Tirhut live news sonbarsa

Tirhut live news sonbarsa Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tirhut live news sonbarsa, News & Media Website, Patna, BR, India, Patna.

 #सीतामढ़ी समाहरणालय पर 26 और 29 नवम्बर को किसानो का धरना-प्रदर्शन का निर्णय.. #अविनाश पटेल दैनिक अयोध्या टाईम्स अनुमंडल...
25/11/2022

#सीतामढ़ी समाहरणालय पर 26 और 29 नवम्बर को किसानो का धरना-प्रदर्शन का निर्णय..

#अविनाश पटेल दैनिक अयोध्या टाईम्स अनुमंडल ब्यूरो चीफ सीतामढ़ीसदर....

#सीतामढ़ी :- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति संयुक्त किसान मोर्चा तथा रीगा चीनी मिल किसान-कामगार पंचायत की बैठक.
#किसान सभा कार्यालय में किसान सभा के जिला सचिव जयप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई।
#बैठक में किसान आन्दोलन की दूसरी बरसी पर 26 नवम्बर तथा 29 नवम्बर को किसानों के राष्ट्रीय सवालों तथा स्थानीय मुद्दों रीगा चीनी मिल चालू कराने हेतू एनसीएलटी से शीघ्र टेन्डर कराकर सक्षम उद्यमी से मिल चलवाने,किसान-कामगार तथा चीनी मिल विरोधी ओपी धानुका को गिरफ्तार करने,किसानो के गन्ना मूल्य तथा कामगारों के बकाये का शीघ्र भुगतान कराने,केसीसी वाले किसानो को नोड्यूज प्रमाणपत्र दिलाने,घर-घर से एमएसपी पर धान की सरकारी खरीद करने,खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने,आपदाग्रस्त सीतामढी जिला के किसान मजदूरों को फसल क्षति,इनपुट अनुदान,फसल बीमा का भुगतान कराने सहित अन्य सवालों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की गई।
बैठक में किसान-मजदूरों से अपने खेत-पेट के आन्दोलन को सफल बनाने हेतू 26 तथा 29 को डुमरा पहुंचने की अपील की गई।
बैठक मे किसान नेता प्रो आनन्द किशोर,प्रो दिगम्बर ठाकुर,जलंधर यदुबंशी,वरीय अधिवक्ता रामपदारथ मिश्र,आलोक कुमार सिंह,बैधनाथ हाथी,नेयाज अहमद सिद्दिकी,संजय कुमार,शशिधर शर्मा,रीगा चीनी मिल मजदूर संघ के अशोक कुमार,मनोज कुमार,दिनेश चन्द्र द्विवेदी,नवीन कुमार सिंह,भरत सिंह,मो गयासुद्दीन, मोअलीअकबर,सोनेलाल साह,विमल किशोर राम,अजय कुशवाहा,योगेन्द्र प्र यादव,शिव कुमार,शैलेन्द्र कुमार, बब्लू कुमार,रोहित कुमार सहित सभी किसान नेताओ ने समाहरणालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

 #जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा डेढ़ माह पूर्व 25 मई को प्रखण्ड अंतर्गत दोस्तियां स्थित मिडिल स्कूल के विधिब्यवस्था कि जाँच ...
04/07/2022

#जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा डेढ़ माह पूर्व 25 मई को प्रखण्ड अंतर्गत दोस्तियां स्थित मिडिल स्कूल के विधिब्यवस्था कि जाँच की गई थी।

#दिनांक 5/07/2022

#तिरहुत लाइव न्यूज नेटवर्क सीतामढ़ी के सोनबरसा से प्रखंड संवादाता अविनाश पटेल की रिपोर्ट।।।

#जाँच के दौरान स्कूल का साफ सफाई पठन पाठन के लिये लगाये गए ब्लेक बोर्ड शौचालय आदि का ब्यवस्था असंतोषजनक पाया गया था।

#जिसके आलोक में स्कूल कि अब्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह ने 11 जून को स्कूल के हेडमास्टर के नाम एक पत्र निर्गत करते हुये बीईओ के माध्यम से 24 घंटे के अंदर स्पस्टीकरण कि मांग किया था।

#डीईओ ने तत्काल प्रभाव से हेडमास्टर शिवशंकर महतो का वेतन बन्द किये जाने कि सूचना भी दे दिया था।

#बावजूद हेडमास्टर द्वारा वरीय अधिकारी को स्पस्टीकरण नही मिलने पर विभागीय करवाई किये जाने का अल्टीमेटम भी दे दिया था।

#विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपित स्कूल के हेडमास्टर सहित दो महिला दो पुरुष शिक्षक का दूसरे स्कूल में स्थानांतरण किये जाने की अनुशंसा किया था।

 #तिरहुत लाइव न्यूज़ नेटवर्क प्रखण्ड संवादाताअविनाश पटेल के रिपोट #बख़री  #आज शहरों की ऊँची ऊँची अट्टालिकाओ में रहने वाले...
02/06/2022

#तिरहुत लाइव न्यूज़ नेटवर्क प्रखण्ड संवादाता
अविनाश पटेल के रिपोट

#बख़री
#आज शहरों की ऊँची ऊँची अट्टालिकाओ में रहने वाले लोग क्या जाने कि बख़री क्या होती है ?

#ओसारा ,दरवाज़ा ,उत्तर वाला भित्तर ,पुरुब वाला भित्तर ,आजी क घर ,चाची क घर आदि होते थे ।जब कभी बियाह ग़वन पड़ता था तो आजी छोटके के तारा से मिट्टी मंगवाती थी जिसे “पिड़ोर “कहती थी

#पक्के मकान में प्लास्टिक पेंट लगकर भी वो चमक नही आती है जो कच्ची बख़री में पिड़ोर लगने के बाद आता था ।उस पर बड़की बुआ छोटकी बुआ कपड़े और नीम की दातून से ब्रश बनाकर सुग्गा और चिरई बनाकर शुभ विवाह लिख देती थी

#देखने वालों को लगता था कि इनके घर पर शादी है ।पक्के घर पर पेंट करवाने के बाद एक अलग तरह की गंध आती हैं किंतु कच्ची बख़री में पुताई करवाने के बाद एक सोंधी सोंधी ख़ुश्बू आती है।

#आज भी वो ख़ुश्बू ह्रदय तल में समाईं हुई है ।कितनो को याद भी होगा जिनका बचपन बख़री में गुज़रा हुआ है ।आज के बच्चों को क्या पता ?आला किसे कहते है ? अलगनी का क्या काम है

#जाँत ,काणि ,चकरी ,ओखरी ,मूसर जैसे यंत्रो का क्या उपयोग होता था और किस वस्तु का नाम है ? ताखा ,भंडरिया का क्या काम है ?ढेबरी किसे कहते है ? माना कि आज की तरह सीएफ़एल लाइट नही था

#किंतु ढेबरी दिए की रोशनी के आगे ये फीके से लगते है ।हमारे यादों के बीच में ढेबरी का भी महत्वपूर्ण स्थान है ।शाम के समय आजी दिया में तेल डालकर बाती सही करती थी।

शाम होने से पूर्व ही दरवाज़ा के बाहर नगरौटा पर एक दिया जलाकर रखती थी और पूरे सम्मान के साथ आँचल को फैलाकर पता नही क्या मन ही मन बुदबुदाती थी।


#ये आज उनके जाने के बाद भी रहस्य बना हुआ है ।मुझे याद आता है एक बार मटरुआ ने कैसे मुँह से फूँक मारकर दिया बुझाया था परिणाम स्वरुप बडकी माई ने कैसे उसको फूंकनी से मारा था।

#लोग अनपढ़ अवश्य थे आपकी ये बात तो मैं मान सकता हूँ किंतु अनुभवी बहुत थे इसको आपको स्वीकार करना ही होगा ।

#पहले लोग व्यवहारिक थे आज मतलबी है बस यही अंतर है । हम वो भाग्यशाली पीढ़ी है जिनका जीवन बख़री में बीता है ।हमने ढेबरी के प्रकाश में पढ़ाई किया है।

#बख़री की एक ख़ासियत ये भी है की सर्दियों में गर्म रहता है और गरमियों में ठंडा रहता है ।आज तकनीक अपने चरम पर है पर हमारे बुज़ुर्गों के ज्ञान के सामने कहीं भी नही टिकता है।

 #भाजपा सीतामढ़ी विधायक श्री मिथिलेश कुमार जी  #मधुबनी के आस पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। #रामशिला हॉस्पिटल, सकर...
02/06/2022

#भाजपा सीतामढ़ी विधायक श्री मिथिलेश कुमार जी #मधुबनी के आस पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है।

#रामशिला हॉस्पिटल, सकरी, मधुबनी में इलाज चल रहा है।

#मैं और हमारे टीम तिरहुत लाइव न्यूज़ नेटवर्क सीतामढ़ी टीम के द्वारा

#हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते है।

#माँ जानकी जी के कृपा से जल्द ठीक हो के हम लोगों के बीच होंगें

Address

Patna, BR, India
Patna
800001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tirhut live news sonbarsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share