BNL News

BNL News BNL News बिहार का सबसे तेज न्यूज पोर्टल है, ?

02/12/2022

शराबबंदी के नाम पर आम जनता को सरकार लूट रही है
*शराबबंदी से 20 हजाड़ करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई बिहार की आम जनता से वसूली जा रही है : प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान आज पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड के भवानीपुर गांव में एक जन सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर आम जनता को सरकार लूट रही है शराबबंदी की भरपाई बिहार की आम जनता से डीजल-पेट्रोल के माध्यम से की जा रही है। बाकी अन्य राज्यों के मुकाबले बिहार में पेट्रोल डीजल की कीमत ज्यादा वसूली जा रही है। आगे उन्होंने किसानों की बात पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार की जनता धान 2040 रुपए के बजाए 1400 से 1500 रूपए बेच रही है। जिसका नतीजा यह यह है की लोगों को अपना कर्ज चुकाने के लिए अपनी ज़मीन बेचनी पड़ रही है।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use. ।

01/12/2022

*बिहार कभी आलू और बालू से आगे निकला ही नहीं, तीसरा नाम मैं लेना नहीं चाहता: प्रशांत किशोर*

*बिहार कभी आलू और बालू से आगे निकला ही नहीं, तीसरा नाम मैं लेना नहीं चाहता: प्रशांत किशोर*

आदापुर, पूर्वी चंपारण।

बिहार के नेताओं पर राजनीतिक हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "यहां पर लोगों ने एक परिपाटी बना दी है कि कुर्ता पर गंजी पहन लेगा उसी को जमीनी नेता मानते हैं। अगर बिहार का नेता है तो उसको बोलने, बैठने, कपड़ा पहनने का ढंग नहीं होना चाहिए, उसको देश दुनिया की जानकारी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को हम जमीनी नेता मान लेते हैं, ऐसे लोगों को नेता बनाएगा तो जिस हालत में रह रहे हैं उसी में रहना पड़ेगा। मैं आपको ये बताना चाहता हूं कैसे गरीबी दूर कर सकते हैं, आप में वो क्षमता है, बजाए इसके कि मैं आ कर कहूं कि मैं गरीबी दूर कर दूंगा।"
किसानों पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "अगर बिहार का एक तिहाई किसान सब्जी उगाने लगे तो बिहार पूरे देश को सब्जी आपूर्ति कर सकता है। कोल्डस्टोरेज को हम केवल आलू रखने का घर समझते हैं, कोल्डस्टोरेज में हम सब्जी, फल सब रख सकते हैं, क्योंकि हमने आलू से आगे कभी देख ही नहीं। आलू और बालू से आगे बिहार निकला ही नहीं, तीसरा नाम मैं लेना नहीं चाहता हूं।"

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

01/12/2022

*32 साल से लालू और नीतीश ने मिलकर पूरे बिहार को मजदूर बनाने का फैक्ट्री बना दिया है प्रशांत किशोर*

*32 साल से लालू और नीतीश ने मिलकर पूरे बिहार को मजदूर बनाने का फैक्ट्री बना दिया है प्रशांत किशोर*

बरियारपुर, आदापुर (पूर्वी चंपारण)।

जन सुराज पदयात्रा के दौरान आज पूर्वी चंपारण के आदापुर में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि देश भर में बिहार सिर्फ मजदूर बनाने का काम करता है, जिस भी राज्य को मजदूरों की आवश्यकता होती है सबसे पहले बिहार याद आता है। आज बिहार में ऐसा कोई घर नहीं है, जहां से एक भी जवान व्यक्ति घर से बाहर मजदूरी करने ना गया हो और वह भी मात्र 10 हजार से 15 हजार रुपए के लिए।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

01/12/2022

लालू- तेजस्वी पर तंज कसते हुए प्रशांत ने कहा, "पहले बाबूजी ठगे और अब बेटा भी ठग रहा है।

30/11/2022

बिहार में खराब शिक्षा व्यवस्था के कारण 2-3 पीढियां मजदूरी करने के लिए विवश*

जन सुराज पदयात्रा के 60वें दिन प्रशांत किशोर पूर्वी चंपारण के रक्सौल, नोनियाडीह में मीडिया से बात की। प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा आज रक्सौल के नोनियाडीह से चलकर महादेवा, सिरसियामाल, नकरदेई, बसतपुर भकूरइया, हरपुर, नेकपुर टोला, रामपुर, सिरिसियाकला, शेखवाटोला, औरैया, श्यामपुर, बेलवा, भवनरी, भेडिहारी स्तिथ भवनरी मैदान में जनसुराज पदयात्रा रात्रि विश्राम के लिए आदापुर के भेडीहारी पहुंचेगी। प्रशांत किशोर ने पदयात्रा शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के माध्यम से बताया कि अबतक पदयात्रा के माध्यम से वे लगभग 650 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इसमें 500 किमी से अधिक पश्चिम चंपारण में पदयात्रा हुई और पूर्वी चंपारण में अबतक सवा 100 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। इस दौरान जमीन पर हुए अनुभवों और समस्यायों पर बात करते हुए उन्होंने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी।

*बिहार में केवल 1% गेहूं और 13% धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक रहा: प्रशांत किशोर*

