Jay Hind Newz

Jay Hind Newz जय हिन्द Newz साहित्य, विज्ञान, खेल, मनोरंजन, राजनीति,धर्म से लेकर रसोई तक की खबर पर पैनी नजर...

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई 🙏
15/02/2026

आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई 🙏

Hey, exciting news! I'm offering a flash sale for the next 5 people who subscribe to me. This is your chance to unlock a...
05/02/2026

Hey, exciting news! I'm offering a flash sale for the next 5 people who subscribe to me. This is your chance to unlock access to a special badge and other benefits I offer at a low price.
आपके शहर, गांव, कस्बे के किसी गैर राजनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक धार्मिक, खेलकूद, साहित्यिक आयोजन आदि की खबरों का स्वागत है। जय हिन्द Newz को सब्सक्राइब करें। आपके द्वारा भेजी गई खबरों को आपके नाम से प्रकाशित किया जाएगा।

Subscribe here today: https://www.facebook.com/jayhindnewz/subscribenow

Subscribe to Jay Hind Newz and get exclusive benefits

Big thanks to अरविन्द सत्यदर्शी, Poonam Keshrifor all your support! Congrats for being top fans on a streak 🔥!
05/02/2026

Big thanks to अरविन्द सत्यदर्शी, Poonam Keshri

for all your support! Congrats for being top fans on a streak 🔥!

संविधान संयमित जीवन जीने का संदेश देता है  : प्राचार्य राजीव रंजन पटना सिटी(बिहार ), जय हिन्द Newz रिपोर्ट :  अनिल रश्मि...
27/01/2026

संविधान संयमित जीवन जीने का संदेश देता है : प्राचार्य राजीव रंजन
पटना सिटी(बिहार ), जय हिन्द Newz
रिपोर्ट : अनिल रश्मि
27 जनवरी 2026 : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ी विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन ने छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान केवल कानूनी कार्रवाई नहीं अपितु संयमित जीवन जीने का संदेश देता है I
आप सभी शपथ लें कि हम संविधान का सम्मान करेंगें और उसका पालन करेंगे I झंडोत्तोलन डा. शीला कुमारी ने किया l इस मौके पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा I मंच संचालन जितेंद्र कुमार पाल और नेक आलम ने किया l संगीत शिक्षिका कविता कुमारी के नेतृत्व में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी l धन्यवाद ज्ञापन विनीता कुमारी ने किया l एन. सी. सी. के कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया l

26/01/2026
21/01/2026
21/01/2026

500 वर्षों में पहली बार मनाया जायेगा श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव : यज्ञाचार्य कृष्णकांत शास्त्री
जयपुर(राजस्थान), जय हिन्द Newz
रिपोर्ट : एकलव्य केसरी
21 जनवरी 2026 : प्राणी मात्र पर कृपा करने वाले प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम की जरूरत और उसकी रूपरेखा से लोगों को अवगत कराने की आवश्यकता है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व धर्मध्वजा स्थापित के पश्चात अब तक के इतिहास में पहली बार आगामी चैत्र शुक्ल सप्तमी 25 मार्च 2026 को हम सकल सनातन समाज के साथ मिलकर श्री रामराज्याभिषेक महोत्सव को उत्साह व श्रद्धा के साथ मना रहे हैं। यह बातें बुधवार को यज्ञाचार्य कृष्णकांत शास्त्री ने जयपुर के कंस्टिचुशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रहे कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद राम मंदिर का सपना साकार हुआ। प्रभु श्री राम की प्रतिज्ञा से लेकर धर्म ध्वजा आरोहण तक के कार्यक्रम हुए लेकिन 500 वर्षों के इतिहास में श्री राम राज्याभिषेक नहीं मनाया गया है।

उन्होंने बताया कि कैसे माता कैकई के वचन का पालन करने के लिए प्रभु श्री राम ने 14 वर्ष के वनवास को सहर्ष स्वीकार कर लिया था। उन्होंने कहा कि इसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में ऋषि मुनियों द्वारा लिखे गए सार्वभौमिक सत्य के अनुसार वाल्मीकि रामायण में गीता प्रेस गोरखपुर कांड 75 प्रथम खंड अयोध्या कांड तृतीय सर्ग पृष्ठ संख्या 229 श्लोक 4
चैत्र: श्रीमानयं मास: पुण्य: पुष्पितकानन।
यौवराज्याय रामस्य सर्वमेवोपकल्प्यताम्॥ में और इसके अलावा बंगाली भाषा की कृत्तिवास रामायण में मिलता है। जिसके अनुसार महाराज दशरथ चैत्र मास में श्रीरामजी का राज्याभिषेक करने का निर्णय करते हैं। परन्तु अकस्मात उसी दिन प्रभु श्री राम राज्याभिषेक से वंचित होकर वनवास चले जाते हैं।

