05/2026

मानसून से पहले ड्रेनेज दुरुस्त करने का सख्त आदेश, डीएम ने किया निरीक्षण,

शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा आज नगर परिषद शिवहर क्षेत्र के अंतर्गत बुडको (BUIDCO) द्वारा निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना का व्यापक स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जोन-I, II और III में चल रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जोन-III: रजिस्ट्री चौक से फतेहपुर रोड होते हुए मुरारी चौक।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि रजिस्ट्री चौक के पास लगभग 20 मीटर में नाला निर्माण और जॉइंट का कार्य शेष है। उन्होंने परियोजना निदेशक, बुडको को उक्त स्थल पर तत्काल कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्मित ड्रेन के आसपास भरी गई मिट्टी के समतलीकरण (Leveling) का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को नालियों की उड़ाही (सफाई) हेतु निर्देशित किया गया।

जोन-II: लचका आउटफॉल से थाना होते हुए राजस्थान चौक।इस जोन के निरीक्षण में पाया गया कि कुल 06 स्थानों पर नाला जॉइंट का कार्य अभी भी शेष है। कार्यों में शिथिलता पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और बुडको को सभी जॉइंट्स को अविलंब जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार शटडाउन देना सुनिश्चित करें ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

जोन-I: गुदरी बाजार रोड से मछली मंडी होते हुए प्रोजेक्ट हाई स्कूल तक।मछली मंडी के समीप निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि यहाँ 06 मीटर रोड क्रॉसिंग का कार्य अभी शेष है। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

​इस निरीक्षण के दौरान बुडको के पदाधिकारीगण, विद्युत कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मानसून से पूर्व जल निकासी की इन योजनाओं को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें।

Address

Patna New City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Stm Viral News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share