WeeHours News Bihar

Call Directions Website

WeeHours News Bihar This is an Online News Channel deals with two languages, Hindi & English. Based on Truth and facts. We get so many options to communicate and share our thought
(1)

Today "Social Media" plays a significant role in interchange information wide across the world.

29/09/2026

सुपौल में दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज अपहरण कांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सफल पटाक्षेप कर दिया। भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज, SH-91 के पास फिल्मी अंदाज में अपहृत किए गए 20 वर्षीय युवक मोहम्मद जीशान खान को सुपौल पुलिस ने अररिया जिले के फुलकाहा से सकुशल बरामद कर लिया।वारदात के दौरान इलाके में दहशत फैलाने के लिए करीब 4 राउंड हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल एसपी शरथ आर. एस. के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस और STF के सहयोग से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया।पुलिस ने इस मामले में वारदात में इस्तेमाल चारपहिया वाहन जब्त कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, जीशान और आरोपियों के बीच कथित अवैध कारोबार में रुपयों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।आखिर दिनदहाड़े हुए इस अपहरण की पूरी कहानी क्या है? पुलिस ने 12 घंटे में कैसे पहुंचाई जीशान तक? देखिए पूरी रिपोर्ट।

29/09/2026

भरगामा ब्लास्ट पर WeeHours News का बड़ा सवाल: 3 मौतें कन्फर्म, 1 अधजली ला "श मिली… बाकी 2 कहां हैं?
Description:
अररिया के भरगामा में बीते शुक्रवार हुए धमाके के बाद मामले की जांच लगातार जारी है। अररिया SP जितेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस, फोरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस के अनुसार, यह मामला अवैध पटाखा निर्माण से जुड़ा था और प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।
जांच के दौरान पास के धान के खेत से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है- अगर घटना में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, तो बाकी दो मृतकों के शव कहां हैं? क्या उनकी पहचान और बरामदगी को लेकर जांच अभी जारी है? आखिर घटनास्थल से मिले मानव अवशेष और बरामद शव इस पूरे मामले की तस्वीर को कितना स्पष्ट करते हैं?
WeeHours News इसी सवाल की पड़ताल कर रहा है।

28/09/2026

भरगामा ब्लास्ट में 3 की मौ "त, 2 घायल! 48 घंटे बाद SP ने खोला राज़ -अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था धमाका?
Description:
बिहार के अररिया के भरगामा में शुक्रवार शाम हुए जोरदार विस्फोट के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की दीवारों और छत को भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके से मानव शरीर के छोटे-छोटे अवशेष मिलने की बात सामने आई और फोरेंसिक टीम समेत कई जांच दल मौके पर पहुंचे।
इसके अगले दिन करीब 300 मीटर दूर धान के खेत से अधजली लाश, शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले बम और अन्य विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया।
अब घटना के करीब 48 घंटे बाद अररिया SP जितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस विस्फोट में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वहां कथित तौर पर अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे और पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट हुआ।
कौन थे मृतक? घायल दोनों लोगों तक पुलिस कैसे पहुंची? वहां आखिर किस तरह पटाखे बनाए जा रहे थे और इतनी बड़ी घटना कैसे हुई?
देखिए WeeHours News की Ground Report, जिसमें भरगामा ब्लास्ट की पूरी कहानी और पुलिस के खुलासे को सिलसिलेवार समझिए।

28/09/2026

300 साल पुराना रानीगंज बाज़ार हुआ ध्वस्त! 100+ दुकानें टूटीं, बुलडोज़र पर उठे सवाल | Ground Report
Description:
अररिया के रानीगंज बसस्टैंड स्थित इस बाज़ार का इतिहास बेहद पुराना बताया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रानीगंज का नाम महारानी कलावती से जुड़ा है और यहां का बाज़ार करीब 300 साल पुराना है। वर्षों से आबाद इस बाज़ार में जब बुलडोज़र चला तो 100 से अधिक दुकानों के टूटने की बात सामने आई।
आखिर इतनी पुरानी बाज़ार को क्यों हटाया गया? क्या था प्रशासन का फैसला और इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों की क्या स्थिति है? WeeHours News की Ground Report में देखिए रानीगंज की पूरी कहानी।

27/09/2026

EXCLUSIVE: धान के खेत में मिला विस्फोटक पदार्थ और अधजली ला "श, भरगामा ब्लास्ट से जोड़कर देख रहे लोग
Description
अररिया के भरगामा में शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे एक मकान में जोरदार विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान नूर मोहम्मद के पुत्र मो. अख्तर का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में कथित तौर पर पटाखा निर्माण का काम चल रहा था और इसी दौरान बारूद को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालने के क्रम में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ लोगों ने सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका भी जताई है।
विस्फोट के बाद कई लोगों के घायल होने की चर्चा है, लेकिन हताहतों की वास्तविक संख्या और विस्फोट का कारण पुलिस जांच एवं आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच में जुटी है।
अररिया के भरगामा की इस घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए WeeHours News Bihar के साथ।

27/09/2026

अररिया के भरगामा से जुड़ी अपडेट! भरगामा में मिली ला-श, विस्फोट से जुड़े हो सकते हैं तार?

26/09/2026

मशहूर अभिनेता रज़ा मुराद की दर्शकों से अपील- “बुरी फ़िल्में न देखें, अपने आप बननी बंद हो जाएँगी।”
Description: मशहूर अभिनेता रज़ा मुराद ने WeeHours News को दिए खास इंटरव्यू में अपने लंबे फिल्मी सफर से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं पर बात की। उन्होंने बताया कि वह अब तक 586 फिल्मों में काम कर चुके हैं और 19 अलग-अलग जुबानों में अभिनय किया है।
रज़ा मुराद का यह सफर भारतीय सिनेमा की विविधता और उनके लंबे अभिनय करियर की एक खास झलक पेश करता है। इंटरव्यू में उन्होंने फिल्मों, अलग-अलग भाषाओं में काम करने के अनुभव और अपने फिल्मी सफर से जुड़े किस्सों पर भी बातचीत की।

26/09/2026

Blast को लेकर ग्रामीणों ने क्या कहा सुनिए
Description
अररिया के भरगामा में शुक्रवार देर शाम करीब 6 बजे एक मकान में जोरदार विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त मकान नूर मोहम्मद के पुत्र मो. अख्तर का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में कथित तौर पर पटाखा निर्माण का काम चल रहा था और इसी दौरान बारूद को एक बोरे से दूसरे बोरे में डालने के क्रम में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ लोगों ने सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका भी जताई है।
विस्फोट के बाद कई लोगों के घायल होने की चर्चा है, लेकिन हताहतों की वास्तविक संख्या और विस्फोट का कारण पुलिस जांच एवं आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच में जुटी है।
अररिया के भरगामा की इस घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए WeeHours News Bihar के साथ।

26/09/2026

अररिया के भरगामा में घर में हुआ ब्लास्ट, पड़ौसी ने क्या बोला जानिए

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when WeeHours News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share