Janhit news24

Janhit news24 हमारे द्वारा दिया गया खबर कानून के दायरे में आता है

पटना हाईकोर्ट ने बिहार नगर निकाय चुनाव पर लगाया रोक।आज बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव पर पटना उच्च न्यायालय ने रोक लगा...
04/10/2022

पटना हाईकोर्ट ने बिहार नगर निकाय चुनाव पर लगाया रोक।

आज बिहार में चल रहे नगर निकाय चुनाव पर पटना उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया है। सुप्रीम कोर्ट 2021 में ही स्पष्ट किया था कि किसी भी स्थानीय निकाय चुनाव में पिछडे वर्ग को आऱक्षण से पहले सरकार ट्रिपल टेस्ट कराए।बिहार में नगर निकाय चुनाव में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर हाईकोर्ट याचिकाओं की सुनवाई की। बिहार में राजनीतिक पिछड़ेपन का पता लगाने के उद्देश्यों से पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया था। लेकिन बिहार राज्य ने ऐसी कोई कोशिश नहीं कि जिससे ये लगे कि जिस तरह सामाजिक-आर्थिक/शैक्षिक/सेवाओं के तहत आरक्षण प्रदान करने के लिए मानदंड तैयार किये गये हैं वैसे ही मानदंड चुनाव में भी अपनाये गये है।
ऐसी स्थिति में कोर्ट ये आदेश देती है कि
1. राज्य चुनाव आयोग, ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित सीटों को सामान्य श्रेणी की सीटों के रूप में मानते हुए फिर से चुनाव की अधिसूचना जारी करे औऱ तब चुनाव कराये। हमारा ये निर्देश माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आधारित है।
2. राज्य निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र निकाय के रूप में अपने कामकाज की समीक्षा करे, किसी के दबाव में नहीं।
3. बिहार राज्य सरकार स्थानीय निकायों चुनावों में आरक्षण से संबंधित एक व्यापक कानून बनाने पर विचार कर सकता है, ताकि राज्य को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जा सके।
4. इस फैसले की एक प्रति .बिहार के मुख्य सचिव और राज्य चुनाव आयुक्त को कार्रवाई करने के लिए भेजी जाये।

नीतीश की NDA में वापसी पर भाजपा के तरफ से आया ब्यान।नीतीश कुमार की NDA में वापसी अब संभव नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्...
03/10/2022

नीतीश की NDA में वापसी पर भाजपा के तरफ से आया ब्यान।

नीतीश कुमार की NDA में वापसी अब संभव नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट कर स्पष्ट कि है कि नीतीश कुमार अब भाजपा के साथ कभी नहीं आयेंगे। नीतीश पर भाजपाई संजय के इस ब्यान पर राजनीति में गर्माहट होगी, यह तय है। क्योंकि नीतीश कुमार की ओर से कोई ऑफर नहीं गया है। बस अटकलों पर संजय जायसवाल ने यह बयान दें डालें।संजय ने आगे कहा कि तेजस्वी का नीतीश से डरना सही है। नीतीश पलटू मार नेता की छबी स्थापित कर चुके है।भाजपा अब किसी भी कीमत पर नीतीश को वापस नहीं लेगा।
अब आपको पुरी वाक्या बताता हूं,जदयू और भाजपा सालों तक साथ रहे हैं। लेकिन 2013 में पीएम पद के लिए जब नरेंद्र मोदी का नाम आगे आया तो जदयू एनडीए से बाहर हो गया था। इसके बाद 2017 में फिर सता पाने के लिए एनडीए में वापस आया। फिर 2022 के अगस्त में एनडीए को छोड़ दिया। अब नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ 2024 में विपक्षी एकता के अगुवा बनने का प्रयास कर रहे हैं। देखते हैं कितने का विस्वास जीत पाते हैं

03/10/2022
03/10/2022

छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित खल पूरा गांव में कल सतमी के अवसर पर संध्याकालीन भब्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें गांव वाले बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

03/10/2022
छपरा दरोगा राय चौक क्षेत्र A TO Z सुपर मार्केट के कर्मियों द्वारा कल गांधी जयंती के उपलक्ष में किया गया सामूहिक रूप से स...
03/10/2022

छपरा दरोगा राय चौक क्षेत्र A TO Z सुपर मार्केट के कर्मियों द्वारा कल गांधी जयंती के उपलक्ष में किया गया सामूहिक रूप से सफाई अभियान। इस अभियान में सभी कर्मियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।इन लोगों को हाथ में झाड़ू लेकर दरोगा राय चौक सफाई करते दिखे। इन लोगों का कहना है कि हमारे पूज्य महात्मा गांधी सफाई प्रिय व्यक्ति थे। इनके जयंती पर हम लोगों के द्वारा सफाई कर लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर हम अपने आसपास के वातावरण को मोहल्ले के, गांव के सफाई पर ध्यान देते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब गांव तो गांव शहर तो शहर पूरा भारत स्वच्छ एवं साफ दिखाई देगा। ए टू जेड सुपर मार्केट के आनंद सिंह ने बताया कि हम लोगों द्वारा हमेशा सामाजिक कार्यों को पूरा किया जाता है। एक टू जेड सुपर मार्केट लोगों के लिए हमेशा कुछ न कुछ ऑफर देते रहता है। जिससे शहर से काफी कम दामों में लोगों की जरूरत का हर समान एक स्थान पर मिलने का छपरा का एकमात्र मार्केट है । साथ ही लोगों से अनुरोध किया कि एक बार सेवा का मौका दें आपकी संतुष्टि ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

विश्व वन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🚩🚩🚩🚩वन के जीवों को भी जीने का हक है उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।वन जीव हमारे ल...
03/10/2022

विश्व वन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🚩🚩🚩🚩
वन के जीवों को भी जीने का हक है उन्हें नुकसान न पहुंचाएं।वन जीव हमारे लिए बहुत उपयोगी है

03/10/2022

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी मां आप सभी दोस्तों पर अपनी कृपा बनाए रखे जय माता दी 🚩🚩🚩🚩

Address

NH-19
Patna
BIHAR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janhit news24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janhit news24:

Share