KhelPtrika/Bihar

KhelPtrika/Bihar खेलेगा बिहार तभी तो बढ़ेगा बिहार।। बिह?

27/05/2020

पटना 27 मई(खेलबिहार न्यूज़ कि रिपोर्ट): बिहार क्रिकेट जगत में अभी चर्चा यह चल रही है कि बीसीए सचिव संजय कुमार अब एक बार ....

जल्दी करें ऑफर लिमिटेड है
16/05/2020

जल्दी करें ऑफर लिमिटेड है

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कर रहे मनमानी जो चाहे लागू कर देते है,-पटना: बीते कल 28 अप्रैल को बीसीए अध्यक्ष महोदय ...
02/05/2020

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कर रहे मनमानी जो चाहे लागू कर देते है,-

पटना: बीते कल 28 अप्रैल को बीसीए अध्यक्ष महोदय द्वारा अचानक आनन फानन एक लंबी चौड़ी कमेटियों की लिस्ट जारी किया गया, जिसे बीसीए के पूर्व पदाधिकारियों से लेकर वर्तमान पदाधिकारी एवं जिला संघ पदाधिकारी ने इस कमेटी को असंवैधानिक करार दिया साथ ही साथ कुछ जिला पदाधिकारियों ने चैयरमैन पद लेने से इंकार किया ।इस निर्णय को असंवैधानिक निर्णय करार देते हुए अपना मतंव्य रखा ।

क्या कहा बिहार क्रिकेट से जुड़े लोगों ने इस लिस्ट को लेकर:-

1. यह मेरे संज्ञान में आया है कि दो उप समितियों के साथ इलेगल और मीडिया आठ ज़ोनल समितियों का गठन किया गया है, जो वर्तमान अध्यक्ष द्वारा 28 अप्रैल, 2020 को घोषित किए गए तथाकथित वार्षिक आम बैठक के संकल्प के आधार पर 31.01.202 को आयोजित की गई थी। विभिन्न उप समितियां।

सोशल मीडिया पर वायरल संदेश के नंगे स्वरुप में यह प्रतीत होता है कि राष्ट्रपति ने वैधानिक प्राधिकरण की तरह आदेश पारित किया है। इसके अलावा दिनांक 31.01.2020 की तथाकथित एजीएम कानून के अनुसार नहीं थी, इसलिए कहा गया कि एजीएम में पारित प्रस्तावों को कानूनी नहीं बल्कि शून्य और शून्य माना जा सकता है और उन्हें प्रभाव नहीं दिया जा सकता है ।AGM को एक बार में एक बार बुलाया जा सकता है वर्ष, वित्तीय वर्ष 2019-20 में एजीएम 25.05.2019 को पावपुरी (नालंदा) में आयोजित किया गया था, बाद में एजीएम की तिथि बीसीए के संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं है, इसके साथ पारित किए गए संकल्प पूरे सदस्यों पर बाध्यकारी नहीं हैं।

BCA का संविधान पाँच क्षेत्रों को विशिष्ट रूप से प्रदान करता है जो कि सीमित उद्देश्य के लिए है, इसलिए आठ क्षेत्रों के लिए आठ क्षेत्रीय समितियों का गठन BCA के संविधान के प्रावधान के विरुद्ध है, जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय की पूर्वानुमति के बिना माननीय सर्वोच्च न्यायालय की स्वीकृति प्राप्त है। कोर्ट बीसीए के संविधान में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है।मेरी राय में उप समितियों के साथ-साथ क्षेत्रीय समितियां संवैधानिक नहीं हैं बल्कि संवैधानिक हैं और बीसीए के पूर्ण सदस्यों के लिए बाध्यकारी नहीं हैं। श्री गोपाल बोहरा जी पूर्व BCA के अध्यक्ष।

2.
बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के हस्ताक्षर से एक सूची प्रकाशित की गयी है , जिसमें कुछ कमेटियों का गठन किया गया है।
इस संबंध में आप सबों को सूचित हो कि यह कमेटी पूर्ण रूप से लोढ़ा कमेटी के अनुशंसा के विरुद्ध गठित किया गया है।

