14/03/2024
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बाढ़ में हुआ आगमन। बाढ़ शहर के विभिन्न जगहों पर किया गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन ,बाढ़ के गायत्री पैलेस में बाढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह किया गया। जिसमें कोषाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा उपमुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाया गया एवं अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ के साथ सम्मान किया गया वहीं बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू,दिघा विधायक संजीव चौरसिया, बख्तियारपुर पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ,अरुण शाह ,डॉ. सियाराम सिंह ,राजेश सिंह राजू नगर अध्यक्ष गाय माता ,सत्येंद्र प्रसाद सिंह, संजय गिरी व कई भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।