News4Haat

News4Haat बिहार की ताजा एवं रोजाना खबरों से प्राप्त करने के लिए पेज को लाइक और फॉलो करें | News4Haat | बिहार | इंडिया |

हाल-ए-मुजफ्फरपुर Pic By - Golu Sarkar
18/06/2021

हाल-ए-मुजफ्फरपुर

Pic By - Golu Sarkar

मेहसौल ओवरब्रिज को अति शीघ्र बनवाइए रेल मंत्री जी : तेज़ प्रताप यादव  #सीतामढ़ी मेहसौल ओवरब्रिज के भीषण समस्या को देखते ...
18/06/2021

मेहसौल ओवरब्रिज को अति शीघ्र बनवाइए रेल मंत्री जी : तेज़ प्रताप यादव

#सीतामढ़ी मेहसौल ओवरब्रिज के भीषण समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बडे़ बेटे तेज़ प्रताप यादव ने रेल मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिख इसे शीघ्र बनवाने कि गुहार लगाई।

कहा उत्तर बिहार के 5 जिलों सहित पड़ोसी मुल्क नेपाल के आम आवाम के हित से जुड़ी है यह ओवरब्रीज , इसे जल्द से जल्द बनवाइए लोग परेशान हो चुके हैं और न जाने कितने लोगों कि जान यहां के जाम में फंस कर चली गई है ।

 #लोजपा में बगावत के बाद नवादा मे चिराग समर्थकों ने नवादा के सांसद चंदन सिंह समेत सभी बागी सांसदों के खिलाफ निकाला विरोध...
17/06/2021

#लोजपा में बगावत के बाद नवादा मे चिराग समर्थकों ने नवादा के सांसद चंदन सिंह समेत सभी बागी सांसदों के खिलाफ निकाला विरोध मार्च। लगाया चदंन सिंह और पशुपति पारस के खिलाफ नारे।

LJP की कमान संभालते ही पारस का चिराग पर हमला, कहा- भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा LJP में दो फाड़ होने के बाद...
17/06/2021

LJP की कमान संभालते ही पारस का चिराग पर हमला, कहा- भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा

LJP में दो फाड़ होने के बाद पारस गुट की कमान पशुपति कुमार पारस के हाथों में सौंप दी गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार शाम एलजेपी कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा हुई।

पार्टी की कमान संभालते ही पशुपति कुमार पारस ने चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा। यह प्रजातंत्र है, कोई आजीवन अध्यक्ष नहीं रह सकता। वहीं, जब पत्रकारों ने पारस से पूछा कि आप तो एक साथ 4 पद पर हैं, इस सवाल पर पारस भड़क गए और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर निकल गए।

दलित सेना के अध्यक्ष पद पर रहने के सवाल पर पारस ने कहा कि दलित सेना अलग संस्था है, जिस दिन मंत्री पद लूंगा, उस दिन संसदीय दल के अध्यक्ष का पद छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव का काम सम्पन्न हो गया है। मेरे दल के लोगों ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बड़े भाई का सपना था कि समाज में गिरे हर वर्ग के लोगों का उत्थान करने का प्रयास करना। जो साथी दुखी होकर दूसरे पार्टी में गए हैं, वो वापस आएं। मैं उनसे माफी मांगता हूं। वो वापस आए और साथ दें। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय के तहत पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के अंदर कोई विरोध नहीं है। अगर ऐसा होता तो मैं निर्विरोध नहीं चुना जाता।

POSTED BY:- Golu Sarkar

अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग खिलाड़ी श्वेता बनी दारोगा..कभी दंगल गर्ल के नाम से जानी जाती थी श्वेता गुप्तासीवान जिले के हसनपुर...
17/06/2021

अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग खिलाड़ी श्वेता बनी दारोगा..
कभी दंगल गर्ल के नाम से जानी जाती थी श्वेता गुप्ता

सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा निवासी राजेन्द्र प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी गुप्ता ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की परीक्षा पास कर पूरे प्रखंड क्षेत्र सहित जिले का नाम रौशन किया है. बतादे कि श्वेता ग्रेपलिंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुकी हैं।

