NMM News

NMM News Breaking News and latest news from India, and the world, cricket news, political news, educational n intagram id ~ thenmmnews

19/05/2023
बिहार : पप्पू यादव को पटना पुलिस ने किया अरेस्ट, लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोपपटना : बिहार में मधेपुरा के पूर्व सांसद औ...
11/05/2021

बिहार : पप्पू यादव को पटना पुलिस ने किया अरेस्ट, लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप

पटना : बिहार में मधेपुरा के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (जाप) के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, 'मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना लाया गया है.' जानकारी के मुताबिक उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है.
यह भी पढ़ें
बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद आज होंगे कोर्ट में पेश, बोले- मुझे फंसाया जा रहा है
बिहार के मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद आज होंगे कोर्ट में पेश, बोले- मुझे फंसाया जा रहा है
बता दें, हालही पप्पू यादव ने एक स्थान पर धावा बोलकर दो दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस बिना इस्तेमाल के रखे होने का मामले का खुलासा किया था. सभी एंबुलेंस की खरीदारी सारण से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी के कोष से की गयी थी. इस मामले में उन पर दो प्राथमिकियां भी दर्ज की गई हैं. पूर्व सांसद पर हाल के दिनों में अस्‍पतालों में अनधिकृत प्रवेश को लेकर कुछ और जगहों पर भी प्राथमिकी दर्ज हुई है.

पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया है. उसमें उन्होंने लिखा है, 'कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं. PM साहब, CM साहब दे दो फांसी, या, भेज दो जेल. झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं. लोगों को बचाऊंगा. बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा.'

बिहार: BJP सांसद बोले- ड्राइवर नहीं होने के कारण खड़ी हैं एंबुलेंस, तो ड्राइवरों की टीम लेकर पहुंचे पप्पू यादव

बता दें, इसके बाद शनिवार को पप्पू यादव ड्राइवरों की पूरी टीम के साथ मीडिया के सामने आए थे. उन्होंने दावा किया था कि उनके पास 40 ड्राइवर हैं, इन सभी का नाम लिखकर सरकार के पास भेजा जाएगा. बताते चलें कि बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पप्पू यादव को ड्राइवर लाकर सभी एंबुलेंस चलवाने की चुनौती दी थी. जिसके जवाब में पप्पू यादव अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे और दावा किया वह इन 40 ड्राइवरों से एंबुलेंस चलवाने के लिए तैयार हैं.


यहां अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, टीके के इमरजेंसी यूज को मिली मंजूरी  नई दिल्ली: अमेरिका ने कोरोना वायरस के खि...
11/05/2021

यहां अब बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, टीके के इमरजेंसी यूज को मिली मंजूरी

नई दिल्ली: अमेरिका ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बड़ा कदम उठाया है. अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए भी फाइजर की कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से बच्चों को भी सामान्य जीवन जीने का मौका मिलेगा. इससे पहले 16 उम्र से अधिक के लोगों के लिए वैक्सीन की मंजूरी दी गई.




💉

बिहार: बक्सर में गंगा में बहती मिलीं करीब 40 लाशें, कोरोना से मौत की आशंका से सहमे लोग?यूपी के हमीरपुर-कानपुर के बाद अब ...
10/05/2021

बिहार: बक्सर में गंगा में बहती मिलीं करीब 40 लाशें, कोरोना से मौत की आशंका से सहमे लोग?

यूपी के हमीरपुर-कानपुर के बाद अब बिहार-यूपी सीमा पर गाजीपुर से बक्सर तक गंगा नदी में दर्जनों लाशें दिखाई देने से हड़कंप मचा है। कोरोना से मौत के बाद इन्हें गंगा में बहाने की आशंका से लोग सहमे हुए हैं। बिहार के अधिकारी यूपी से लाशों के बहकर आने की बात कह रहे हैं।

यूपी के गाजीपुर के बारा गांव से लेकर बक्सर जिले के चौसा श्मशान घाट तक सोमवार को गंगा व कर्मनाशा नदी में करीब 35-40 लाशें बहती देखी गईं। वहीं, गाजीपुर जिले में भी करीब पांच-छह लाशों को गंगा के किनारे देखा गया। हालांकि, ग्रामीण इससे भी अधिक लाशें होने की बात कह रहे हैं।

उनका कहना है कि संक्रमितों के मर जाने के बाद बहुत लोग गंगा व कर्मनाशा नदियों में जलप्रवाह कर चले जा रहे हैं, जो लाशें बाद में किनारे पर लग जा रही हैं। वहीं, डीएम अमन समीर ने इस मामले के उजागर होने के बाद शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि यूपी की ओर से लाशें बहकर सीमा में आ गई हैं।

