03/05/2026
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ की शुरुआत, 501 कुंवारी कन्या और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर 6 किलोमीटर दूरी की परिक्रमा की
शेखपुरा : जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी गांव में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। आज से शुरु यह महायज्ञ अगले 12 मई तक चलेगा। कलश यात्रा में 501 महिलाएं और कुंवारी कन्याएं अपने अपने सिर पर कलश लेकर लगभग 6 किलो मीटर दूरी की परिक्रमा की। गांव के जगदम्बा स्थान में जल लेकर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पूरे गांव की परिक्रमा की।
इस भव्य कलश यात्रा में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के नेता आशुतोष कुमार भी शामिल हुए। मौके पर महायज्ञ कमिटी के अध्यक्ष नवल प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विद्या शंकर कुमार, सचिव अशोक कुमार, भूपेश कुमार, संजीव कुमार, भजन प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार उर्फ बुधन भाई, लालू कुमार, पुष्पांजलि कुमार, रिंटू कुमार, दीपक कुमार, त्रिपुरारी कुमार, डींगर सिंह, डॉ विजय विभय कुमार, कलश शोभायात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अगल-बगल गांव के भी शामिल हुए।
इस दौरान कलश यात्रा में हाथी-घोड़ा, रथ और बैंड बाजा के साथ साथ झंडे पताके के साथ लोग नाचते गाते जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जय श्री राम के नारो से पूरा सिरारी भक्तिमय हो गया। महायज्ञ स्थल के समीप मेला का भी आयोजन किया गया है।जहां कई मिठाइयों ,खिलौनों आदि की दुकानें खुल चुकी है।जबकि मनोरंजन के झूला आदि लगाया गया है। महायज्ञ में प्रवचनकर्ता के रूप में हरिद्वार से स्वामी प्रभंजनानंद शरण महाराज, योगीराज समाधि बाबा भी पधार रहे हैं।