Crime blade news

Crime blade news CRAIM BLADE NEWS

क्राईम ब्लेड न्यूज़ फ़ेसबुक पेज हिंदी भाषा की भारत की अग्रणी संगठन प्रकाशन सामग्री में से एक है। हम मोबाइल और डिजिटल प्रकाशन में अग्रणी के रूप में विभिन्न श्रेणियों में सामग्री प्रकाशित करते है और समाचार, ज्योतिष, आध्यात्मिक, धार्मिक और मनोरंजन सामग्री में अग्रणी हैं। इसके अलावा हम अपने वास्तविक और प्रामाणिक रूप में सामग्री प्रकाशित करने में विश्वास रखते है। क्राइम ब्लेड न्यूज़ भारत में सबसे भरोसेमंद

समाचार स्रोत है। हमारे फ़ेसबुक पेज पर हम अपने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम राजनीतिक समाचार, सरकार की नीतियों और प्रदेश स्तर के समाचारों पर अपडेट रखते हैं। हमारे पाठक निष्पक्ष तथ्य आधारित रिपोर्टिंग के साथ सभी वर्तमान घटनाओं पर निष्पक्ष टिप्पणी का अनुभव करते हैं।

संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत। रात भर सदर अस्पताल में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामासंदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत के ब...
24/06/2022

संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत। रात भर सदर अस्पताल में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत के बाद पूरी रात चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा। जिसमे पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी समेत सदर अस्पताल में भर्ती मरीज भी परेशान होते रहे। बता दे कि जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित चकमहिला गांव निवासी फल विक्रेता मो आलम दर्जी के 22 वर्षिय पुत्र मो जमशेद की गुरुवार की देर शाम संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह बाजार से घर लौट रहा था।

8 बजे के लगभग बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक बिजली के खंभे से सटे एक युवक को लोगो ने अचेत स्थिति में पाया। इसी बीच उधर से गुजर रहे उसके एक ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो उसने अपने एक सहयोगी के साथ उसे उसके घर पर पहुंचा दिया। जहां से उसके परिजन अचेत समझ उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये।

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा। परिजन पोस्टमार्टम कराने के बदले शव को लेकर 5 निजी चिकित्सको के क्लिनिक में चक्कर लगाए। जहा रखने को कोई तैयार नही हुआ उल्टा जिंदा होने की बात कह आगे भेजते रहे। अंततः पुनः वे लोग शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब वे उसे लेकर अस्पताल आये तो वहा कोई चिकित्सक अथवा स्टाफ नही था जिसके कारण उसकी मौत हुई है। जबकि उनलोगों के हंगामे के कारण चिकित्सक और कर्मी डर से कही छुप गए थे।

सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने सीएस, डी एस व अस्पताल प्रबन्धक को फोन लगाते रहे परंतु सभी लोगो का मोबाइल ऑफ बता रहा था। इसी बीच सूचना मिलने पर जिला पदाधिकारी स्वयं एक्शन मोड में आये और पूर्व प्रभारी अस्पताल प्रबन्धक शम्भू शरण सिंह को देर रात लगभग 1.30 बजे रात को सदर अस्पताल भेजा। जहां श्री सिंह और पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया जाता रहा परंतु वे लोग नही माने। अंत मे पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए 9 बजे के लगभग पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरी ओर परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने उसे घर पहुंचाने वाले युवक को थाने पर पूछताछ के लिये ले आई है। वैसे सूत्रों की माने तो वह नशा का आदि भी था और उसकी मौत बिजली के करेंट लगने से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पस्ट हो पायगा।

#क्राइम_ब्लेड_न्यूज

समाहरणालय, सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित                                 ...
24/06/2022