बताया गया है कि चौसा श्मशान घाट के पास स्थानीय लोगों ने सुबह अधिक संख्या में लाशों को बहते हुए देखा। कुछ लाशें सड़ी-गली अवस्था में भी थीं। इससे दुर्गंध आ रही थीं। श्मशान घाट के आसपास के लोगों को रहना मुश्किल हो गया था। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। डीएम ने लाशों के बारे में पता लगाने के लिए सदर एसडीओ केके उपाध्याय को भेजा।

सदर एसडीओ ने वहां जाकर गाजीपुर के सेवराईं के एसडीओ के साथ मिलकर घाट का निरीक्षण किया। घाट पर करीब 30 से 35 लाशों को देखा गया। इसके बाद डीएम ने बताया कि गाजीपुर की ओर से लाशें बहते हुए इधर घाट पर किनारे लग गई हैं। स्थानीय की लाश होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। वहीं, सेवराई एसडीएम रमेश मौर्या का कहना है कि गाजीपुर की सीमा में गंगा के किनारे कोई शव नहीं मिला है। गंगा के किनारे के गांवों में एक-दो शव होने की सूचना मिली थी। इसका पता लगाया जा रहा है।

Himanta biswa sarma : असम के सीएम बनते ही बोले हिमंत बिस्व सरमा, NRC लिस्ट में नामों का होगा फिर से सत्यापनहाइलाइट्स:हिम...
10/05/2021

Himanta biswa sarma : असम के सीएम बनते ही बोले हिमंत बिस्व सरमा, NRC लिस्ट में नामों का होगा फिर से सत्यापन

हाइलाइट्स:

हिमंत बिस्व सरमा बने असम के मुख्यमंत्री, ली शपथ

शपथ ग्रहण के बाद हिमंत ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस काम की प्राथमिकता के बारे में बताया

हिमंत ने कहा कि वह उल्फा कमांडर को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं

● गुवाहाटी
हिमंत बिस्व सरमा ने असम के मुख्यमंत्री के पद पर सोमवार को शपथ ली। ग्रहण के बाद हिमंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि वह फिर से एनआरसी का सत्यापन कराना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह उल्फा के कमांडर को वार्ता के लिए आमंत्रित करते हैं।
हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम के सीमावर्ती इलाकों के जिन लोगों के नाम एनआरसी में शामिल हैं, वह उनमें से 20 फीसदी नामों का सत्यापन कराना चाहते हैं। इसके अलावा अन्य इलाकों में 10 प्रतिशत नामों का पुन: सत्यापन होगा।
● शांति वार्ता के लिए उल्फा कमांडर को आमंत्रित करता हूं'
हिमंत ने कहा, 'मैं उल्फा कमांडर-इन-चीफ, परेश बरुआ से शांति वार्ता के लिए आगे आने का आग्रह करता हूं। दोनों पक्षों को शांति वार्ता के लिए आगे आना होगा' उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि उनका लक्ष्य है कि पांच वर्षों में वह असम को देश के पांच शीर्ष राज्यों की लिस्ट में शामिल करवाना।
● हिमंत बिस्वा सरमा ने ली शपथ
हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
● परंपरागत वेशभूषा और असमिया भाषा का प्रयोग
सरमा ने पारंपरिक 'पट रेशम' की धोती और कुर्ता धारण किया हुआ था तथा अपने गले में मुगा 'गमोसा' डाला हुआ था। उन्होंने असमी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कोविड-19 के सख्त प्रोटोकॉल के बीच उनके साथ 14 और विधायकों ने शपथ ली।
● असम में बीजेपी गठबंधन को 75 सीटें
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। भाजपा को 60 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन साझेदार असम गण परिषद (एजीपी) व यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) को क्रमश: नौ और छह सीटें मिली हैं।
● पीएम मोदी ने दी बधाई
हिमंत बिस्व सरमा के पीएम पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने उनके ऊपर विश्वास व्यक्त किया है कि वह और उनकी मंत्रियों की टीम राज्य की विकास यात्रा को गति प्रदान करेगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी
#

23/01/2021
23/01/2021

' नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को पूरे देश में मनाई जा रही है.
'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' यह केवल एक नारा नहीं था। इस नारे ने भारत में राष्ट्रभक्ति का ज्वार पैदा किया, जो भारत की स्वतंत्रता का बहुत बड़ा आधार भी बना।


.
29/12/2020

.



19/12/2020

शुभेंदु के टीएमसी छोड़कर बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं. बीजेपी पार्टी दफ्तर का दरवाजा खोलकर उनके स्वागत के लिए...

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NMM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share