विदित हो कि सभी जिलों ने लोढ़ा कमेटी की अनुशंसा को अंगीकृत किया है, और 29 सितम्बर 2019 को हुए चुनाव में सभी जिलों ने लोढ़ा कमेटी के अनुशंसा का पालन करते हुए मतदान में हिस्सा लिया।

लोढ़ा कमेटी के अनुशंसा के अनुसार एक व्यक्ति दो पदों (यानी जिला और राज्य की कमेटी) मे नहीं रह सकता है, ऐसा करने से पहले संविधान में संशोधन आवश्यक है। इसके साथ हीं सुप्रीम कोर्ट से अनुमोदित बीसीए के संविधान में बिहार में पांच जोन का प्रावधान है। जबकि अध्यक्ष महोदय के द्वारा घोषित कमेटी में आठ जोन बना दिया गया है, जो कि संविधान के विरूद्ध है। धन्यवाद
रविशंकर प्रसाद सिंह पूर्व सचिव
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन।

3.
आप सभी सम्मानित सदस्यों को निवेदन पूर्वक सूचित करना चाहूंगा कि विगत कुछ समय से बीसीए में असंवैधानिक तरीके से कार्य करने और अच्छे तथा सच्चे लोगों को भी उसका भागीदार बनाने की साजिश चल रही है।
शीघ्र ही संवैधानिक तरीके से कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की सहमति से सभी प्रकार की कमेटियों का गठन और अन्य कार्य किए जाएंगे। इन सब मामलों को बहुत गम्भीरता से नहीं लिया जाए।
धन्यवाद संजय कुमार सचिव बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

4.
मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कई कमेटियों के गठन करने संबंधी आदेश जारी किया है, जो कि सर्वथा संविधान के विरुद्ध है।
इस प्रकार की कमेटी के गठन के लिए सर्वप्रथम नामों पर कमेटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में सहमति होती है, जिसे एजीएम की बैठक में उपस्थित सभी पूर्ण सदस्यों के बहुमत से लिए गए निर्णय के बाद क्रियाशील किया जाता है।इस प्रकार के असंवैधानिक निर्णय बीसीए के हित में नहीं है।
अमिकर दयाल सदस्य (कमेटी ऑफ मैनेजमेंट)
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन।

5.
मै बीसीए सचिव माननीय संजय कुमार जी से अनुरोध करता हूं कि 31 जनवरी 2020 से आज तक हुई सभी मामलों पर प्रतिष्ठित अधिवक्ता से वैधानिक राय प्राप्त किया जाए।
मै किसी भी असंवैधानिक गतिविधि के समर्थन में नहीं हूं ।आशुतोष नंदन सिंह कोषाध्यक्ष
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन।

6.
अध्यक्ष, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन, पटना। महोदय, विश्वसनीय सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि मुझे जोनल कमिटी, शाहाबाद का चेयरमैन बनाया गया है। व्यक्तिगत कारणों से मैं इस दायित्व के निर्वहन में असमर्थ हूं। यहां यह बताना आवश्यक है कि उपाध्यक्ष महोदय से पूर्व में ही अपनी असमर्थता व्यक्त की थी। अतः मुझे इस दायित्व से मुक्त समझा जाये। सधन्यवाद, रवीन्द्र कुमार, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट एसोसियेशन औरंगाबाद।

7.BCA राष्ट्रपति एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। बीसीए के संविधान से उनका कोई लेना-देना नहीं है। प्रवीण समस्तीपुर जिला

8.सोसल मीडिया और bca ऑफिसियल ग्रुप से मिली जानकारी के आधार पर मुझे मगध जॉन का चेयरमैन बनाया गया।है
माफ कीजिएगा किसी भी तरह के गैर संवैधानिक काम मे मेरी कोई भी सहमति नही है।अध्य्क्षजी के द्वारा लिया गया यह निर्णय असंवैधानिक है।जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संबिधान मे 5 जॉन का ही प्रावधान है,तो किस संबैधानिक अधिकार से उन्होंनो 8जोन बनाने का यह निर्णय लिया।बिहार क्रिकेट के हित मे इसे अस्वीकार करते हैं।और दुसरा मेरे पास समय का अभाव भी है