 #मोतिहारी से चोरी की गई बाइक, एक युवक  गिरफ्तार किया, सीतामढ़ी बैरगनिया थाना वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार क...
17/06/2021

#मोतिहारी से चोरी की गई बाइक, एक युवक गिरफ्तार किया, सीतामढ़ी बैरगनिया थाना वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया

सीतामढ़ी बैरगनिया।स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान मोतिहारी से चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के शिवनगर नोनिया टोला निवासी मो वाजुल के पुत्र मो सद्दाम के रूप में की गई है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक कुछ दिन पूर्व मोतिहारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से बाइक की चोरी की थी वही बाइक को छुपाने की नीयत से उसने उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट भी गायब कर दिया था।गिरफ्तार मो सद्दाम इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सक्रिय बाइक चोर गिरोह का सदस्य है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फोटो-बाइक के साथ गिरफ्तार युवक

छापेमारी के दौरान तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया #सीतामढ़ी बैरगनिया ।स्थानीय पुलिस ने नगर के अशोगी गांव में छापेमारी कर न...
17/06/2021

छापेमारी के दौरान तीन धंधेबाजो को गिरफ्तार किया

#सीतामढ़ी बैरगनिया ।स्थानीय पुलिस ने नगर के अशोगी गांव में छापेमारी कर नशीली दवा के साथ दो नेपाली सहित तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है जिनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नशीली दवाइयो का अबैध कारोबार अशोगी वार्ड-2 निवासी अजय कुमार अपने घर से करते है जहाँ से वे नेपाली नशेड़ियों सहित अन्य को नेपाल में प्रतिबंधित उक्त दवाइयां बिक्री करते है।उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में की गई छापेमारी के दौरान कारोबारी अजय के साथ रौतहट नेपाल के जिला मुख्यालय गौर निवासी धान प्रसाद ढेंगोल,कमोद मुखिया व अजय को एक हजार पीस नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया गया।सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर बृज मोहन प्रसाद पहुँचकर मामले कि जांच पड़ताल की ततपश्चात पुलिस ने इस बाबत एफआईआर दर्ज कर तीनो धंधेबाजों को सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मालूम हो कि नेपाल में इन नशीली दवाइयों के साथ पकड़े गए कई बैरगनिया के लोग बर्षो से जेल की सलाखों में है।सूत्र बताते है कि ऐसे मामले में आजीवन कारावास तक कि न्यायालय से सजा सुनाई जाती है। नोट-पूर्व में उक्त आशय की खबर भेजी गई थी उसे हटा देना है।
फोटो- गिरफ्तार तस्कर व नशीली दवा के धंधेबाज

बिहार  #गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर इलाके में गंडक नदी के पानी को रोकने के लिए बना बांध।अब बांध की क्या स्थिति है बताने क...
17/06/2021

बिहार #गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर इलाके में गंडक नदी के पानी को रोकने के लिए बना बांध।अब बांध की क्या स्थिति है बताने की जरूरत नहीं। अब सवाल यह है कि गंडक की धारा को कैसे सह पाएगा बांध, बारिश के पानी से खुली बांध कार्य का निर्माण का पोल, दियारा इलाके मे धुसा पानी लोगो में दहशत।

 #बिहार नवादा : लगातार बढ़ते जा रहा है खुरी नदी का जलस्तर, लगता है इस बार अवैध कब्जे कर नदी में बने सरकारी कार्यालयों एवं...
17/06/2021

#बिहार नवादा : लगातार बढ़ते जा रहा है खुरी नदी का जलस्तर, लगता है इस बार अवैध कब्जे कर नदी में बने सरकारी कार्यालयों एवं निजी मकान को अपने चपेट में ले लेगा।

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखो के सम्पति जलकर राख  सुरसंड प्रखंड के अंतर्गत भीटाओपी क्षेत्र के भीटा बाजार गांव हो ज...
17/06/2021

