Aashi Post

Aashi Post [email protected]
अब कल का इंतजार नही.... religious
(1)

11/08/2026

बिहार में फ़िल्म की शूटिंग करना चाहते हैं अभिनेता सुनील शेट्टी...CM सम्राट चौधरी से की भेंट।

11/08/2026

विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पटना पुलिस का एक और कदम...मसौढ़ी थाना अन्तर्गत दो नए ओपी नदौल व छाता का उद्घाटन...दोनों ओपी का उद्घाटन टाउन ईस्ट SP सुश्री शैलजा ने किया..इस मौके पर SDPO राघव दयाल,SHO मसौढ़ी समेत अन्य उपस्थित थे।

10/08/2026

भरत तिवारी फर्जी इनकाउंटर प्रकरण:तत्कालीन SDPO राजेश कुमार शर्मा, SDO संजीत कुमार,थानेदार राजेश मालाकार सहित 11 आरोपितों के खिलाफ NBW जारी,12 अगस्त तक अरेस्टिंग सुनिश्चित करने का आदेश...SP को भी उपस्थित होने का आदेश...STF जवान अक्षय कुमार पहले ही हो चुका है अरेस्ट।

08/08/2026

पटना के एक चर्चित शिक्षण संस्थान में 56-59 वीं बैच के पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार...प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बताए,कैसे पाएं BPSC परीक्षा में सफलता,PT से लेकर इंटरव्यू तक कि तैयारी की बताए सफलता के टिप्स...सुबोध कुमार वर्त्तमान में वैशाली के हाजीपुर में सदर SDPO-1 के पद पर कार्यरत हैं।

07/08/2026

मुजफ्फरपुर निवासी IAS ​अधिकारी निदेशक (उद्योग) बिहार सरकार, मुकुल गुप्ता के सशक्त, कुशल और सुंदर प्रशासनिक नेतृत्व में बिहार में निवेशकों का खोया हुआ विश्वास पुनः लौट रहा है। राज्य में एक सकारात्मक और सुरक्षित औद्योगिक माहौल का निर्माण हुआ है, जिससे प्रभावित होकर देश-विदेश के उद्योगपति एवं निवेशक अब पूर्ण विश्वास के साथ बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए आगे आ रहे हैं।
51600 करोड़ रुपए का निवेश MOU अग्रीमेंट होना सरकार के राज्य के विकास के सपनों को एक नया आयाम देगा।
​CM सम्राट चौधरी एवं सरकार की नीतियों ने बिहार की जनता और देश-दुनिया के निवेशकों के मन में आशा और प्रगति की जो नई किरण जगाई है, उसे धरातल पर उतारने का कार्य अत्यंत सराहनीय है। इस विकास यात्रा को और अधिक तीव्र गति प्रदान करने तथा जन-कल्याण के उद्देश्यों को सिद्ध करने के लिए मुकुल गुप्ता के उत्कृष्ट प्रयासों एवं दूरगामी सोच को नमन व सलाम किया जाना चाहिए।

​प्रशासनिक स्तर पर उद्योग विभाग के सचिव /BIADA के चेयरमैन कुंदन कुमार के कुशल मार्गदर्शन और निदेशक मुकुल गुप्ता की दूरदर्शिता की यह जुगलबंदी बिहार के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इन दोनों अधिकारियों का रणनीतिक तालमेल और समर्पित कार्यशैली आज बिहार में विकास एवं औद्योगिक उन्नति के नए और स्वर्णिम आयाम जोड़ रही है।
​यह केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि "समृद्ध बिहार, सशक्त बिहार" के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है।
बंगाल की स्टील की बड़ी कंपनी शाकम्बरी ग्रुप के CMD दीपक कुमार अग्रवाल कहते हैं कि सुरक्षित माहौल , सुगम व्यवस्था , सतत प्रशासनिक सहयोग निवेशकों का विश्वास जगाती है, आज की मीटिग की सफलता इसी का परिणाम है कि देश की बड़ी कंपनियों ने निवेश के लिए बिहार को चुना।

06/08/2026

सम्राट चौधरी पर हम कुछवो नहीं बोलेंगे,घेरवाईयेगा हमको,मरवाईयेगा देगा सम्राट चौधरी हमको,कुछ मत बोलवाईये,सरकार के विरोध में जो बोलेगा उसको मरवा दिया जाएगा:गोपाल मंडल,पूर्व JDU MLA,गोपालपुर (नीतीश शासनकाल में 4 बार गोपालपुर,भागलपुर से JDU विधायक रहे हैं)

06/08/2026

हाजीपुर मंडल कारा में जेल मैन्युअल का घोर उल्लंघन...बिहार कारा सुधार समिति के सदस्यों (MLA) ने बिहार कारा अधिनियम और जेल मैन्युअल का उल्लंघन किया,सुधार समिति के सदस्यों का कारा जांच,सुधार,फ़ूड मैन्युअल जांच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...समिति के सदस्यों में प्राणपुर MLA निशा सिंह, कोढ़ा MLA कविता देवी और बेलसंड MLA अमित रानू का एक फ्रेम में वीडियो वायरल...महुआ के पूर्व MLA डॉ. मुकेश रौशन हुए हमलावर,क्या सम्राट सरकार करेगी कार्रवाई,क्या वैशाली DM के आदेश पर सदस्यों ने वीडियो बनाया ? ज्ञात हो की मंडल कारा का रूटीन चेक-अप अगर जिला प्रशासन-जिला पुलिस करती है तो भी इस तरह का वीडियो जारी या वायरल नहीं होता।

06/08/2026

पटना स्टेशन के आस-पास सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले मृतक बंटी यादव के परिजनों को तेजस्वी ने दिया 5 लाख का चेक,बंटी के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च RJD उठाएगी...सिवान में पुलिस द्वारा असॉल्ट राइफल AK-47 से फायरिंग को लेकर DM-SP पर कार्रवाई की मांग... EO हत्याकांड में चिराग के MLA की भूमिका पर सवाल,CM सम्राट के खिलाफ 7 हत्याओं का मुकदमा...आज दिनारा में मजदूरी मांगने मजदूर की हत्या पर बोले,बिहार में क्राइम अनकंट्रोल।

06/08/2026

विधुत विभाग का कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक एकमत होकर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा था...घरेलू विधुत कनेक्शन के नाम आवदेक को कई माह दौड़ाया,फिर 15 हजार की रिश्वतखोरी तय होने पर विधुत कनेक्शन देना तय हुआ,घूसखोरी का रुपये पॉकेट में रखते ही पूर्णिया में JEE सहित 3 विधुत विभाग के कर्मी को अरेस्ट SVU ने अरेस्ट किया।

05/08/2026

वैशाली:हाजीपुर के रामाशीष चौक टेंडर विवाद में समाहरणालय परिसर में हुए मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR...एक पक्ष से महुआ के पूर्व MLA मुकेश रौशन भी नामजद...जानकारी दे रहे सदर SDPO-2 गोपाल मंडल।

Address

Patna
800020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aashi Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aashi Post:

Shortcuts

Share