संजय सिंह गया जिला क्रिकेट संघ

9.
अध्यक्ष, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन, पटना। महोदय, विश्वसनीय सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि मुझे जोनल कमिटी, शाहाबाद का चेयरमैन बनाया गया है। व्यक्तिगत कारणों से मैं इस दायित्व के निर्वहन में असमर्थ हूं। यहां यह बताना आवश्यक है कि उपाध्यक्ष महोदय से पूर्व में ही अपनी असमर्थता व्यक्त की थी। अतः मुझे इस दायित्व से मुक्त समझा जाये। सधन्यवाद, रवीन्द्र कुमार, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट एसोसियेशन औरंगाबाद।

10.अध्यक्ष महोदया
मेरा आग्रह है की संयोजक का पदभार जो आपने मुझे दी है इस पद के लिए योग्य गंगा मैया और मदन भैया है वे वरिष्ठ भी है।
अतः मुझे पद से हटाने की कृपा करें
अजय सिंह नालंदा जिला क्रिकेट संघ ।

11.मीडिया के माध्यम से बताया गया है कि बीसीए अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी ने कई समितियों का गठन किया है, जो पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है।
ऐसी समिति के गठन पर प्रबंधन समिति की बैठक में सहमति होती है, जो एजीएम की बैठक में उपस्थित पूर्ण सदस्यों द्वारा लिए गए निर्णय के बाद सक्रिय होती है।
इस प्रकार का निर्णय BCA के हित में नहीं है।
कविता रॉय
सदस्य (COM)
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन।

खेलबिहार. कॉम न्यूज़

पटना: बिहार सहित पूरे देश भले हि अभी लॉकडाउन और कोरोना वायरस से लड़ रहा है लेकिन बिहार क्रिकेट संघ को लेकर गर्माहट का महौल बना ही है।दरसल बीते 28 अप्रैल को बिहार क्रिकेट संघ के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राकेश तिवरी द्वारा कुछ कमिटियों के सदस्यों के नाम और पद कि लिस्ट जारी कि गई।

जबसे यह लिस्ट जारी किया गया है बिहार क्रिकेट में लॉक डाउन के कारण शांत पड़े गरमाहट फिर से जग उठी है और इस लिस्ट को लेकर बिहार क्रिकेट के बड़े-बड़े पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने बीसीए अध्यक्ष कि आलोचना कि है तथा संविधान को तोड़ मनमानी का आरोप भी लगया है।

कुछ ऐसे ख़बरे भी आये है कि जिसे ज़ोनल कमिटी के सदस्य बनाया गया है या चेयरमैन उन्होंने अपना पद और कार्यभार लेने से भी इंकार कर दिया है, इससे तो साफ है कि जब कमिटी के सदस्य हि अपना कार्यभार छोड़ रहे है तो यह कमिटी कार्य करना नही चाहती है।

खेलबिहार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किस-किस ने और पद न संभालने के कारण क्या बताया देखे:-

1.अजय सिंह ( नालंदा जिला क्रिकेट संघ)

अध्यक्ष महोदया, मेरा आग्रह है की संयोजक का पदभार जो आपने मुझे दी है इस पद के लिए योग्य गंगा मैया और मदन भैया है वे वरिष्ठ भी है।अतः मुझे पद से हटाने की कृपा करें
अजय सिंह नालंदा जिला क्रिकेट संघ ।

2. संजय सिंह (गया जिला क्रिकेट संघ )

सोसल मीडिया और bca ऑफिसियल ग्रुप से मिली जानकारी के आधार पर मुझे मगध जॉन का चेयरमैन बनाया गया।हैमाफ कीजिएगा किसी भी तरह के गैर संवैधानिक काम मे मेरी कोई भी सहमति नही है।अध्य्क्षजी के द्वारा लिया गया यह निर्णय असंवैधानिक है।

