08/09/2026
07 सितंबर 2026;
बारसोई में निजी जमीन पर हजारों हरे पेड़ कटे: मौके पर पहुंचे सीओ और वन अधिकारी, एसडीम बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई सरकार /
एक तरफ पर्यावरण बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर पौधारोपण कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कटिहार के बारसोई में हरियाली को उजाड़ा जा रहा है।
बारसोई-आबादपुर सड़क पर बीडी कॉलेज और नौरोल के बीच स्थित घने वन क्षेत्र में अब तक करीब 1000 पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। पूरे क्षेत्र में लगभग 3500 पेड़ होने का अनुमान है, जिससे बड़े पैमाने पर कटाई की आशंका है।
मौके पर कटे हुए मोटे तने और लकड़ियां बिखरी पड़ी हैं।
*वन विभाग ने नहीं दी थी अनुमति*
वन विभाग की अधिकारी वैष्णवी ने बताया कि भू-स्वामी ने आवेदन दिया था लेकिन विभाग ने कटाई की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद पेड़ काटना नियमों का उल्लंघन है। #बारसोई #वनविभाग