05/08/2026
औरंगाबाद :- #ओबरा_DAP के लिए अफरा-तफरी।
DAP खाद के लिए सैंकड़ों किसानों का जमावड़ा, रोज लाइन लगने के बाद भी नहीं मिल रहा है
किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली सरकार के दावों की पोल ओबरा में खुल गई है।
AC में बैठकर किसानों को नसीहत देने वाले अफसरों/ नेताओं को शायद किसानों की पीड़ा दिखती ही नहीं।
वीडियो ओबरा के इफको बाजार की है। जानकारी के मुताबिक सिर्फ 500बैग DAP खाद का वितरण होना है, 200 बैग 2दिन पहले बँट चूका है बाकि के लिए 3 दिन से रोज हजारों से अधिक लोग लाइन में लग रहे हैं । इनमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।
सवाल उठता है कि जब सरकार जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध नहीं करा सकती, तो सरकारी दर पर खाद बांटने की ये नौटंकी क्यों? किसानों में चर्चा है कि अधिकतर बैग पैरवी वालों के लिए पहले से ही सुरक्षित रख लिए जाते हैं।
फिलहाल ओबरा इफको बाजार में किसानों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
#ओबरा_विधानसभा
@हाइलाइट