जब बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संबिधान मे 5 जॉन का ही प्रावधान है,तो किस संबैधानिक अधिकार से उन्होंनो 8जोन बनाने का यह निर्णय लिया।बिहार क्रिकेट के हित मे इसे अस्वीकार करते हैं।और दुसरा मेरे पास समय का अभाव भी है।

3.रवीन्द्र कुमार, (अध्यक्ष, जिला क्रिकेट एसोसियेशन औरंगाबाद)

अध्यक्ष, महोदय, विश्वसनीय सूत्रों से यह ज्ञात हुआ है कि मुझे जोनल कमिटी, शाहाबाद का चेयरमैन बनाया गया है। व्यक्तिगत कारणों से मैं इस दायित्व के निर्वहन में असमर्थ हूं। यहां यह बताना आवश्यक है कि उपाध्यक्ष महोदय से पूर्व में ही अपनी असमर्थता व्यक्त की थी। अतः मुझे इस दायित्व से मुक्त समझा जाये। सधन्यवाद, रवीन्द्र कुमार, अध्यक्ष, जिला क्रिकेट एसोसियेशन औरंगाबाद।

इन में से कुछ ज़ोनल कमिटी के पद से हटने व इस कार्य मे अध्यक्ष का साथ नही देंने का भी निर्णय किया है।

खेलबिहार. कॉम न्यूज़ के विश्वशनीय सूत्रों कि माने तो जल्द बीसीए में ऐसे पूर्व बीसीए सदस्यों कि इंट्री होने वाली है जिसे लेकर पूरा बिहार क्रिकेट मोहौल गर्म हो जाएगा।बने रहे खेलबिहार न्यूज़ के साथ।।

बिहार से बाहर व बिहार में खिलाड़ियों के मदद के लिए संपर्क करे 24 घंटे उपलब्ध रहगा- कबड्डी एसोसिएशन बिहारपटना: कब्बडी एसोस...
02/05/2020

बिहार से बाहर व बिहार में खिलाड़ियों के मदद के लिए संपर्क करे 24 घंटे उपलब्ध रहगा- कबड्डी एसोसिएशन बिहार

पटना: कब्बडी एसोसिएशन बिहार के सचिव मुकेश कुमार द्धारा आज यह जानकारी दिया गया है कि बिहार राज्य के बाहर जो भी खिलाड़ी बाहर है प्रैक्टिस करते हैं चाहे किया भी खेल से जुडे है वह हमारे से संपर्क कर सकते हैं ।

सहायता हर खेल से जुडे खिलाड़ियों के लिए जो कही भी बिहार के बाहर राज्यों में प्रैक्टिस करते हैं और ऊनको करोना महामारी मे परेशानियों का सामना करना पड रहा है तो हमसे सीधी संपर्क कर सकते हैं ।दूरभाष पर मुकेश कुमार जी ने अध्यक्ष शैलेश कुमार से भी बातचीत कि और आपने राज्य के खिलाड़ियों के लिए जागरूक होने के लिए कहा ।

अध्यक्ष शैलेश कुमार जी ने बोला की हम हर संम्भव आपने बिहार के खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे और करते हैं ।साथ ही यह भी बताया कि बिहार में कब्बडी के खिलाड़ियों के साथ जो कूछ हो रहा है वह किसी से छूपा नही है साथ हमारा केश ऊच्च न्यायलय मे दायर है जिसका निर्णय जरूर हमारे पछ मे आऐगा और यह संपूर्ण राज्य के खिलाड़ियों को संदेश दिया कि आप सभी घबडाए नही हम सब एक साथ खेल मैदान पर वापसी करेगे।

साथ बिहार राज्य की महिला एसोसिएशन गोल्ड मेडलिस्ट कब्बडी खिलाडी ने भी खिलाड़ीयो को संदेश दिया है कि आप सब कभी भी घबडाए नही हम आप सबके लिए तत्परता से कार्य कर रहा हूँ ।

8789714078 यह मोबाइल नम्बर 24 घण्टा बिहार राज्य के खिलाड़ियों के लिए खूला रहेगा अगर किसी को भी बिहार राज्य के बाहर या बिहार राज्य के अन्दर के खिलाडी सहायता हेतू बात कर सकते है ।साथ ही अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि ईस समय किसी भी तरह का खेल आयोजन आयोजित नही किया जाएगा परन्तु ऊन्होने यह संकेत दिया कि बिहार कब्बडी प्रीमियम लीग 2020.के दिसंबर तक होने का ऊम्मीद है ।

जिसका स्पोनसर डालमिया ग्रूप होगा।आप सब को बहूत बडा करोना महामारी के समाप्त होने पर मिलेगा ।साथ ऊन्होने यह संदेश दिया कि आप जहॉ रहे सुरछित रहे ।घर पर ही रहे घर ही आपना होम वर्क आऊट करे जान है तो जहान है ।

बीसीए ने जारी किया क्रियाशील अंपायरों के लिए " अंपायर अपडेट" हेतु आवेदन जमा करने की तिथि।पटना। आज दिनांक 20 अप्रैल 2020 ...
21/04/2020

बीसीए ने जारी किया क्रियाशील अंपायरों के लिए " अंपायर अपडेट" हेतु आवेदन जमा करने की तिथि।

पटना। आज दिनांक 20 अप्रैल 2020 को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह कार्यकारी सचिव श्री कुमार अरविंद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीसीए के अध्यक्ष महोदय सहित अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारियों के सर्वसम्मति से बीसीए द्वारा आयोजित होने वाली सभी घरेलू टूर्नामेंटों की तैयारियां को लेकर सभी सम्मानित क्रियाशील अंपायरों का एक डेटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
जिसको लेकर बीसीए ने सभी क्रियाशील अंपायरों की एक सूची तैयार करने के लिए "अंपायर अपडेट " कराने हेतु एक आवेदन जारी किया है। जिसे भरकर सभी क्रियाशील अंपायर ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से 4 मई 2020 तक बीसीए कार्यालय के दिए गए पते और ई-मेल पर भेज सकते हैं। जिसे हमने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन डॉट कॉम पर जारी कर दिया है।
आवेदन को डाउनलोड कर दिए गए सभी कॉलम को साफ शब्दों में भर कर , वांछनीय प्रमाण पत्रों की छाया प्रति एवं रंगीन फोटो के साथ अपने अपने जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से अग्रसारित कराकर बिहार क्रिकेट संघ को भेजें। ताकि अंपायरों का एक डेटाबेस तैयार कर बीसीए की वेबसाइट पर डाला जा सके और जरूरत पड़ने पर उनको दी जाने वाली कोई भी अग्रिम राशि या विपत्र भुगतान सीधा उनके खाते में भेजा जा सके।

विदित हो कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कि एक पूर्ण क्रियाशील कार्यालय "शैलराज कंपलेक्स, प्रथम एवं दूसरी मंजिल, बिग बाजार के बगल में, बुध मार्ग, पटना 800001 में अवस्थित हुई है। जो फिलहाल लॉक डाउन में बंद है फिर भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑफिस मेंटेनेंस के लिए हम लोग संकल्पित हैं आपके द्वारा भेजे गए इस फॉर्म को ऑफिस में संरक्षित रखा जाएगा और ऑनलाइन भेजे गए विवरणी को सभी संदर्भित पते पर दिया जाएगा।
यह "अंपायर अपडेट"वैसे सभी अंपायर भर सकते हैं जिन्होंने बिहार क्रिकेट संघ की अंपायरिंग की परीक्षा कभी भी पास की हो और बिहार क्रिकेट संघ के मैचों में क्रियाशील हैं या जिला क्रिकेट संघ में क्रियाशील है या फिर बिहार के जिला क्रिकेट संघ के डोमेस्टिक मैचों में मैच करा चुके हैं वह भी उसको भर सकते हैंऔर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों से अग्रसारित कराकर जमा दे।
अगर लॉक डाउन के कारण जिला क्रिकेट संघ से अग्रसारित कराने में परेशानी हो रही है।
तो आप अपने जिला क्रिकेट संघ के ई-मेल पर भेजें और जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीए को प्राप्त आवेदन भी अग्रसारित ही माना जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन ऊपर बीसीए कार्यालय के दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं।
जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित ई-मेल पर अपने जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी से अग्रसारित कराकर भेजने की कृपा करेंगे। [email protected]
[email protected]
[email protected]
[email protected]
[email protected]
फिलहाल आज पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना के भयावह रूप से जूझ रहा है और भारत सरकार के निर्देशानुसार किए गए लॉक डाउन जो 3 मई 2020 तक आदेशित है ।
इससे पहले किसी प्रकार का खेलकूद कराने पर पूर्णतया रोक लगा हुआ है। क्योंकि इस महामारी से बचने का एक सर्वोत्तम उपाय सोशल डिस्टेंसिंग और घर में रहना ही श्रेयस्कर है। इसीलिए बीसीए अपने सभी संबंधित जिला क्रिकेट संघ के सम्मानित पदाधिकारियों, सम्मानित अंपायरों , खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों से भी आग्रह करता है कि लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करें और सरकार के इस अभियान को सफल बना कर।
देश हित में अपना अहम योगदान दें। क्योंकि आप समस्त देशवासी हमारे देश के अनमोल रतन और भविष्य हैं।
बिहार क्रिकेट संघ भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा आदेशित लॉक डाउन का सम्मान करती है और आगे भी सरकार का जैसा आदेश होगा संघ पूरी सम्मान के साथ स्वीकार करेगा और अपनी ओर से सरकार का सहयोग भी करेगी।
लेकिन अगर 3 मई 2020 तक लॉक डाउन समाप्त हो जाती है और स्थितियां सामान्य हो गई।
तो बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कम समय में सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंटों का आयोजन कराने में सक्षम और संकल्पित है। इसी को लेकर हम अंपायर अपडेट कर एक डाटाबेस तैयार कर रहे हैं। क्योंकि मैच का सफल आयोजन कराने में अंपायरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। घरेलू मैचों के आयोजन को लेकर बाकी अन्य सभी तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है।

भवदीय
कृष्णा पटेल
मीडिया प्रभारी
बीसीए

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कि घरेलू टूर्नामेंट होने पर असमंजस ,मीडिया प्रभारी ने दिया जबाब कब होगा हेमन ट्रॉफी सहित अन्य घरे...
18/04/2020

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कि घरेलू टूर्नामेंट होने पर असमंजस ,मीडिया प्रभारी ने दिया जबाब कब होगा हेमन ट्रॉफी सहित अन्य घरेलु टूर्नामेंट।

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा हर साल हेमन ट्रॉफी सहित अन्य घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है और इस बार जो इस्थि बनी हुई है पूरे देश मे कोरोना के बजह से इस पर कई खिलाड़ी असमंजस में है कि इस बार हेमन ट्रॉफी सहित अन्य टूर्नामेंट होगा या नही।

ऐसे ही ख़बर जब खेलबिहार. कॉम को मिली तो इस ख़बर कि पुष्टि के लिए खेलबिहार. कॉम न्यूज़ के समवदाता ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी श्री कृष्णा पटेल से संपर्क किया और इस सवाल का जबाब जानना चाहा।

श्री पटेल ने कहा जो ख़बर मीडिया में आया है आयोजन नही होने को लेकर यह अधिकारीक ख़बर नही है। जहाँ तक हेमन ट्रॉफी सहित अन्य टूर्नामेंट के आयोजन कि बात है तो अभी इस पर चर्चा होनी है आपलोग(खेलबिहार समवदाता) जानते है कि अभी कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। 3 मई के बाद सरकार के निर्देश अनुसार हमलोग इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जो टूर्नामेंट संभव होगा उसे करा लिया जाएगा।

खिलाड़ियों को बता दे कि अभी कोई भी आधिकारिक सूचना नही मिला है कि टूर्नामेंट का आयोजन नही होगा अतः खिलाड़ी परेशान न हो। सभार खेलबिहार. कॉम न्यूज़

DLCL बिहार ट्रायल में 90 खिलाड़ियों का चयन,अंडर-14,अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी देखे।खेलपत्रिका/पटना:अंडर14...
20/03/2020

DLCL बिहार ट्रायल में 90 खिलाड़ियों का चयन,अंडर-14,अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी देखे।

खेलपत्रिका/पटना:

अंडर14 के कृष्णा मुरारी, प्रखर ज्ञान, रजनीश कुमार, ऋषभ राज, विवेक कुमार, यश आदित्या, आर्यन, आर्यन शर्मा, प्रत्युष विधु, अभिषेक, अमन, आर्यन कुमार (पिता दिनेश), आशीष कुमार सांडिल्य, दीपेश कुमार सिंह, हिमांशु राज, प्रिंस कुमार, श्रेयांश, अंकित, हर्षराज, विश्वजीत कुमार, आरुष सिंह, अखिल झा, आर्यन सिंह, भाष्कर आनंद, हाशिर नाज़िम, संजीव कुमार, ऋतुराज, साहिल आनंद, तनमय कुमार एवं पार्थ चयनित खिलाडी है।

अंडर-16 के रौनक कुमार, राहुल पांडेय, आशुतोष कुमार, साहिल आदित्या, विश्वजीत, मानस कुमार ठाकुर, नुरुल हक़, प्रियेश कुमार सिंह, रवि यादव, सत्यम प्रकाश, सोनू कुमार अवश्थी, फरदीन साही, यशवीर सिंह, अर्जुन कुमार, सुमित कुमार, वेदांत सिंह, विवेक कुमार, सिद्धांत सिन्हा, अंकुश कुमार, नीरज कुमार साह, अमर सिन्हा, अमित कुमार बादल, दीपांशु, ऋषभ राज, शिवाशीष नारायण, अभिषेक कुमार, आकाश यादव, अमित यादव, आयुष सिंह, प्रियांशु कुमार, राहुल कुमार कुशबाहा, सूरज कुमार, राहुल कुमार, आदित्या सिंह, मनीष कुमार, मनदीप कुशवाहा एवं उदय कुमार चयनित खिलाडी है।

अंडर-19 के देवेंद्र कुमार मिश्रा, नीरज कुमार, ऋतुराज कुमार, अभिषेक कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, शाहज़ेब हाश्मी, अंकुश सिंह, मोहित शुक्ला, मुकेश पांडेय, चिराग कुमार, सूरज कुमार, शिभम कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार जैसवाल, सार्थक, विनीत कान्त, समीर खान, प्रवेश झा, सूरज कुमार शर्मा, आकाश गोंद, आलोक यादव, अरविन्द कुमार एवं रवि कुमार रॉय चयनित खिलाडी है।

DLCL के चेयरमेन गणेश दत्त ने सभी खिलाडियों को DLCL के बारे में विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपना खेल दिखाकर स्पॉंशरशिप ले सकते है ताकि अभिभावकों को खिलाडियों के पढ़ाई और खेल का खर्च नहीं उठाना परे।

जहानाबाद जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2019-20 चैंपियन बनी राजकुमार शुल्क मेमोरियल टीम।खेलपत्रिका/ -जहानाबाद जिला क्रिक...
18/03/2020

जहानाबाद जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग 2019-20 चैंपियन बनी राजकुमार शुल्क मेमोरियल टीम।

खेलपत्रिका/ -जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चोवा बिगहा सूर्यमंदिर खेल मैदान पर आयोजित जूनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला राजकुमार शुक्ल मेमोरियल और प्रेम ट्रांसपोर्ट क्लब टीम के बीच खेला गया जिसमें राजकुमार शुक्ल की टीम ने शानदार 7 विकटो से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।इस खिताबी मुकाबले में टॉस प्रेम ट्रांसपोर्ट के कप्तान मंजीत ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और पूरी टीम निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 36.4 ओवरों में 152 का सम्मान जनक स्कोर बनाने में सफल रही,जिसमें मोनू ने सर्वाधिक 52,जयस ने 12 जबकि आफ़ताब ने 11 रन बनाये।राजकुमार शुक्ल टीम की ओर से गेंदबाजी में अमन राज ने शानदार 5,उत्तम ने 3,लक्ष्य मिश्रा ने 1 जबकि शुभम समदर्शी ने 1 विकेट लिया।153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकुमार शुक्ल की टीम के बल्लेबाजो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लक्ष्य को महज 18 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया,जिसमे शुभम समदर्शी ने शानदार नाबाद 74,रविकांत रंजन ने 27 जबकि आलोक राज ने नाबाद 20 रन बनाए।प्रेम ट्रांसपोर्ट की टीम की ओर से मंजीत ने 2 जबकि मोनू ने 1 विकेट लिए।मैच में शानदार गेंदबाजी 5 विकेटों के लिए विजेता टीम के अमन राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिये विजेता टीम के आल राउंडर कुमार श्रेय को 104 रन ओर 7 विकटो के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।मैच के दौरान कई गणमान्य अथितियों की उपस्थिति रही जिसमें जिला परिषद सदस्या संगीता देवी,I.I.C.P स्कूल के कर्ताधर्ता डॉ अखिलेश पाण्डे, क्लाइमेक्स स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकिशोर जी,उमेश यादव,जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीके पॉल,मनोज खटेकर,जावेद इक़बाल, संतोष इत्यादि उपस्थित रहे।आज के मैच में अंपायर की भूमिका राज्यस्तरीय अंपायर रामकुमार जॉली और जिला स्तरीय अंपायर श्रीकांत शर्मा जी ने जबकि स्कोरर की भूमिका रणजी ट्रॉफी में स्कोरिंग कर चुके स्कोरर राणा प्रताप सिंह ने निभाई।

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने टॉप-10में जगह बनाया।Patna: रणजी ट्रॉफी 2019-20 का सीजन समाप्त ह...
17/03/2020

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने टॉप-10में जगह बनाया।

Patna: रणजी ट्रॉफी 2019-20 का सीजन समाप्त हो चुका है। सौराष्ट्र की टीम ने इस बार के रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र ने बंगाल को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। पहली पारी की बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने इस सीजन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

जयदेव उनादकट ने इस सीजन 10 मैचों में 67 व केट चकाए और वो इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में कई अहम मौकों पर अपनी टीम को संकट से निकाला और टीम को जीत दिलाई। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में भी मुश्किल समय में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनाया.

आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन-कौन से रहे

1.जयदेव उनादकट- सौराष्ट्र (10 मैच, 16 पारी, 67 विकेट, बेस्ट 12/106)

2.संजय यादव - मेघालय (9 मैच, 15 पारी, 55 विकेट, बेस्ट 13/112)

3.हर्षल पटेल - हरियाणा (9 मैच, 17 पारी, 52 विकेट, बेस्ट 12/53)

4.द्विवेश पठानिया - सर्विसेज (9 मैच, 17 पारी, 50 विकेट, 8/63 )

5.मणिशंकर मूरासिंह - त्रिपुरा (9 मैच, 15 पारी, 49 विकेट, 10/164)

6.आशुतोष अमन - बिहार (9 मैच, 16 पारी, 49 विकेट, 10/148)

Advertisement

7.ईश्वर चौधरी - सिक्किम (9 मैच, 16 पारी, 49 विकेट, 8/62)

8.विनय कुमार - पुद्दुचेरी (9 मैच, 16 पारी, 45 विकेट, 11/76)

9.सागर उदेशी - पुद्दुचेरी (9 मैच, 16 पारी, 45 विकेट, 11/76)

10.सौरभ कुमार - उत्तर प्रदेश (8 मैच, 14 पारी, 44 विकेट, 10/83)

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KhelPtrika/Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to KhelPtrika/Bihar:

Share