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखो के सम्पति जलकर राख

सुरसंड प्रखंड के अंतर्गत भीटाओपी क्षेत्र के भीटा बाजार गांव हो जाए स्थित एक घर मे बिजली के शर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे घर मे रखा सारा सामान जल गया और घटना बुधवार की रात की है। । । इस दौरान घर मे लगे बिजली की तार में शार्ट सर्किट हो गया और तार में आग लग गई। आग लगने से निकली

चिंगारी से घर मे आग की लपटें उठने लगी। इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता घर धूं-धूं कर जलने लगा। घर के सदस्य बाहर की तरफ दौड़े। गांव में शोर मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक घर का सारा सामान जल गया और सूचना मिलने पर दल बल के साथ पहुंची भीटा ओपी ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण घर का सामान जल गया। बिजली शॉर्ट सर्किट से सुरेंद्र सा के घर मे आग लग गईं ग्रामीणों द्वारा उचित मुआवजा की मांग की गई

 #सीतामढ़ी - बड़ा हादसा, बागमती नदी में डूबने से चार किशोर की मौत, एक का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी, बेलसंड थाना क्षेत्र ...
17/06/2021

#सीतामढ़ी - बड़ा हादसा, बागमती नदी में डूबने से चार किशोर की मौत, एक का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी, बेलसंड थाना क्षेत्र में बागमती नदी स्थित चैनपुर घाट की घटना, घटनास्थल में पहुँचे आलाधिकारी.

 #फतुहा , 17 जून। वर्तमान समय मे कोविड-19 ने हमारे जीवन और स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित किया है। हम आवश्यक वस्तुओं के...
17/06/2021

#फतुहा , 17 जून। वर्तमान समय मे कोविड-19 ने हमारे जीवन और स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित किया है। हम आवश्यक वस्तुओं के व्यवसाय में होने के कारण ऐसे कठिन समय में भी अपने ग्राहकों की निरंतर सेवा करना जारी रखते हैं। हमारे व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारक हमारे सभी प्रिय भारतगैस ग्राहकों को परेशानी मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के रूप में अथक प्रयास करते हैं।

यह कहना था भारत पैट्रोलियम के पटना एलपीजी टेरेटरी के टी एम अरुण सोनवानी का।

वे आज बिते कल से चल रहे कोविड टीका कारण के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए अपने सभी हितधारकों के जीवन की रक्षा करना नितांत आवश्यक हो जाता है जिन्होंने कोविड महामारी के समय में भी लगातार अपने कर्तव्यों का पालन किया है। इसे सुनिश्चित करने के लिए सिविल सर्जन, पटना, जिला टीकाकरण अधिकारी, पटना एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतुहा के सहयोग से आज पटना एलपीजी प्लांट, फतुहा में दो दिवसीय (दिनांक 16 तथा 17 जून, 2021) कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है।

इस मुफ्त टीकाकरण शिविर में बड़ी संख्या में कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी, अनुबंध मजदूरों, सुरक्षा कर्मियों, पीसीवीओ पैक्ड, बल्क क्रू और पास के एलपीजी वितरक स्टाफ शामिल रहें। इस टीकाकरण कार्यक्रम मे विभिन्न आयु वर्ग के लगभग चार सौ (400) से अधिक व्यक्तियों ने कोविड-19 टीके का प्रथम डोज़ प्राप्त किया। इस अतिरिक्त अवसर पर कुछ कर्मचारियों और अनुबंध कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने इस अवसर लाभ उठाते हुये टीके लिये।

इस अबसर पर प्लांट मैनेजर सौरभ सुरभित, प्लानिंग ऑफिसर अविनाश कुमार, सौरभ आनन्द, अधिकारी शुभम कुमार, मदन चौधरी, उत्तम कुमार आदि लोग भी मौजुद थे। कम्पनी द्वारा वैक्सीन लेने बालो को मेडिकल किट जिसमे आवश्यक दवा के साथ मास्क, सेनिटाइजर तथा टिफिन भी दी गई।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News4Haat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share