समाहरणालय, सीतामढ़ी


जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता मे राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित
जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुवार को हुये सभी अंचलों का औचक निरीक्षण का फीडबैक सभी सबंधित पदाधिकारियों से लिया गया। जिस में दाखिल -खारिज को लेकर काफी अनियमितता पाई गई जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के अंदर अभियान चलाकर ऑनलाइन म्यूटेशन कार्य को सभी अंचलाधिकारी निष्पादित करना सुनिश्चित करें। जिसमें सभी हल्का कर्मचारियों एवं संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ अंचल में कैंप कर कार्य को निष्पादित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अंचलाधिकारी मापी पंजी, अतिक्रमण पंजी, जमाबंदी का परिमार्जन एवं अन्य सभी संबंधित योजनाओं के पंजियो का संधारण ठीक से करना सुनिश्चित करें। जिस पर आवेदन प्राप्त करने की तिथि जांच में निष्पादन की तिथि ससमय आवेदन निष्पादन की तिथि निर्धारित हो। उन्होंने*
*शनिवारीय भूमि विवाद प्रतिवेदन, परिमार्जन, भूमि उपलब्धता संबंधित लंबित प्रतिवेदन, जमाबंदी, सरजमीनी सेवाएं, ऑनलाइन लैंड पोजिशन सर्टिफिकेट, सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं के अतिक्रमण एवं भूदान से प्राप्त भूमि की वितरण संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।*
*उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, अपर समाहर्ता महेश कुमार दास, ओएसडी प्रशांत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार, सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी, अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड, के साथ सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

#क्राइम_ब्लेड_न्यूज

प्रिय बंधुसप्रेम नमस्कार दिनांक : 24.06.2022 को नीचे लिखे जगहों पर 12 से 18 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं,18 वर्ष से अधिक के...
24/06/2022

प्रिय बंधु
सप्रेम नमस्कार
दिनांक : 24.06.2022 को नीचे लिखे जगहों पर 12 से 18 वर्ष के बालक एवं बालिकाओं,18 वर्ष से अधिक के युवाओं एवं बूस्टर डोज के लिए *वैक्सीनेशन*के मेगा *कैंप* आयोजित हैं।

समय प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक।
जिन्हें भी *वैक्सीन* लेना हो वह कृपया करके आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर साथ में अवश्य लेते जाएंगे। धन्यवाद।

*दीपक मस्करा*
*नि. उपसभापति*
*नगर निगम, सीतामढ़ी* ।

द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति होंगी। पहली महिला अनुसूचित जनजाति राष्ट्रपति। बहुत बधाई
23/06/2022

द्रौपदी मुर्मू भारत की अगली राष्ट्रपति होंगी। पहली महिला अनुसूचित जनजाति राष्ट्रपति। बहुत बधाई

23/06/2022

साहस को सलाम....
रेलवे के स्टाफ सतीश कुमार ने पटरी पर कूदकर बचाई शख्स की जान, सामने से आ रही थी ट्रेन

ओडिशा के नुआपड़ा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल। इस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान शहीद, रोहतास जिले के धमें...
23/06/2022

ओडिशा के नुआपड़ा जिले में नक्सली हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल। इस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान शहीद, रोहतास जिले के धमेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर मर्माहत।

"UP में का बा" गाना गाकर सूर्खियों में आने वाली बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने की शादी, बनी उत्तर प्रदेश की बहु...
23/06/2022

"UP में का बा" गाना गाकर सूर्खियों में आने वाली बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ ने की शादी, बनी उत्तर प्रदेश की बहु।

23/06/2022

मंगलवार को ओडिशा के नुआपड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद बिहार का लाल धमेंद्र कुमार सिंह का शव जब घर पहुंचा।
नमन‌🙏

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन में एक प्रस्तावक सीतामढ़ी सांसद श्री सुन...
23/06/2022

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार माननीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नामांकन में एक प्रस्तावक सीतामढ़ी सांसद श्री सुनील कुमार पिंटू जी हैं ♥️

जदयू के तरफ से 5 प्रस्तावकों में एक सीतामढ़ी सांसद को भी बनाया गया है ।
श्री सुनील कुमार पिंटू ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किए हैं ।

