Update News Bihar

Update News Bihar निष्पक्ष,निडर,निर्भीक,बेबाक,बेखौफ एक स्वतंत्र पत्रकारिता सभी समाज को समर्पित करते है।
Only Paid Promotion,Whatsapp- 72569 73569, 9473116851
(3)

02/06/2026
बिहार में बड़ा प्रशासनिक हड़कंप: दो IAS सस्पेंड, रिशु श्री की तीन अरब की अकूत संपत्ति और IPS पंकज दराद की हंटर वाली कार्...
02/06/2026

बिहार में बड़ा प्रशासनिक हड़कंप: दो IAS सस्पेंड, रिशु श्री की तीन अरब की अकूत संपत्ति और IPS पंकज दराद की हंटर वाली कार्रवाई

बिहार के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी और 1995 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी पंकज दराद की एक बड़ी पहल ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, पिछले 15 महीनों से ठंडे बस्ते में दबे एक संवेदनशील मामले को उन्होंने अपनी मुस्तैदी से न सिर्फ दोबारा जिंदा किया, बल्कि उस पर इतनी कड़ा रुख अपनाया कि अब तक दो रसूखदार आईएएस अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है। विजिलेंस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से कई अन्य बड़े अधिकारी भी डरे हुए हैं और उन पर भी सस्पेंशन की तलवार लटक रही है।
इस पूरे महाघोटाले का मुख्य सूत्रधार रिशु श्री नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसकी चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। रिशु श्री ने व्यवस्था की कमियों और भ्रष्ट अधिकारियों की साठगांठ का फायदा उठाकर लगभग तीन अरब रुपये की विशाल संपत्ति खड़ी कर ली। इस खेल में उसने उन ईमानदार और हकदार संवेदकों का हक पूरी तरह मार दिया, जो नियम के मुताबिक काम पाने के हकदार थे। रिशु श्री को इस अवैध साम्राज्य को खड़ा करने में इन्हीं दागी आईएएस अधिकारियों का पूरा संरक्षण मिला हुआ था।
अधिकारियों को उपकृत करने के लिए रिशु श्री ने कई तरह के हथकंडे अपनाए। जांच में सामने आ रहा है कि उसने अधिकारियों के घरों पर महंगी बागवानी करवाई, उन्हें कीमती उपहार दिए और यहां तक कि अधिकारियों को उनके परिवारों के साथ विदेशों की सैर भी करवाई। इस दौरान पर्दे के पीछे कितने कैश का लेन-देन हुआ, इसका सटीक अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन अब तक जो भी लिखित और डिजिटल हिसाब-किताब सामने आ रहा है, वह बेहद चौंकाने वाला है।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह जांच अपने अंजाम तक पहुंच पाएगी। प्रशासनिक हलकों में यह आशंका भी जताई जा रही है कि व्यवस्था में सबसे मजबूत स्थिति में बैठी आईएएस लॉबी कहीं इस पूरी जांच को प्रभावित करने या इसे दबाने की कोशिश न करे। फिलहाल आईपीएस पंकज दराद की इस साहसिक कार्रवाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लकीर खींच दी है, लेकिन आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह ऊंट किस करवट बैठता है।

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी का बड़ा एक्शन,कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव की 42 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा*गोपालगंज।* ...
02/06/2026

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी का बड़ा एक्शन,कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव की 42 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा

*गोपालगंज।* जिले में संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर गोपालगंज पुलिस ने कुख्यात भू-माफिया गंगदयाल यादव के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की पहल की है। एसपी के इस कड़े रुख से जिले के अपराधियों और जमीन कारोबारियों के सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन द्वारा गंगदयाल यादव और उसके करीबियों के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए कड़ा प्रहार किया गया है। संगठित अपराध के जरिए खड़ी की गई काली कमाई और अवैध संपत्तियों की जांच के लिए एसपी विनय तिवारी के आदेश पर एक विशेष टीम ने विस्तृत अभियान चलाया था। इस गहन जांच के दौरान पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है।
आरोपित गंगदयाल यादव और उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा खंगाला गया, जिसमें लगभग 42 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परिसंपत्तियों का पता चला है। जांच के केंद्र में आई इन करोड़ों की संपत्तियों को लेकर जब पुलिस ने आरोपित पक्ष से जवाब मांगा, तो उनकी तरफ से आय का कोई भी संतोषजनक या वैध स्रोत प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इस बड़ी कार्रवाई को लेकर जिला पुलिस का साफ कहना है कि वैध कमाई का कोई ठोस जरिया नहीं मिलने से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि इन संपत्तियों को अपराध और अवैध रास्तों से अर्जित किया गया है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को तेज करते हुए संपत्ति को ज़ब्त करने और अन्य कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। जिला प्रशासन ने साफ संकेत दे दिया है कि गोपालगंज में किसी भी तरह के संगठित अपराध या अवैध कब्जे से साम्राज्य खड़ा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

02/06/2026

बिहार में अडानी बनाएंगे UP जैसा गंगा एक्सप्रेसवे:लैंड करेंगे फाइटर जेट, 120 km/h की रफ्तार पर भी नहीं छलकेगा पानी

01/06/2026

प्रेम प्रसंग का मामला,लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ कर जान देने की कोशिश की

01/06/2026

बिहार के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट:41°C पहुंचा कैमूर का पारा; अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम; प्रदेश में अबतक 169.7mm बारिश

31/05/2026

पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर आज लगेगी आस्था की डुबकी, इन शुभ योगों में करें पूजन और दान

31/05/2026

रामनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 दुकानों से अवैध लॉटरी और कैश बरामद

31/05/2026

दिल्ली में बड़ा हादसा: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास भरभराकर ढही इमारत, मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF और फायर ब्रिगेड का संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश की राजधानी दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के समीप से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह भरभराकर ढह गई। इमारत के गिरते ही पूरे इलाके में तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
घटना की भयावहता को देखते हुए जिला प्रशासन और तमाम राहत एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स , दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ,दिल्ली नगर निगम, कैट्स एम्बुलेंस सेवा और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। सभी सुरक्षा और बचाव एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।
राहत कर्मियों का मुख्य फोकस इस समय मलबे के नीचे दबे और फंसे हुए लोगों को सकुशल और सुरक्षित बाहर निकालने पर है। इसके साथ ही मौके पर एम्बुलेंस की कतारें तैनात हैं ताकि मलबे से निकाले जा रहे घायलों को बिना समय गंवाए जल्द से जल्द नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा सके और उन्हें त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाके को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है।

Address

Rajivngar
Patna
800001

Telephone

+919473116851

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Update News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Update News Bihar:

Share