वनवास की अवधि पूर्ण होने पर जब प्रभु रामचंद्र जी माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी, महाराज सुग्रीव, जामवंत जी और अंगद सहित अयोध्या नगरी लौटे तो नगर में उत्सव मनाया गया। वाल्मीकि रामायण के अनुसार युद्ध कांड के सर्ग 124 के पहले श्लोक में भी इसका वर्णन है कि 14 वर्ष पूर्ण होने पर पंचमी तिथि को भगवान श्री राम ऋषि भारद्वाज के आश्रम में पहुंचते हैं। सर्ग 125 के श्लोक संख्या 24 में पंचमी की रात वित कर अर्थात छठी तिथि को (हनुमान जी और निषाद राज गुह के बीच संवाद) प्रभु आगमन का लेकर प्रमाण है। पद्म पुराण, स्कंद पुराण, आठ कांड वाली रामायण व अरण्यक रामायण के अनुसार सप्तमी तिथि को श्रीराम के # राज्याभिषेक का प्रमाण है। हम प्राणी मात्र को प्रेम करने वाले प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक को सौभाग्य से अब मना रहे हैं।

आज प्रत्येक प्राणी को सम्मान देने वाले भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित करने की जरूरत है। भगवान राम का राज्याभिषेक मनाये जाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या, चारों पीठ के शंकराचार्य, माघ मेला प्रयागराज के कल्पवासी, सभी संत महंत व सनातन अनुयायियों से श्री राम के प्रेमियों को पत्र के माध्यम से आग्रह किया जा रहा है। भगवान श्री राम ने जाति पात से उठकर सब को सम्मान किया है यही राम राज्य है। ऐसा विचार कर उनसे विनती की जाये कि जन जन को आदर्श संस्कार का मार्ग दिखाएं।

https://www.facebook.com/share/p/1DUk8PxZwq/
17/01/2026

https://www.facebook.com/share/p/1DUk8PxZwq/

कुछ कविताएं कुछ कहानियाँ कार्यक्रम में बेंगलुरु से श्रीमती रीता सिंह की रचना

भारतीय सरसों अनुसन्धान संस्थान द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन भरतपुर(राजस्थान), जय हिन्द Newz रिपोर...
15/01/2026

भारतीय सरसों अनुसन्धान संस्थान द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
भरतपुर(राजस्थान), जय हिन्द Newz
रिपोर्ट : डॉ प्रशांत यादव
13 जनवरी 2026: भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान, भरतपुर में एक दिवसीय स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नगर-निगम की टीम तथा संस्थान के वैज्ञानिकों ने मिलकर संस्थान की स्वच्छता गतिविधियों पर मंथन किया तथा आगे की रूपरेखा तैयार की। संस्थान के निदेषक डॉ. विजय वीर सिंह ने कह्य की संस्थान, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम साल-भर आयोजित करता रहता है तथा सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया की भारत सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाये जिससे की बीमारियाँ कम हो तथा स्वास्थ्य अच्छा रहे। इसी के साथ संस्थान में किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की।
नगर निगम भरतपुर की टीम के प्रमुख अंकित शर्मा ने संस्थान की अपशिष्ट निस्तारण की प्रक्रिया को देखा तथा निदेशक महोदय को किये जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के लिए बधाई दी तथा संस्थान को बल्क वेस्ट जनरेटर के रूप में नगर निगम में रजिस्टरड़ करने का अनुरोध किया। संस्थान के स्वच्छता नोड़ल ऑफिसर डॉ. मोहन लाल दौतानिया ने संस्थान में किये जा रहे वेस्ट का रिसायकल तथा अपशिष्ट प्रबन्धन के बारे में बताया।

शिक्षा और साहित्य के पर्याय थे डा. साथी  : डा. ध्रुव कुमार पटना सिटी(बिहार), जय हिन्द Newz रिपोर्ट : अनिल रश्मि 15 जनवार...
15/01/2026