बिहार के कृषि और किसानों की बदहाल स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की हैं। कुछ राज्यों के आंकड़ों की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि केरल में मजदूरों को ₹700 प्रतिदिन की मजदूरी मिलती है और बिहार में ₹200। साथ ही पंजाब के मुकाबले बिहार के किसानों की कमाई 1/6 है। अगर बिहार सरकार किसानो की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीद लिया जाए तो यहां के किसानों को हर साल 25 से 30 हजार करोड़ का मुनाफा होगा। उन्होंने बताया बताया कि इस वक्त बिहार के किसानों के हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिहार में केवल 1% गेंहू और 13% धान समर्थन मूल्य पर बिक रहा है। पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में बेतिया राज की जमीन पर लाखों लोगों को जमीन का मालिकाना हक नहीं मिल रहा है। बिहार में करीब 57% लोग भूमिहीन है।

*बिहार के हर प्रखंड में साल में एक ऐसा स्कूल खुले जहां विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था हो: प्रशांत किशोर*

बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में समतामूलक शिक्षा व्यवस्था बनाने के चक्कर में शिक्षा का बेड़ागर्क कर दिया है। शिक्षा के लिए जरूरी बिल्डिंग, शिक्षक और विद्यार्थियों का समायोजन नहीं है। स्कूल केवल खिचड़ी बांटने का सेंटर है। शैक्षणिक माहौल जो स्कूलों में होना चाहिए वो नहीं है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए उदाहरण के तौर पर एक बात जो हमलोगों के सामने आई, वो है कि हर प्रखंड में एक 'सेंटर ऑफ एक्सेलेंस' हो, जहां नेतरहाट जैसी शिक्षा व्यवस्था हो। ऐसे 500 विद्यालय हर साल खोले जाएं। शिक्षा का जो बजट है उसका एक हिस्सा इस काम में खर्च होना चाहिए। इस तरह में अगले 5 साल में बिहार में 2500 से 3000 ऐसे स्कूल हो जाएंगे। हर व्यक्ति के घर के 10 किमी के भीतर एक ऐसा स्कूल होगा जहां विश्वस्तरीय पढ़ाई होगी।"

*जन सुराज पदयात्रा उद्देश्य है अगले 10-15 सालों में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कराना: प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने जन सुराज की सोच के माध्यम से विकसित बिहार को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए बताया कि उनका प्रयास है कि देश के 10 अग्रणी राज्यों में बिहार शामिल हो। विकास के ज्यादातर मानकों पर अभी बिहार 27वें या 28वें स्थान पर है। 50 के दशक में बिहार की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में होती थी। उन्होंने आगे कहा कि पदयात्रा के बिहार के हर पंचायत, गांव और नगर क्षेत्र के स्तर पर समस्याओं और समाधान का एक ब्लूप्रिंट बनाया जा रहा है, पदयात्रा खत्म होने के 3 महीने के भीतर हम इसे जारी करेंगे। साढ़े 8 हजार ग्राम पंचायत और 2 हजार नगर पंचायत की विकास की योजनाओं का खाका हम तैयार कर रहे हैं। हर पंचायत की समस्याओं को हम संकलित कर रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि आने वाले 10 से 15 सालों में बिहार विकास के तमाम मापदंडों पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो।

Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

27/11/2022

*बीपीएससी समेत सभी सरकारी परीक्षाओं की प्रक्रिया में काफी अनियमितता और भ्रष्टाचार:प्रशांत किशोर*

सुगौली प्रखंड के रोशनपुर सपाहा गांव में प्रशांत किशोर ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा,"बीपीएससी और सरकारी नौकरियों को लेकर, जितनी तरह की प्रक्रिया बिहार में चल रही है, उसकी विश्वसनीयता को लेकर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह पिछले कई सालों के आधार पर लोगों के मन में है। मेरे साथ पदयात्रा में कई लड़के हैं, जिन्होंने उस भ्रष्टाचार के दंभ को झेला है। कटऑफ जो जारी हुआ है उसमें विद्यार्थियों का आरोप है कि उसमें हेरफेर किया गया है। नौकरी को लेकर इतनी अफरा-तफरी है। रोजगार कम है, अधिक संख्या में बेरोजगार लोग हैं। इसलिए हर तरीके का जुगत लगाकर लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं। और सरकार अपने सरकारी व्यवस्था को सुचारू रूप से चला पाने में असक्षम है, इसके कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Lalu Yadav ने कहा सबसे पहले RSS को बैन कीजिए
28/09/2022

Lalu Yadav ने कहा सबसे पहले RSS को बैन कीजिए

PATNA- राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरने के दौरान lalu yadav ने RSS पर एक विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बात कर...

Patna में एक वैसी वारदात जान कर सबकी रूह कांप उठी जिसमें पति ने बेटी और पत्नी आखिर क्या था गुनाह
22/09/2022

Patna में एक वैसी वारदात जान कर सबकी रूह कांप उठी जिसमें पति ने बेटी और पत्नी आखिर क्या था गुनाह

Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, t...

22/09/2022

Patna में एक वैसी वारदात जान कर सबकी रूह कांप उठी जिसमें पति ने बेटी और पत्नी आखिर क्या था गुनाह

Address

Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BNL News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BNL News:

Share