News B Live

News B Live खबर जो सच्चाई है!!�!!

26/05/2026

रजिस्टर्ड मैरिज के के लिए आवश्यक प्रक्रिया, दस्तावेज के बारे में जानने के लिए पूरा वीडियो देखे।

 #पटना, 22 फरवरी, 2026 यानि आज माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू, पटना उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक, बिहार र...
22/02/2026

#पटना, 22 फरवरी, 2026 यानि आज माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू, पटना उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव रंजन प्रसाद, पटना उच्च न्यायालय-सह- जे.ए.डी.-।।, पटना उच्च न्यायालय-सह-अध्यक्ष, बिहार न्यायिक अकादमी, पटना द्वारा दीप प्रज्वलित कर नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएँ) योजना, 2015 के विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का उदघाटन उर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में किया गया | इस कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के कई गणमान्य न्यायमूर्ति, श्री पवन कुमार पाण्डेय, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना, श्री रुपेश देव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना, श्री दीपक आनंद, सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पटना उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के पदाधिकारीगण, पटना न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशाशन के पदाधिकारी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं 500 के लगभग दैनिक श्रमिक जो असंगठित क्षेत्र के कामगार है वे उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता का चेक माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं उनकी धर्मपत्नी, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव रंजन प्रसाद, पटना उच्च न्यायालय एवं अन्य गणमान्य न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय द्वारा वहा उपस्थित श्रमिकों / लाभार्थियों को प्रदान किया गया। कई श्रमिको को आयुष्मान कार्ड का लाभ भी उक्त कार्यक्रम में प्रदान किया गया | इस कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश के द्वारा नालसा योजना एवम् श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता की पूर्णता जानकारी दी गई साथ ही बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया । माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव रंजन प्रसाद, पटना उच्च न्यायालय के द्वारा योजनाओं के तहत् श्रमिकों के अधिकारों को बताया गया, सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं श्री दीपक आनंद सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पटना के द्वारा भी स्कीम की जानकारी दी गई। मंच का सञ्चालन सुश्री निहारिका सिंह, सहायक निबंधक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा किया गया । श्रम अधीक्षक पटना सुश्री नेहा आर्या द्वारा असंगठित श्रमिकों से संबंधित सभी योजनाओ की जानकारी साझा की गयी। श्रीमती पल्लवी आनंद, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

पटना ज़िले के दानापुर तकिया में श्री सुधीर सहनी जी की पूज्य माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए Mukesh Sahani और उ...
02/02/2026

पटना ज़िले के दानापुर तकिया में श्री सुधीर सहनी जी की पूज्य माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए Mukesh Sahani और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहाँ की इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस अवसर पर बिहार निषाद संघ के धीरेन्द्र निषाद, लालबाबू बिद, शंकर चौधरी, अरुण चौधर, लवली सिंह निषाद व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महात्मा गाँधी के दाहिने हाथ थे ब्रजकिशोर बाबु - डॉ एसo पीo जायसवाल श्री ब्रजकिशोर बाबु की 150वीं जयंती, ब्रजकिशोर स्मारक...
14/01/2026

महात्मा गाँधी के दाहिने हाथ थे ब्रजकिशोर बाबु - डॉ एसo पीo जायसवाल

श्री ब्रजकिशोर बाबु की 150वीं जयंती, ब्रजकिशोर स्मारक प्रतिष्ठान, सदाकत आश्रम, पटना के सभा कक्ष में धूमधाम से मनाई गयी, साथ ही समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य हेतू गणमान्य व्यक्तित्व को सम्मानित किया गया।

आज माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू पटना उच्च न्यायालय द्वारा सहारा वृद्धाश्रम (हेल्पेज इंडिया) गुलजारबाग, पट...
11/01/2026

आज माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संगम कुमार साहू पटना उच्च न्यायालय द्वारा सहारा वृद्धाश्रम (हेल्पेज इंडिया) गुलजारबाग, पटना में विजट किया गया। विजिट के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिलाओ एवं पुरुषों से औपचारिक मुलाकात की गई और नव वर्ष की मंगल शुभकामनाएं दी गई।

वृद्धजनों को संदेश दिया गया कि आपसी पीड़ा भूलकर सकारात्मक मनोभाव जारी रखे, आपस में भाई चारा बनाए रखे, भाई बहन की तरह एक दूसरे को माने एक दूसरे के दर्द को महसूस करे।

माननीय न्यायाधीश के द्वारा सभी लोगों के बीच फल और मिठाइयां भेंट प्रदान की गई। इस अवसर पर पटना उच्च न्यायालय महानिबंधक श्री प्रदीप कुमार मलिक भी उपस्थित रहे, इस आगमन का नेतृत्व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के सदस्य सचिव श्री पवन कुमार पांडेय , जिला विधिक सेवा प्राधिकार पटना की सचिव श्रीमती पल्लवी आनंद, वृद्धाश्रम के अधीक्षक श्री दीपक कुमार के द्वारा किया गया साथ में विकास कुमार सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग पटना, सत्यम सहाय अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पटना सदर, श्री राज किशोर पण्डित, पैनल अधिवक्ता, पारा विधिक स्वयं सेवक एवं अन्य उपस्थित रहे।

Dlsa Patna Bslsa Patna
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Dlsa Darbhanga

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News B Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share