BiharLive7

BiharLive7 BiharLive7 - A Leading News & Media portal of Bihar, under Bihar Live7 News Network. पल - पल का जन - जन की हर ख़बर सबसे पहले आप तक..

मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जिला जहानाबाद द्वारा सहयोग शिविर का निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर ...
02/06/2026

मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जिला जहानाबाद द्वारा सहयोग शिविर का निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर आवेदन अपलोड के साथ ससमय निष्पादन का दिया गया निर्देश

माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, जिला जहानाबाद श्री मोहम्मद जमा खान द्वारा आज दिनांक 02 जून, 2026 को जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मांदे बिगहा पंचायत सरकार भवन एवं काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने शिविर में उपस्थित आवेदकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस क्रम में उन्होंने कई आवेदकों के आवेदन पत्रों का स्वयं अवलोकन किया तथा शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों को तत्काल सहयोग पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। माननीय प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को विभागवार अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिविर प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदक को आवेदन प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदनों की पारदर्शी मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन हो सके।*

निरीक्षण के क्रम में माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार आयोजित “सहयोग शिविर” का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन कर आमजनों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री द्वारा लोक स्वास्थ्य प्रमंडल जहानाबा के उपस्थित अभियंता को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों में प्राप्त चापाकल संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के तौर पर तुरंत निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर *माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जहानाबाद प्रखंड के मांदे बिगहा पंचायत में लाभुकों ममता देवी, पति–जितेंद्र कुमार, धनौती, विजेंद्र पासवान, पिता–रामप्रवेश पासवान, मिर्चक, सोनी देवी, पति–मनोहर मांझी, मांदे बिगहा, सविता देवी, पति–गोरख चौधरी, बिस्टोल, रूना देवी, पति–धर्मेन्द्र मांझी, मांदे बिगहा एवं पूनम देवी, पति–अवधेश मांझी, मांदे बिगहा को राशन कार्ड वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त लाभुक खुशबू कुमारी, पति–अरविंद कुमार, धनौती (जॉब कार्ड संख्या–4599), हेमंती देवी, पति–किशुनदीप पासवान, धनौती (जॉब कार्ड संख्या–4598) एवं अरविंद कुमार, पिता–रामपुकार पासवान, धनौती (जॉब कार्ड संख्या–4601) को जॉब कार्ड वितरित किया गया।*

*वहीं काको प्रखंड अंतर्गत पिंजौरा पंचायत में माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा तीन लाभुकों मंजू देवी, पति–देवेंद्र साव, बसंती देवी, पति–रामप्रवेश यादव एवं किरण देवी, पति–हीरालाल
चौधरी को राशन कार्ड वितरित किया गया। साथ ही अभियान बसेरा अंतर्गत बुधनी देवी, पति–लालदेव दास, पिंजौरा एवं शारदा देवी, पति–विनोद दास को भूमि संबंधी पर्चा प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत कामता प्रसाद को मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना तथा प्रिया देवी, पति–कपिल देव, पिंजौरा पंचायत को विधवा पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया। उपस्थित लाभुकों ने माननीय मंत्री, जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अपराजित लोहान एवं माननीय विधायक, घोषी श्री रितुराज कुमार, माननीय उपाध्यक्ष, जिला क्रियान्वयन समिति, जहानाबाद श्री कुमार सागर उर्फ दिलीप कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी, शिविर प्रभारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

नए ERTIGA का परिवार में स्वागत, बेटा आरव आदित की खुशी देखने लायक है। अब 7 (सेवन) सीटर गाड़ी का इंतजार खत्म हुआ....
27/05/2026

नए ERTIGA का परिवार में स्वागत, बेटा आरव आदित की खुशी देखने लायक है। अब 7 (सेवन) सीटर गाड़ी का इंतजार खत्म हुआ....

26/05/2026

Jehanabad के विभूतियों को सम्मान दिलाने को लेकर पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने सरकार को लिखा पत्र,किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, समाजसेवियों को सम्मान दिलाने को लेकर कहा बड़ी बात... Rahul Kumar Dr. Jagdish Sharma Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

26/05/2026

Bihar सरकार में नमूना भरा हुआ है मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक सब नमूना ही है, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बरसने लगे तेजस्वी के भूमिहार शेर बंटू सिंह

26/05/2026

JDU के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा बिहार में नीतीश मॉडल था नीतीश मॉडल है, अपरा*धियों की कोई जाति नहीं होता है अपराधी सिर्फ अपरा*धी होता है एनका*उंटर होता रहेगा । वही नौकरी को लेकर कहा कि बहुत ही जल्द बिहार सरकार में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी की बहाली निकलने वाली है । कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा कि कॉकरोच पार्टी जैसे नई पार्टियां हर रोज बनती है और हर रोज खत्म भी हो जाती है कॉकरोच पार्टी का कोई महत्व नहीं है । Janata Dal (United) Nitish Kumar BiharLive7

25/05/2026

Jehanabad को 43 करोड़ का मिला सौगात तो स्थानीय लोगों में दिखी खुशी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जताया आभार....