सीतामढ़ी के लिए गौरव की बात ।
राष्ट्रपति उम्मीदवार के प्रस्तावक बनने पर माननीय सांसद को हार्दिक बधाई 💐💐

समाहरणालय, सीतामढ़ीजिला पदाधिकारी द्वारा रीगा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया गया  औचक निरीक्षणरीगा प्रखंड के महेसिया पं...
23/06/2022

समाहरणालय, सीतामढ़ी

जिला पदाधिकारी द्वारा रीगा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण
रीगा प्रखंड के महेसिया पंचायत में आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के साथ अमृत सरोवर योजना के तहत निर्मित पोखर का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा रीगा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में आरटीपीएस काउंटर पर जाति, आवासीय, राशन कार्ड,पेंशन से प्राप्त आवेदन का निष्पादन की जांच एवं समय सीमा के अंदर किए जाने को लेकर जांच की गई । वही अंचल कार्यालय के कर्मियों से उनके कार्यों की समीक्षा जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। दाखिल-खारिज प्राप्त आवेदन एवं निष्पादित आवेदन की जांच की गई जिसमें काफी अनियमितता पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 3 दिनों के अंदर सभी हल्का कर्मचारी अंचल कार्यालय में कैम्प कर लंबित सभी दाखिल खारिज प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन जमाबंदी का परिमार्जन, अतिक्रमण पंजी, मापी पंजी एवं अन्य पंजियो की जांच की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वही प्रखंड कार्यालय निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी ने जीवन प्रमाणीकरण, आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की एवं निर्देश दिया कि आवास योजना के लंबित मामलों को ग्राम सभा के स्तर से निष्पादन करना सुनिश्चित करें नहीं तो संबंधित पंचायत सचिव पर कार्रवाई तय है। उन्होंने आवास प्लस योजना में प्रथम किश्त एवं दूसरे किश्त की समीक्षा की उन्होंने निर्देश दिया कि आवास सहायक लगातार फील्ड में रहे लाभुकों से मिले एवं रिपोर्ट संधारण करें। साथ ही निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी पंचायतों में भ्रमण करें एवं सरकार की विकासात्मक योजनाओं को सही ढंग से धरातल पर उतारे। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने रीगा प्रखंड के महेसिया पंचायत में चल रही अमृत सरोवर योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित तीन पोखर का निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निदेश दिया कि पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे जिसमें पोखर के चारो तरफ पथवे का निर्माण, बैठने की व्यवस्था, लाइट,सेल्फी प्वाइंट, पौधरोपण करने का निर्देश दिया। वही महेसिया ग्राम के वार्ड नंबर 5 की पिंकी देवी, सुखिया देवी को प्राप्त प्रथम किस्त के उपरांत निर्माणधिन आवास का निरीक्षण किया गया । वही राजेंद्र राय जिनको सभी किस्त मिल चुका था उनके आवास की जांच की गई जहाँ आवास पूर्ण पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित युवाओं को सुझाव दिया गया की कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करे एवं अगर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो उद्योग विभाग कार्यालय सीतामढ़ी से संपर्क कर लोन प्राप्त करें एवं अपना व्यवसाय की शुरुआत करें वही प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत में कैंप लगाकर सरकार की सभी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ देना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में उपस्थित लोगो की शिकायतों को सुना गया एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारी को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। प्राप्त आवेदनों में एक महिला द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज ही उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया जिस पर महिला ने जिला पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं जिलाधिकारी द्वारा पंचायत में सरकार की चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों से फीडबैक एवं सुझाव लिया गया। उक्त निरीक्षण में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, नोडल पदाधिकारी रीगा सोनी कुमारी, ओएसडी प्रशांत कुमार, डीपीओ मनरेगा राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी रीगा उपस्थित थे।

