16/01/2025
बिहार के राजनीति को फ़िर मिला एक नया मोहरा,मुख्यमंत्री नही कोई और बना चेहरा।
मिडीया दर्शन पटना;आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस के के यंहा दही चूड़ा भोज में पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू यादव, उनसे जब पूछा गया कि क्या महागठबंधन में पारस को साथ रखेंगे, तो उन्होने हामी भर दी। जिसके बाद अब सियासी अटकलें तेज हो गई है। क्या 2025 के चुनाव मे पारस NDA का पिछा छोर के राजद के साथ कदम मिलाएंगे? यह सब कहना जल्दी बाजी होगा। पर संकेत से पता चलता है की, पारस इस कदम से अपने चाल को मजबूत करने मे लगे हुएं है। क्यों की NDA मे अलग थलग परे पारस अपने राजनीति को गति देने के लिए बेचैन है, पर रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। अब राजद के रूप मे उन्हें एक बढ़ियां रास्ता दिख रहा है, और इसके जरिये वह अपना मंजिल तक पहुँच सकते हैं। ख़बर यह भी है की पशुपति पारस को राजद बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी बना सकता है। इधर NDA भी उनके इस कदम पे नजर जरूर दिया होगा, और पारस के इस कदम पर NDA मे सुगबुगाहट जरूर हुआ होगा। खैर एक बात क्लीर है कि,अलग थलग परे पशुपति पारस के इस कदम से उनके लिए कोई न कोई रास्ता तो जरूर बनेगा। मिडीया दर्शन के लिए पटना से अखिलेश झा।