23/05/2026

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की धज्जियां उड़ा दिया राजद प्रवक्ता बंटू सिंह, कहा थेथर है मांझी, कभी किसी समाज को तो कभी किसी समाज पर देता है बयान...

जिले में पर्याप्त स्टॉक के साथ एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, उपभोक्ता पैनिक बुकिंग करने से बचेंजिला पदाधिकारी, जहानाब...
23/05/2026

जिले में पर्याप्त स्टॉक के साथ एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, उपभोक्ता पैनिक बुकिंग करने से बचें

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद द्वारा तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, गैस एजेंसी संचालकों एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में कार्यरत 19 गैस एजेंसियों से एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा नागरिकों से अपील की गई है कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, अतः किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं पैनिक बुकिंग से बचें। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

जिले में आज कुल 14504 गैस बुकिंग के विरुद्ध 3680 सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वहीं आज 1991 सिलेंडर एजेंसियों को वितरण हेतु उपलब्ध कराया गया तथा औसत डिलीवरी अवधि 3.82 दिन है।

जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी के तहत आज भी विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। आज 01 गैस एजेंसी एवं 05 अन्य स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। वहीं अब तक कुल 687 स्थानों पर छापेमारी/निरीक्षण किया जा चुका है तथा वर्तमान में किसी भी स्थान से अवैध कालाबाजारी अथवा जमाखोरी की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

जिले में 24×7 कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06114-223013 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन कराया जा रहा है। आज कंट्रोल रूम में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम हेतु गैस आपूर्ति से संबंधित आज कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

रेस्टोरेंट, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा बिल में “एलपीजी शुल्क” अथवा अन्य अनुचित शुल्क वसूली पर रोक लगाने हेतु अधिकारियों को सख्त निगरानी का निर्देश दिया गया है। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*जन अपील*
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से पुनः अपील की है कि एलपीजी गैस की उपलब्धता पर्याप्त है, अतः घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अफवाहों से बचें एवं किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

मखदुमपुर प्रखंड के पुनहदा पंचायत में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का उप मुख्यमंत्री विजय क...
23/05/2026

मखदुमपुर प्रखंड के पुनहदा पंचायत में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किया गया कार्यारम्भ

जहानाबाद जिला अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड के पुनहदा पंचायत स्थित नौगढ़ में सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजनाओं के पुनर्स्थापन एवं सम्पोषण कार्य का शुभारम्भ माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा रिमोट से किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद श्री अपराजित लोहान द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार लगातार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सिंचाई प्रमंडल, जहानाबाद अंतर्गत पुनहदा पंचायत के विभिन्न गाँवों में संचालित इस योजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति राशि रू 42.9826 करोड़ प्रदान की गई है।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि योजना के अंतर्गत नौगढ़ वीयर एवं सेसम्भा वीयर से निःसृत नहरों का पुनर्स्थापन, ग्रामीणों के आवागमन हेतु सड़क एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण, विभिन्न नहरों एवं पईनों में जल प्रवाह सुनिश्चित करने हेतु HR-cum-Bridge, CR-cum-Bridge, चैनल निर्माण सहित अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने शुभारंभ अवसर पर बताया कि इस योजना के शुभारंभ से लगभग 360 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को कृषि कार्य में काफी सुविधा प्राप्त होगी तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि भी होगी।

माननीय उप मुख्यमंत्री ने अपने जन संबोधन में यह भी कहा कि इस योजना से कार्यारंभ से जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत पुनहदा, पंडितपुर, श्रवणबिगहा, सिकन्दरपुर, गुलाबगंज, पाण्डेयचक, ब्रह्मस्थल सहित अन्य गाँव लाभान्वित होंगे। यह परियोजना मोरहर नदी बेसिन क्षेत्र से संबंधित है एवं क्षेत्रीय सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

उक्त कार्यारंभ कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार के साथ साथ माननीय विधायक, मखदुमपुर श्री सुबेदार दास, माननीय पूर्व सांसद, जहानाबाद श्री चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, माननीय पूर्व सांसद, जहानाबाद डॉ.अरुण कुमार सहित अन्य माननीय जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

23/05/2026

Bihar उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने Jehanabad जिले के पुनहद्दा पंचायत को दिया लगभग 43 करोड़ की सौगात...

Address

Patna
Patna New City
800001

Telephone

+917645848888

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BiharLive7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BiharLive7:

Share