#क्राइम_ब्लेड_न्यूज

: तू डाल डाल मैं पात पात, कहावत को चरितार्थ कर रहे जिले के शराब कारोबारी। बल्ब के डब्बे में आ रहा दिल्ली से शराब। बचपन स...
23/06/2022

: तू डाल डाल मैं पात पात, कहावत को चरितार्थ कर रहे जिले के शराब कारोबारी। बल्ब के डब्बे में आ रहा दिल्ली से शराब।

बचपन से एक प्रचलित लोकोक्ति सभी लोग सुनते आ रहे होंगे तू डाल डाल तो मैं पात पात। पहले तो इसका अर्थ बहुत खुल कर समझ मे नही आ रहा था। परंतु बिहार में शराब बंदी होने के बाद इस लोकोक्ति का मतलब अब साफ हो गया है। नीतीश बाबू जहां शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए एक से बढ़ कर एक तकनीकी का प्रयोग कर रहे है तो कारोबारी भी उनसे एक कदम आगे चल रहा है।

सभी जिले में जहाँ तीन तीन लेयर में पुलिस एवं उत्पाद विभाग को लगाया गया है, वही ड्रोन से लेकर खोजी कुत्ते तक को भी लगाया गया है। स्थानीय थाना, एलटीएफ और उत्पाद विभाग दिन रात शराब कारोबारियों के पीछे पागल की तरह घूम रही है। ऐसा नही है कि उन्हें सफलता नही मिल रही है। सफलता भी मिल रही है, सामान भी बरामद हो रहा है और गिरफ्तारी भी हो रही है। परंतु बिक्री बंद नही हो रही है। वह भी कैसे होगा।

जब शराब कारोबारी नित नए तरीके से शराब को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचा दे रहे है। हालांकि सभी लोग खबरो के माध्यम से जान ही गए है कि कभी गाड़ी में तहखाना बना कर तो कभी दूध के केन में, कभी कपड़ो की गांठ में तो कभी चप्पल के बोरो में रखकर सीतामढ़ी तक शराब पहुंचा दिया जाता है। परंतु मैं जो बताने जा रहा हु वह तरीका शायद बहुत कम लोग देखे होंगे। अब दिल्ली की शराब एलईडी बल्ब के डब्बे में पैक कर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सीतामढ़ी पहुंच जा रहा है। आप जब उस बल्ब के डब्बे को देखेंगे तो होश ही उड़ जाएंगा।

बता दे कि एक बड़े बल्ब डब्बे में 90 एमएल का चार बोतल प्लास्टिक का रख कर पैक कर दिया जाता है और उसे ट्रांसपोर्ट के माध्यम से बल्ब की बिल्टी पर सीतामढ़ी पहुंचा दिया जाता है। मुख्य रूप से महिला थाना के आसपास के मोहल्ला, मिरचाई पटटी, कोटबाजार, मोहनपुर, बरियारपुर की ओर धड़ल्ले से बीक रहा है।

दुसरी ओर अभी नेपाल से आने वाले तथा टेट्रा पैक में शराब खूब बिक रहा है। इसमें ट्रांसपोर्टर की सहभागिता से भी इंकार नही किया जा सकता है। वैसे जो भी व्यक्ति पकड़े जाते है वैसे लोगो मे 90 प्रतिशत लोग पुनः इस कार्य मे जुट जाते है। अब आप ही बताए कि कहाबत अक्षरशः सत्य साबित हुआ या नही।

#क्राइम_ब्लेड_न्यूज

ब्रेकिंग : शिवहर : नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नगर थ...
23/06/2022

ब्रेकिंग : शिवहर : नगर थाना पुलिस की कार्रवाई, शराब के नशे में हंगामा करते दो युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नगर थाना पुलिस ने रेजमा गांव में किया कार्रवाई, नगर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने दी जानकारी।
#क्राइम_ब्लेड_न्यूज

Address

Patna
843302

Telephone

+919905546151

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Crime blade news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Crime blade news:

Share