26/03/2026
सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देखा,
बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर साबित क्या करना चाहते हैं?
ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का?
स्व महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया!
जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा!
यह कहना है आरजेडी पार्टी सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की!
Tejashwi Yadav