BNP News Patna

BNP News Patna बिहार के विभिन्न ज़िले की खबरे जानने के लिए Follow करें।
आप अपनी आसपास की खबरें व्हाट्सएप नंबर 7004044817 पर भेज सकते है।
जय जवान जय किसान जय बिहार।

बिहार में मानसून शुरू होने से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। 15 जून से तिलैया और ढाढ़र नदी में बालू निकालने पर पूरी तरह रो...
31/05/2026

बिहार में मानसून शुरू होने से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। 15 जून से तिलैया और ढाढ़र नदी में बालू निकालने पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। एनजीटी के निर्देश के बाद यह प्रतिबंध 15 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में आने वाले महीनों में निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। उधर, घाट संचालक अभी से बालू का भंडारण बढ़ाने में जुट गए हैं ताकि बंदी के दौरान सप्लाई बनी रहे।

#बालूखनन #बिहार_न्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #मानसून #खननबंदी

देखिए क्या होता है समय।एक समय था अभिषेक बनर्जी के एक इशारे पर पूरा बंगाल चुप हो जाता था। इतनी ज्यादा सिक्यूरिटी रहती थी ...
31/05/2026

देखिए क्या होता है समय।
एक समय था अभिषेक बनर्जी के एक इशारे पर पूरा बंगाल चुप हो जाता था। इतनी ज्यादा सिक्यूरिटी रहती थी कोई आम आदमी आसपास भी नहीं पहुंच सकता और आज आप जनता ने अंडा और पत्थर फेंक कर मारा।
#बंगाल #ममताबनर्जी

ब्यूरोक्रेसी व ठीकेदार के गठजोड़ में यह नयी बात नहीं है।पकड़े गये तो...उजागर हुआ वर्ना सब कुछ चलता है।
31/05/2026

ब्यूरोक्रेसी व ठीकेदार के गठजोड़ में यह नयी बात नहीं है।पकड़े गये तो...उजागर हुआ वर्ना सब कुछ चलता है।

आज सचिव महोदय श्री अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से स्टोन DSR की समीक्षा बैठक आय...
31/05/2026

आज सचिव महोदय श्री अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से स्टोन DSR की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शेखपुरा, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास एवं बांका जिलों के संबंधित सहायक निदेशक/खनिज विकास पदाधिकारियों ने सहभागिता की। समीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों में स्टोन DSR की प्रगति, वर्तमान स्थिति तथा संबंधित कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Narendra Modi
Samrat Choudhary
Dr. Pramod Kumar MLC





31/05/2026

*शहीद दरोगा प्रभात रंजन हत्याकांड में बड़ा फैसला, बेतिया के वर्तमान एसपी डॉ. शौर्य सुमन की सख्त मॉनिटरिंग से मुख्य दोषिय...
31/05/2026

*शहीद दरोगा प्रभात रंजन हत्याकांड में बड़ा फैसला, बेतिया के वर्तमान एसपी डॉ. शौर्य सुमन की सख्त मॉनिटरिंग से मुख्य दोषियों को उम्रकैद*

बिहार के जमुई जिले के बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर प्रभात रंजन हत्याकांड में न्यायालय ने एक ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले के मुख्य आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की है। इस पूरे मामले को अंजाम तक पहुंचाने और दोषियों को कानून के शिकंजे में कसने में जमुई के तत्कालीन और वर्तमान में बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की बेहतरीन कार्यशैली और सख्त मॉनिटरिंग की सबसे बड़ी भूमिका रही है।
यह मामला नवंबर 2023 का है, जब जमुई के गरही थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष प्रभात रंजन अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने गए थे। इसी दौरान बालू माफियाओं ने कानून को ताक पर रखते हुए उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे राज्य में भारी आक्रोश था और पुलिस महकमे पर अपराधियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने का भारी दबाव था।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उस समय जमुई के एसपी रहे और वर्तमान में बेतिया पुलिस की कमान संभाल रहे डॉ. शौर्य सुमन ने खुद कमान संभाली थी और जांच टीम का लगातार मार्गदर्शन किया था। उनकी सटीक रणनीति और कड़े रुख का ही नतीजा था कि पुलिस ने बिना कोई वक्त गंवाए महज 77 दिनों के भीतर सभी छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
पुलिस ने इस केस को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए बेहद मजबूत बनाया। जांच के दौरान एफएसएल रिपोर्ट, मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों के बयानों को कड़ियों की तरह जोड़ा गया, जिससे अपराधियों के बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में दमदार पैरवी की गई, जिसके बाद न्यायालय ने मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास, मिथिलेश ठाकुर और पवन दास को उम्रकैद की सजा से दंडित किया।
इस ऐतिहासिक निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए आईपीएस डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि यह न्याय शहीद प्रभात रंजन के परिजनों और कर्तव्य की राह पर डटे रहने वाले पूरे पुलिस बल की जीत है। उन्होंने साफ किया कि पुलिस ने पहले दिन से ही यह संकल्प ले रखा था कि अपराधियों को उनके किए की सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इस फैसले के बाद जहां एक तरफ पीड़ित परिवार को संबल मिला है, वहीं दूसरी तरफ कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए जांबाज पुलिस अधिकारी की कार्यप्रणाली की चौतरफा सराहना हो रही है।

अवैध खनन पर सख्ती जारी: पटना में खान एवं भूतत्व विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 03 हाईवा को जब...
30/05/2026

अवैध खनन पर सख्ती जारी: पटना में खान एवं भूतत्व विभाग की टीम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी के दौरान 03 हाईवा को जब्त किया गया।








Narendra Modi
Samrat Choudhary

शिवहर में बड़ा हादसा टला : अंबिका ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी, सभी यात्री सुरक्षितशिवहर में शुक्रवा...
30/05/2026

शिवहर में बड़ा हादसा टला : अंबिका ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी, सभी यात्री सुरक्षित
शिवहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुजफ्फरपुर से शिवहर आ रही अंबिका ट्रैवल्स की एक यात्री बस सुंदरपुर खरौना पुल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नीचे उतर गई। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक असंतुलित हो गई और सड़क छोड़कर नीचे चली गई। हादसे के तुरंत बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री घबराकर बस से बाहर निकलने लगे, जबकि आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि बस पलटी नहीं है, बल्कि अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई थी। सभी यात्री सुरक्षित हैं और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन प्रशासन की तत्परता के कारण स्थिति जल्द सामान्य कर दी गई। फिलहाल पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को बाहर निकालने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

छू लो आसमान।कुछ झलकियाँ।   #बिहार
30/05/2026

छू लो आसमान।
कुछ झलकियाँ।
#बिहार

29/05/2026

​🌱 Brothers of Bihar > 🤝 सामाजिक कार्य | स्थानीय मुद्दों के समाधान की पहल।
प्रकृति प्रेमी | 'मिशन ग्रीन विलेज' के तहत निरंतर वृक्षारोपण।
📍 पटना, बिहार। आइए मिलकर बदलाव लाएं!
Social Work | Empowering Communities | Local Initiatives.

🌳 Nature Lover

Address

Brothers Of
Patna
801103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BNP News Patna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BNP News Patna:

Share