Live 4 Nation

Live 4 Nation "सच के साथ, बेखौफ़ बात" We have become dominant player through strong emphasis through news content .
(4)

Nation Live 24 Bihar Jharkhand News is No.1 News channels in the Bihar - Jharkhand State with a very strong presence across all the districts. Nation Live 24 Bihar Jharkhand is the most trusted 24X7 regional news chanal of Bihar - Jharkhand backed with expertise of Nation Media and robust infrastructure of news bureaus and news representative across entire state up to the Tehsil level . Our Presen

ce is felt across all key demographics and we have created a significant connect with our target group across metros and the emerging Tier 2 and Tier 3 cities in the state . Nation Live 24 Bihar Jharkhand News is best resourced to talecast news bulletins covering regional , national and international developments .

उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर है. पताही एयरपोर्ट का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है. एयरप...
03/09/2026

उत्तर बिहार और मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए बड़ी खबर है. पताही एयरपोर्ट का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है. एयरपोर्ट के नए सिरे से निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. 7 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पताही एयरपोर्ट के का शिलान्यास करेंगे. इसे लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्री भी शामिल हो सकते हैं. प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं.

03/09/2026

नेपाल की तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का पानी घरों में घुसना शुरू!

पटना के सटे दानापुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है. बुधवार शाम ...
03/09/2026

पटना के सटे दानापुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गंभीर हो गया है. बुधवार शाम देवनानाला पर गंगा का जलस्तर 169.50 फुट रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से करीब ढाई फुट ऊपर है. पिछले 12 घंटे में लगभग डेढ़ फुट की वृद्धि हुई है और हर घंटे करीब तीन इंच पानी बढ़ रहा है.गंगा के उफान से गंगहरा, हेतनपुर, कासीमचक, पुरानी पानापुर, पतलापुर, मानस और अकिलपुर सहित दियारा की सात पंचायतों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. निचले इलाकों के घरों में डेढ़ से दो फुट, सड़कों पर तीन से चार फुट और खेतों में चार से पांच फुट तक पानी भर गया है. प्रखंड मुख्यालय से संपर्क लगभग टूट गया है और आवागमन का एकमात्र सहारा नाव रह गया है.

फरक्का जल संधि पर बिहार ने मांगा अपना हक!भारत-बांग्लादेश की फरक्का जल संधि के 30 साल पूरे होने वाले हैं। अब इसके नवीनीकर...
03/09/2026

फरक्का जल संधि पर बिहार ने मांगा अपना हक!

भारत-बांग्लादेश की फरक्का जल संधि के 30 साल पूरे होने वाले हैं। अब इसके नवीनीकरण की तैयारी है। इसी बीच बिहार ने गंगा के पानी में 2000 क्यूसेक हिस्सेदारी की मांग उठाई है।

संजय झा ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भरोसा दिया कि संधि के नवीनीकरण में बिहार के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

बिहार का कहना है कि गंगा में राज्य के हिस्से का पानी तय होना चाहिए। अब देखना होगा कि नए समझौते में बिहार को क्या मिलता है।

02/09/2026

रेवा घाट पर मंडराया बाढ़ का खतरा! खतरे के निशान से महज 70 सेंटीमीटर नीचे गंडक

02/09/2026

साहेबगंज-पारू-सरैया पर मंडराया बाढ़ का खतरा!

01/09/2026

#मुज़फ्फरपुर :- साहेबगंज-पारू-सरैया पर मंडराया बाढ़ का खतरा! गंडक उफनाई, दर्जनों गांवों में बढ़ी दहशत

सोन नदी का जलप्रवाह बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 22 गेट खोले गए! 🌊ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों और कैमूर पहाड़ी में लगातार बारिश के ...
01/09/2026

सोन नदी का जलप्रवाह बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 22 गेट खोले गए! 🌊

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों और कैमूर पहाड़ी में लगातार बारिश के साथ प्रमुख जलाशयों से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी में पानी का दबाव बढ़ गया है। इंद्रपुरी बराज पर 1,11,305 क्यूसेक पानी पहुंचा, जिसके बाद जलस्तर को 355 फीट पर नियंत्रित रखते हुए कुल 69 में से 22 गेट खोल दिए गए हैं।

बराज से सोन नदी के निचले हिस्से में करीब 1,00,390 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए नदी किनारे के इलाकों में सतर्कता जरूरी है।

अब खाद की कालाबाजारी पर लगेगी लगाम!बिहार में खाद दुकानदारों की मनमानी पर सरकार सख्त हो गई है। किसानों को अब QR कोड के जर...
01/09/2026

अब खाद की कालाबाजारी पर लगेगी लगाम!

बिहार में खाद दुकानदारों की मनमानी पर सरकार सख्त हो गई है। किसानों को अब QR कोड के जरिए खाद उपलब्ध कराई जाएगी। तय कीमत से ज्यादा पैसा वसूलने या खाद वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यानी खाद के नाम पर किसानों से मनमाना पैसा वसूलना अब आसान नहीं होगा।

सितंबर की शुरुआत में ही महंगाई का एक और झटका!1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनिय...
01/09/2026

सितंबर की शुरुआत में ही महंगाई का एक और झटका!

1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर ₹9.50 तक की बढ़ोतरी की है। यानी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारी इस्तेमाल करने वालों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ेगा।

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live 4 Nation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live 4 Nation:

Shortcuts

Share