शिक्षा और साहित्य के पर्याय थे डा. साथी : डा. ध्रुव कुमार
पटना सिटी(बिहार), जय हिन्द Newz
रिपोर्ट : अनिल रश्मि
15 जनवारी 2026 : डा. सच्चिदानंद सिंह "साथी" ने एक तरफ शिक्षा के क्षेत्र में कई प्रतिमान स्थापित किए तो दूसरी ओर साहित्य के युग पुरुष, शिक्षाविद व संत थे l उन्होनें शिक्षा को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए कई कार्य किये I सरकार का मार्गदर्शन किया और छात्रों के उन्नयन हेतु कई किताबें लिखी, जिसे विश्विद्यालय के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। विद्यार्थियों के लिए उन्होंने बतौर युवा साथी अपनी जगह बनाई।

उन्होंने पत्रकारिता के साथ साहित्य में, लघुकथा के क्षेत्र में काफ़ी नाम कमाया और "चरैवेति" शीर्षक से लघुकथा संग्रह प्रकाशित कर पाठकों, सरकार और समाज को सकारात्मक संदेश दिया l साथी के जीवन और चरित्र आज भी प्रासंगिक हैं l ये बातें आज महेंद्रू स्थित व्योम सभागार में स्वरांजलि द्वारा आयोजित डा. साथी की पुण्य स्मृति पर्व पर शिक्षाविद डा. ध्रुव कुमार ने अपने उद्गार में कही l कार्यक्रम के संयोजक अनिल रश्मि ने कहा गुरुदेव साथी सिर्फ़ शिक्षाविद ही नहीं थे बल्कि चरित्र से संत थे I युवा पीढ़ी को उनके आचरण को आत्मसात करना चाहिए I कलाकार आलोक चोपड़ा ने कहा वो अपनी कृतियों में सदैव जिंदा रहेंगे l

प्रारंभ में उनके तैल चित्र पर आगत अतिथियों ने पुष्प और मालाएँ अर्पित की l मौक़े पर नेक आलम, डॉ. किरण सिन्हा, पारिजात सौरभ, डा. विजयेंद्र चंद्रवंशी ,नितिन कुमार वर्मा, ओमप्रकाश चौबे, जितेंद्र कुमार पाल, राजा पुट्टू, मनोज कुमार, डा. शीला कुमारी, सुनीता रानी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए l गरीबों के बीच सुरुचि भोजन और कंबल का वितरण किया गया l

जिया माँ साहित्य मंच पर हुआ "सिने -सुर संध्या "  का आयोजन, साहित्यकारों ने फिल्मी गीतों से सजाई महफ़िल बेंगलुरु (कर्नाटक...
05/01/2026

जिया माँ साहित्य मंच पर हुआ "सिने -सुर संध्या " का आयोजन, साहित्यकारों ने फिल्मी गीतों से सजाई महफ़िल
बेंगलुरु (कर्नाटक), जय हिन्द Newz
रिपोर्ट : रीता सिंह
5 जनवरी 2026 : नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में जिया माँ साहित्य मंच पर एक शानदार कार्यक्रम "सिने -सुर संध्या " का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम में फिल्मों व टी वी में कार्य कर चुके कलाकार व गीतकार चंद्र मोहन नीले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे | सोनीपत से डॉक्टर कमलेश मलिक की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ | जयपुर से भजन गायिका संतोष पारीक ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया | मंच की संस्थापिका रीता सिंह ने सभी का स्वागत करने के साथ साथ कार्यक्रम का संचालन किया | बेंगलुरु से संस्था के सचिव एकलव्य केसरी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया | मथुरा से कार्यकारिणी सदस्य सोनिका शर्मा ने अध्यक्ष का परिचय दिया |
सभी ने अपने सुंदर गीतों से इस कार्यक्रम को सफलता प्रदान की | सोनीपत से संस्था की संरक्षिका राजश्री गौड़ ने आगरा से सह संस्थापक लेफ्टिनेंट किशोर सिंह राठौर, अध्यक्ष सूबेदार मेजर राधेश्याम तोमर, मुख्य अतिथि चंद्र मोहन नीले ने मुंबई से, सोनीपत से कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर कमलेश मलिक, बेंगलुरु से अति विशिष्ट अतिथि वीणा मेदनी, नमिता सिंहा, डॉ शैलजा रोला, भगवती सक्सेना, एकलव्य केसरी, डॉ रामनिवास तिवारीआशु कवि, जयपुर से विशिष्ट अतिथि संतोष पारीक, मथुरा से सोनिका शर्मा, डेहरी ऑन सोन बिहार से डॉ आलोक कुमार, गुना से विजय कुमार गुडसेले, रीता सिंह सभी कविजनों से सुन्दर सुन्दर प्रस्तुति दी | रीता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया उसके बाद डॉ शैलजा रोला ने वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया |

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jay Hind Newz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jay Hind Newz:

Share

Category