27/08/2026
भूमि सुधार उप समाहर्त्ता (DCLR)को और इनके घरेलू नौकर (दलाल) 2,00,000/- (दो लाख) रूपये के साथ एक नया वाशिंग मशीन रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने किया गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 27.08.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-103/26, दिनांक 25.08.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त-श्रीमती कंचन कुमारी झा, भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता (DCLR), रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर एवं इनके घरेलू नौकर श्री सुमित कुमार (दलाल) को 2,00,000/- (दो लाख) रूपये के साथ एक नया वाशिंग मशीन (सैमसंग कम्पनी, मॉडल नं०- WM 80 TA046ABITL, Sr No. 05RL5PAL201819, जिसका कीमत 37000/- (सैंतीस हजार)) रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत रोसड़ा, वार्ड नं0-24 स्थित डी०सी०एल०आर० रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर के सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री मनोज कुमार, पिता राम नारायण महतो, ग्राम पो०- माधवपुर, वार्ड नं0-08, थाना- विभूतिपुर, जिला समस्तीपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो डी० सी०एल०आर०, रोसड़ा एवं इनके नौकर है) के द्वारा भूमि विवाद निराकरण वाद सं0-20/2026-27 में परिवादी के पक्ष में फैसला देने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्री दिवाकर कुमार दिनकर, पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर श्री नरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्रीमती कंचन कुमारी झा, भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता (DCLR), रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर एवं इनके घरेलू नौकर श्री सुमित कुमार (दलाल) को 2,00,000/- (दो लाख) रूपये एवं एक नया वाशिंग मशीन (सैमसंग कम्पनी, मॉडल नं०- WM 80 TA046ABITL, Sr No. 05RL.SPAL.201819, जिसका कीमत 37000/- (सैंतीस हजार)) रिश्वत लेते हुए नगर पंचायत रोसड़ा, वार्ड नं0-24 स्थित डी० सी०एल०आर० रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर के सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया है। उनके आवास से तलाशी के क्रम में 13,82,000/- (तरह लाख बेरासी हजार) रुपया अतिरिक्त नकद राशि बरामद किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
(MD QUADIR KHAN)BureauChief(Hindustannews18)
अपील
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए संकल्पित है। यदि किसी लोक सेवक (सरकारी पदाधिकारी/कर्मी) के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही हो तो ससमय निम्नलिखित नम्बरों पर शिकायत करें।
लैंडलाइन -
(1) 0612-2215030
(2) 0612-2215032
(3) 0612-2215033
(4) 0612-2215036
(5) 0612-2215037
(6) 0612-2999752
हेल्पलाइन - 24
0612-2215344
मोबाइल नंबर-
7765953261
व्हाट्सएप -
9473494167
#बिहार
#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार
(