Bihar 360

Bihar 360 जय हिन्द...

16/08/2026

पटना में छात्र आंदोलन, पप्पू यादव भी इनके साथ बैठे धरना पर...

15/08/2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पटना के गांधी मैदान से झलकियां...

15/08/2026
14/08/2026

पटना में BPSC TRE 4 के अभ्यर्थी का हल्ला बोल...

14/08/2026

🚨 बिहार में महाधरना: परीक्षाओं की देरी, अनियमितता और अपारदर्शिता के खिलाफ उठी आवाज

📍 स्थान: गर्दनीबाग, पटना
📅 11 अगस्त 2026

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में देरी, कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ अभ्यर्थियों ने ‘बिहार में महाधरना’ का आह्वान किया।

महाधरने के जरिए 70वीं BPSC कॉपी मूल्यांकन, हिंदी-अंग्रेजी माध्यम में समानता, BSSC 10+2, BSSC CGL, BSO, AEDO और दारोगा भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं को लेकर सवाल उठाए गए।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें—

🔹 70वीं BPSC कॉपी मूल्यांकन की SIT से स्वतंत्र जांच
🔹 मूल्यांकन एवं चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए
🔹 BSSC 10+2 और BSSC CGL परीक्षा में देरी की जांच हो
🔹 BSO और AEDO परीक्षा की तारीख एवं प्रक्रिया स्पष्ट की जाए
🔹 दारोगा भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित हो
🔹 सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वार्षिक बिहार परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाए
🔹 गंभीर अनियमितता या आपराधिक पहलू सामने आने पर SIT/CBI जांच कराई जाए

📢 अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा समय पर हो, मूल्यांकन निष्पक्ष हो और चयन प्रक्रिया पारदर्शी हो, क्योंकि यह बिहार के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा सवाल है।

आप इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

13/08/2026

बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों को नौकरी और मुआवजा देने का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन जिन लोगों ने गोली चलाई, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर सम्राट चौधरी में हिम्मत है तो अब बोलकर दिखाएं कि जाति देखकर गोली मारिए।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि बंटी यादव के परिजनों को भी नौकरी और मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से सभी पीड़ित परिवारों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की।

11/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और विधायक प्रशांत किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा अपना बायोडाटा और सीवी उनके कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो साल में कम से कम 10 हजार परिवारों के बच्चों को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी दिलाना अभी उनके हाथ में नहीं है, लेकिन देशभर में उनके कई लोगों से संपर्क हैं। इन संपर्कों के जरिए फैक्ट्री, ऑफिस और अन्य जगहों पर युवाओं को प्राइवेट नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी।

प्रशांत किशोर ने कहा, “हम घूम नहीं रहे हैं, आपका ही काम कर रहे हैं और वही आज घोषणा करने आए हैं।” उन्होंने दावा किया कि बिहार के किसी एक विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिलेगी तो वह बांकीपुर के लड़कों को मिलेगी।

#पटना #बांकीपुर

📢 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से जुड़ी दो अहम सूचनाएं जारीबिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 37/2025 और 38/2025 के तह...
10/08/2026

📢 बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से जुड़ी दो अहम सूचनाएं जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 37/2025 और 38/2025 के तहत आयोजित परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

🔹 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (विज्ञापन 37/2025):
27 फरवरी 2026 को आयोजित मुख्य (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर 57 अभ्यर्थियों की औपबंधिक सूची जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

🔹 जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक (विज्ञापन 38/2025):
29 और 30 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में 483 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 124 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। आयोग ने वर्गवार विवरण भी जारी किया है।

📌 BPSC ने स्पष्ट किया है कि दोनों सूचियां औपबंधिक हैं। लिपिकीय/टंकण संबंधी त्रुटि होने पर सूची में संशोधन किया जा सकता है। दस्तावेज सत्यापन और आगे की प्रक्रिया आयोग की ओर से अलग से जारी सूचना के अनुसार होगी।

09/08/2026

🙏 43 साल से नहीं टूटा आस्था का संकल्प! बाबा की भक्ति में उम्र भी बाधा नहीं बनी… बोल बम! हर हर महादेव...

74 साल की कृष्णा बम एक बार फिर बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हो गई हैं। वर्ष 1982 से लगातार हर सावन वह सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करती हैं। इस बार भी उम्र और स्वास्थ्य की परेशानियों को पीछे छोड़कर वह बोल बम के जयकारों के बीच आगे बढ़ रही हैं।

मुंगेर के असरगंज पहुंचते ही कृष्णा बम को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन ने भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं और सुरक्षाकर्मी उन्हें सहारा देकर आगे बढ़ा रहे हैं।

कृष्णा बम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देवघर मंदिर की व्यवस्था को वाराणसी और महाकाल मंदिर की तर्ज पर बेहतर करने की अपील की है, ताकि हर श्रद्धालु आसानी से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सके।

Address

Boring Road Patna
Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar 360 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share