28/10/2021
*प्रीपेड मीटर डेमो कराने को जुलूस निकालकर विधुत भवन पर किया प्रदर्शन*
*डेमो नहीं तो 22 नवंबर से होगा आमरण अनशन- सुरेन्द्र*
*सरकारी कार्यालय, अधिकारी के आवास में पहले लगे प्रीपेड मीटर- समिति*
*16 नवंबर को शहर में दो दर्जन प्रीपेड मीटर का सामूहिक डेमो करने पर बनी सहमति*
समस्तीपुर 28 अक्टूबर '21
तेज चलने, आधिक पैसा कटने, सर्बर डाउन रहने से रिचार्ज नहीं होने, शर्ट सर्किट होने से लोड बढ़ोतरी हो जाने, इंडिकेटर जलने से भी मीटर उठने, सप्लाई बंद रहने पर भी मीटर उठने, अशिक्षित उपभोक्ताओं द्वारा मैसेज नहीं पढ़ पाने से रिचार्ज करने में परेशानी होने, दलित-गरीब के पास मोबाइल नहीं होने से रिचार्ज में परेशानी होने से परेशान उपभोक्ताओं द्वारा विधुत सुधार सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले शहर के चीनी मिल चौक से जुलूस निकालकर विधुत भवन पर जमकर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी सख्त दिखा. पहले तो कार्यालय के सारे गेट बंद कर दिए गये थे लेकिन आंदोलनकारियों द्वारा विरोध करने पर मुख्य द्वार खोला गया.
इस दौरान प्रदर्शनकारी प्रीपेड मीटर डेमो कराने, अधिभार को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, नंगा तार को बदलकर इंसुलेटेड तार लगाने, ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करने आदि से संबंधित नारे लिखे तख्तियां अपने-अपने हाथों में लहरा रहे थे. कार्यक्रम के दौरान जोरदार नारे भी लगाये जा रहे थे.
अधिकारियों के बुलावे पर संघर्ष समिति के संयोजक सह भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, मैनेजर, जेई, मजिस्ट्रेट से मिलकर स्मार- पत्र सौंपकर मीटर डेमो कराने समेत समस्त विधुत सुधार की मांग की गई. 16 नवंबर को समस्तीपुर शहर में संघर्ष समिति के सदस्य,पत्रकार एवं विधुत अधिकारियों की उपस्थिति में दो दर्जन मीटर को त्रिस्तरीय डेमो कराने पर सहमति बनी. मांग पूरा नहीं होने पर 22 नवंबर से विधुत भवन पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी गई.
तत्पश्चात आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 2015 में सार्वजनिक डेमो हुआ था. तेज चलने पर अंशु टीजीएल कंपनी के मीटर को काली सूची में डाला गया था. फिर विभाग इस बार प्रीपेड मीटर को सार्वजनिक डेमो करने