19/08/2026
#गोपालगंज -जादोपुर थाना में भ्रष्टाचार का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 4 गिरफ्तार! जादोपुर थाना में अवैध हिरासत और पैसे लेकर छोड़ने के मामले का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। जांच में निर्दोष लोगों को करीब 36 घंटे तक थाना में रखने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर पैसे वसूलने के आरोप प्रथम दृष्टया सामने आए। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम, थाना चालक राकेश कुमार, चौकीदार महंथ कुमार यादव और कथित दलाल राजू यादव को किया गया गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार 50 हजार, 75 हजार और 55 हजार रुपये की कथित अवैध वसूली के आरोप जांच में आए सामने। मामले में जादोपुर थाना कांड संख्या 185/2026 दर्ज कर जांच जारी है। थानाध्यक्ष और चौकीदारों को निलंबित भी किया गया है। SP ने कहा है कि भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और कानून के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई।