Awaaz news

Awaaz news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Awaaz news, Media/News Company, Patna.

राजधानी पटना में कालमार्ट लांच , घर बैठे मंगवाये जरूरी सामान:पटना : देश भर में कोरोना के खतरे के बीच लोग राजधानी पटना मे...
10/07/2020

राजधानी पटना में कालमार्ट लांच , घर बैठे मंगवाये जरूरी सामान:
पटना : देश भर में कोरोना के खतरे के बीच लोग राजधानी पटना मेंऑनलाइन शॉपिंग मार्ट कालमार्ट लांच किया गया है जिससे लोगों को घर बैठे
उनकी रोजमर्रा की चीजें मुहैय्या करायी जायेगी।
देश में कोरोना वायरस का असर बढ़ता जा रहा है। लोगों को कोरोना वायरसके संक्रमण से बचाने के लिए लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गयी है। लोग
भी भीड़ भरे मार्केट या किसी सुपरमार्केट में जाने से परहेज कर रहे हैं।यदि आप कुछ खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर विकल्प यह है कि सामान
आपके घर पहुंच जाए।इसी को देखते हुये राजधानी पटना के कुछ युवाओं नेमिलकर कालमार्ट लांच किया है जिससे लोगों को घर बैठे जरूरत की चीजें
बाजार से कम कीमत पर मुहैय्या करायी जायेगी।
कालमार्ट के प्रबंध निदेशक मास्टर उज्जवल ने बताया कि कोरोना संकट कालमें आम लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे अपनी जरूरत का सामान कहांसे खरीदें? यदि आप आप भी ऐसी ही किसी दुविधा में हैं तो हम आपके पास
कालमार्ट विकल्प के रूप में लेकर आये हैं। जरूरत की चीजकिराना सामान ,कॉस्मेटिक्स, स्टेशनरी ,फल-सब्जी और डेयरी प्रोडक्टस के
लिये अब आपको घर से निकलने की जरूरत नहीं है। इस समय लोगों को सामाजिकदूरी बनाए रखनी अधिक जरुरी है।घरो में रहे, सुरक्षित रहे।हमारी टीम घर बैठे आपको हर चीज वह भी सस्ते दर पर उपलब्ध करायेगी। इसमें ऑर्डर देने से
सामान की होम डिलीवरी निशुल्क होगी।इसके साथ ही हम लोगों को गिफ्ट भी देरहे हैं। कालमार्ट से सामान की खरीदददारी के लिये 7209332233 व्हाटसपनंबर पर आर्डर दिये जा सकते हैं। सामान के लिए नकद, या ऑनलाइन भुगतान कर
सकते हैं।

 #शहीद संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पहुंचा गांवगया: जम्म-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सिपाही के पद पर त...
06/05/2020

#शहीद संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव
गया: जम्म-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सिपाही के पद पर तैनात सीआरपीएफ के जवान संतोष कुमार मिश्रा का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से गया हवाई अड्डा पहुंचा। गया हवाई अड्डे पर सीआरपीएफ के जवानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के कई अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग द्वारा औरंगाबाद जिले के देवहरा स्थित उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ आईजी राजकुमार, डीआईजी संजय कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट निशित कुमार, कोबरा बटालियन कमांडेंट दिलीप श्रीवास्तव, एसएसबी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी सोहन सिंह, अवधेश कुमार, मोतीलाल के अलावा गया के जिलाधिकारी अभिषेक मिश्रा, एसएसपी राजीव मिश्रा, एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर सीआरपीएफ आईजी राजकुमार ने कहा कि संतोष कुमार मिश्रा सीआरपीएफ 92 बटालियन के सिपाही के पद पर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में तैनाती थे। पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों द्वारा हमला किया गया। जिसमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हुए। उसमें एक औरंगाबाद जिला के देवहरा निवासी संतोष कुमार मिश्रा भी शामिल थे। आज उनका पार्थिव शरीर गया हवाईअड्डा पहुंचा है। जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया हैं।

“ मैं भी स्टार ” जेनिथ कामर्स के मंच पर नये स्टार्स बिखेरेंगे जलवापटना 26 अप्रैल कामर्स के क्षेत्र में अग्रणी इंस्टीच्यू...
26/04/2020

“ मैं भी स्टार ” जेनिथ कामर्स के मंच पर नये स्टार्स बिखेरेंगे जलवा
पटना 26 अप्रैल कामर्स के क्षेत्र में अग्रणी इंस्टीच्यूट जेनिथ कामर्स
अकाडमी ने देशभर में छुपी हुयी प्रतिभा को निखारने और उन्हें मंच देने के
लिये “मैं भी स्टार” कान्टेस्ट का आयोजन किया है।
कोरोना वायरस महामारी के बीच जेनिथ कामर्स एकाडमी ने अभी हाल
ही में वीडियो स्पीच कान्टेस्ट का आयोजन किया था।वीडियो स्पीच कान्टेस्ट
की अभूतपूर्व सफलता के बाद जेनिथ कामर्स एकाडमी ने एक अनूठी पहल करते
हुये “मैं भी स्टार” कान्टेस्ट का आयोजन किया है।जेनिथ कामर्स एकाडमी ने
नरूला एंड कंपनी ,परंपरा म्यूजिक और रेड रती के साथ मिलकर इस शो का आयोजन
किया है जिसमें देशभर के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
जेनिथ कामर्स के डायरेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि वीडियो स्पीच
कान्टेस्ट को देशभर से लोगों का अपार सर्मथन मिला।प्रतिभागियों ने इस
कान्टेसट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसी से उत्साहित होकर उन्होंने “मैं
भी स्टार” का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिभा हर व्यक्ति का वह
हथियार होता है जो की उसे भगवान् द्वारा अनूठा मिलता है इस दुनिया में हर
व्यक्ति के अंदर कुछ न कुछ टैलेंट जरूर होता है इसीलिए जिसमे से कुछ लोगो
को तो अपने टैलेंट के बारे में पता लग जाती है लेकिन कुछ लोग अपने टैलेंट
को नहीं पहचान पाते। कुछ लोगो को अपनी प्रतिभा को पहचानने में थोड़ा समय
लगता है इसीलिए लोगो की प्रतिभा को लोगों के बीच सामने लाने के लिये “मैं
भी स्टार” कान्टेसट का आयोजन किया है।
प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को वीडियो बनाकर व्हाटसप पर 9334102794/
7033355532 पर भेजना है। प्रतिभाओं में पेंटिंग, गायन, खाना पकाने,
मिमिक्री, स्टैंड अप कॉमेडी, नृत्य, अभिनय, जादू, वाद्य संगीत आदि शामिल
हैं जिन्हें आप अपने घर से दिखा सकते हैं। श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को
पुरस्कृत
किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।
नरूला एंड कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा नरूला ने कहा उस विषय पर
और अधिक भागना आसान है जो हमें तनाव दे रहा है। चाहे वह नया कोरोनावायरस
प्रकोप हो, हम प्रत्येक दिन हमारे लिए खुशी लाने वाली छोटी-छोटी चीजों पर
ध्यान केंद्रित करके अपने मनोदशा में सुधार कर सकते हैं। हमने आपको बनाने
के लिए कुछ विचारों को शामिल किया है टैलेंट शो एक्ट शाइन, मैं भी
स्टार"हम वयस्कों और बच्चों के लिए विचार रखते हैं जो आपके पास पहले से
मौजूद प्रतिभा का उपयोग करते हैं। हमारे पास उन लोगों के लिए प्रतिभा
दिखाने के विचार भी हैं जो सोचते हैं कि उनके पास कोई प्रतिभा नहीं है।
परपंरा म्यूजिक के डायरेक्टर अभिषेक मिश्रा ने बातया कि आप जो भी कार्य
करे उस कार्य को हौसले के साथ करे। ऐसा करने से आपका काम तो अच्छा ही
होगा उसके अलावा आपके काम में आने वाली अन्य बाधाएं भी दूर होंगी और यदि
आपका हौसले से काम कर रहे होगे तो आप उसन काम में अपनी प्रतिभा को पहचान
सकते है।यदि आपकी लाइफ में कोई ऐसा मौका आता है जिससे की आपकी प्रतिभा
निखरे या आपको सम्मान मिले तो आप वह मौका न गवाए क्योकि अक्सर हमारी लाइफ
में मौके हमारे हौसला बनाने और हमारी प्रतिभा को निखारने के लिए ही आते
है। नये
कलाकारों को मंच देने के लिये “मैं भी स्टार” का आयोजन किया है।
रेड रती के डायरेक्टर मास्टर उज्जवल ने बताया कि प्रतिभा हमें जन्मजात
से ही प्राप्त होती है और हर व्यक्ति में एक अलग ही अपना-2 टैलेंट होता
हैप्रतिभा का मतलब है की आप मनुष्य की वह स्थिति जिस स्थिति में वह अन्य
लोगो के मुकाबले अधिक ज्यादा जानता हो या फिर कोई ऐसा अनूठा काम जो अन्य
लोगो को करने के लिए या तो अलग से सीखना पड़ता है या फिर अलग से उस काम
में कौशलता प्राप्त करनी पड़ती है।
जाने माने पार्श्वगायक कुमार संभव ने बताया कि प्रतिभा आपकी नौसर्गिक
प्रतिभाएं आपके व्यक्तित्व और पहचान का स्वाभाविक हिस्सा है और यह हमें
व्यवसाय/नौकरी, शिक्षा, या जीवन के अन्य क्षेत्रो में महत्वपूर्ण भूमिका
प्रदान करती है।हमारे देश मे प्रतिभाओं की कमी नही है बस जरूरत है उन्हें
सही मंच देकर उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखारने की। और इस कड़ी में
“मैं भी स्टार” का आयोजन किया गया है जो नये कलाकारों के लिये बेहतर
विकल्प के रूप में साबित होगा।

कॉमर्स के अग्रणी संस्थान जेनिथ कॉमर्स एकेडमी पटना के संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री सुनील कुमार सिंह के द्वारा "मैं...
21/04/2020

कॉमर्स के अग्रणी संस्थान जेनिथ कॉमर्स एकेडमी पटना के संस्थापक और प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री सुनील कुमार सिंह के द्वारा "मैं भी स्टार" नाम से टैलेंट सर्च का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी अपने टैलेंट का वीडियो बनाकर भेजें और श्रेष्ठ 10 कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए 9334102794 पर संपर्क कर सकते हैं !

कोविड-19 से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव और उसके सुझाव पर जेनिथ कॉमर्स एकेडमी पटना के द्वारा वीडिय...
21/04/2020

कोविड-19 से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव और उसके सुझाव पर जेनिथ कॉमर्स एकेडमी पटना के द्वारा वीडियो स्पीच कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें प्रनीत, अनुष्का ,एनी बेसेंट, सोनी और नेहा श्रेष्ठ 5 प्रतिभागियों में शामिल हुए जेनिथ कॉमर्स कर्मी के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान की जाएगी ll

जेनिथ कामर्स अकाडमी के वीडियो स्पीच कान्टेस्ट के विजेता बनें प्रणीतपटना 17 अप्रैल कामर्स के क्षेत्र में अग्रणी इंस्टीच्य...
19/04/2020

जेनिथ कामर्स अकाडमी के वीडियो स्पीच कान्टेस्ट के विजेता बनें प्रणीत
पटना 17 अप्रैल कामर्स के क्षेत्र में अग्रणी इंस्टीच्यूट जेनिथ कामर्स
अकाडमी की ओर से आयोजित वीडियो स्पीच कान्टेस्ट में प्रणीत के सर
विजेता का ताज सज गया है।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 130 करोड़ से अधिक आबादी लॉकडाउन
में है. इसकी वजह से देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान हो रहा
है।लॉकडाउन की वजह से लोगों और अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंच रही
है।वैश्विक महामारी कोरोना में लॉकडाउन के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति
टूटने पर कौन-कौन से गंभीर परिणाम होंगे और इसका समाधान क्या होगा इस
मुद्दे पर जेनिथ कामर्स अकाडमी ने वीडियो स्पीच कान्टेस्ट का ऑनलाइन
आयोजन किया था। जज की भूमिका के लिये कुमार संभव , अरविंद कुमार और वर्षा
सहाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
जेनिथ कामर्स एकाडमी के डायरेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि
वीडियो स्पीच कान्टेस्ट को देशभर से लोगों का अपार सर्मथन मिला।
प्रतिभागियों ने इस कान्टेसट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभर से
प्रतिभागियों के 264 वीडियो मिले। इस कान्टेसट में प्रणीत को प्रथम
पुरस्कार
मिला। अनुष्का और अहाना दूसरे और तीसरे नंबर पर रही। इसी तरह एनीबेंसेट
,सोनी सिंह ,हर्षिता सिंह ,नेहा पांडे ,जाह्ववी ,स्नेहा पांडे ,अनन्या
सिंह ,अर्पिता सिंह और अमीषा टॉप 12 में चुनी गयी। उन्होंने बताया कि सभी
प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।उन्होने बताया कि श्रेष्ठ 12 प्रतिभागियों
को पुरस्कृत
किया जाएगा और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।

15/03/2020

पटना: आज 14 मार्च 2020 को बीसीए के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बीसीए द्वारा आयोजित होने वाली सभी घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन कराए जाने की जो तिथि घोषित की गई थी। उस पर फिलहाल अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।

ज्ञात हो कि बिहार सरकार ने कोरोना वायरस जैसे खतरनाक संक्रमण से बचाव के लिए पूरे प्रदेश भर में 31 मार्च तक हाई अलर्ट जारी कर सभी निजी व सरकारी स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, पार्क, चिड़ियाघर सहित विभिन्न प्रकार के समारोह पर रोक लगाते हुए बंद करने का आदेश जारी किया है। जिसके मध्य नजर बीसीए ने यह निर्णय लिया है कि जब तक राज्य सरकार का अगला आदेश जारी नहीं हो जाता और कोरोना का प्रकोप समाप्त नहीं हो जाता। बीसीए किसी प्रकार का घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन नहीं करेगी और यह अगले आदेश तक लंबित है।

बीसीए के अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीसीए जब अपना अगला आदेश जारी करेगी तो उसी समय बीसीए के सभी घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन स्थलों व आयोजन समितियों की भी घोषणा कर दी जाएगी।

14/03/2020

*31 मार्च तक बंद रहेंगे बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और चिड़ियाघर, बिहार दिवस कार्यक्रम भी रद्द*
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 31 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं भी केंसिल कर दी गई हैं. बिहार दिवस के कार्यक्रम को रद्द किया गया है. सभी स्पोर्ट्स और इवेंट्स और कल्चरल इवेंट रद्द रहेंगे. सभी पार्क और जू बंद रहेंगे. इस बात का निर्णय एक अने मार्ग स्थित सीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग में लिया गया.

*कर्मचारियों को अल्टरनेट डे बुलाने पर विचार*
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण मेमोरियल और ज्ञान भवन जैसे सभी हॉल की बुकिंग भी नहीं होगी. उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मियों को भी अल्टरनेट डे बुलाने पर विचार हो रहा है ताकि कार्यालयों में गेदरिंग ना हो. राज्य के सभी सिनेमा हॉल को बंद करने का निर्णय किया है. मुख्यसचिव ने बताया कि आज तक 142 मरीज़ ऑब्जर्वेशन में थे जिनमें से 73 को डिस्चार्ज कर दिया गया है.

*नॉनवेज पर रोक को लेकर कोई निर्देश नहीं* उन्होंने कहा कि इंडो- नेपाल बॉर्डर पर कड़ी जांच की जाएगी और सभी अस्पतालों में आइसीयू में बेड बढ़ायी जाएगी. PMCH,AIIMS और IGIMS में 100 वेंटीलेटर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. नॉनवेज पर रोक को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं है. मुख्य सचिव ने कहा कि अभी 31 मार्च तक के लिए ये फ़ैसला है और सोमवार को फिर इसपर समीक्षा की जाएगी.

*सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मीटिंग*
इस उच्च स्तरीय मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Chief Minister Nitish Kumar and Deputy CM Sushil Kumar Modi) के साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह और गृह सचिव आमिर सुबहानी के साथ कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.टीचर समन्वय समिति को नोटिस
इस बीच टीचर समन्वय समिति को पटना पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है. 23 मार्च को गांधी मैदान में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने को कहा गया है. बता दें कि 23 और 24 मार्च को बिहार दिवस पर गांधी मैदान में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है.

*अलर्ट पर पीएमसीएच प्रशासन*
बता दें कि पहले ही बिहार सरकार ने पीएमसीएच के सभी डॉक्टरों और अपने कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. अगले आदेश तक सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.

13/03/2020

*गोपालगंज*। PUB G खेलने से मना करने पर 9नौंवी के छात्र हिमांशु ने की आत्महत्या। गोपालगंज शहर के राजेन्द्र नगर की घटना। गले में फांसी का फंदा लगाकर छात्र ने की है आत्महत्या। केन्द्रीय विद्यालय का छात्र था हिमांशु।सूत्रों ने बताया कि मृतक छात्र के पिता पी डब्लू डी में कार्यरत है कर्मी।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaaz news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share