PK for CM

PK for CM Voices from Bihar | Public issues & ground reality
Reels • Stories • Conversations that matter
Issue-based Stories | Digital storytelling
(12)

Public-interest content on Bihar’s development, jobs, education, health, and governance. Ground reports, data explainers, and real stories—focused on facts, not noise.

21/05/2026

बिहार में भ्रष्टाचार की सारी हदें हुई पार, विक्रमशिला सेतु के बाद बिहार का एक और टूटने की कगार पर

21/05/2026

बिहार में अदाणी की एंट्री का ये राज नहीं जानते होंगे आप, PK ने बताई सच्चाई

20/05/2026

Prashant kishor🔥🔥🔥, the born Rebel

20/05/2026

जिस बिहार में करोड़ों लोगों को एक कमरा भी नसीब नहीं है वहां का मुख्यमंत्री 25 एकड़ के बंगले में रहता है, इससे शर्मनाक और कुछ नहीं है

20/05/2026

सम्राट चौधरी की सरकार में थोड़ी भी शर्म बची है तो अपने कामों की सूची दे दें, कब तक जनता को ठगेंगे BJP वाले

20/05/2026

TRE 4 अभ्यर्थी बस नौकरी मांग रहे हैं, लेकिन निकम्मी सरकार उन्हें लाठियां दे रही है

6 महीने बीत गए, वादे कहाँ गए?........................................बिहार में NDA की नई सरकार को बने 6 महीने (आधे साल) ...
20/05/2026

6 महीने बीत गए, वादे कहाँ गए?........................................
बिहार में NDA की नई सरकार को बने 6 महीने (आधे साल) का वक्त पूरा हो चुका है। सत्ता के गलियारों में चेहरे बदले, राजनीतिक समीकरण बदले, लेकिन क्या आम बिहारियों की तकदीर बदली? क्या शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, पलायन की स्थिति बदली?

चुनाव के समय बड़े-बड़े संकल्प पत्र जारी किए गए थे, बड़े-बड़े दावे और वादे हुए थे। लेकिन आज 6 महीने बाद धरातल पर सन्नाटा क्यों है? जनता पूछ रही है कि वादों की जो फाइलें बंद कमरों में धूल फांक रही हैं, वे बाहर कब आएंगी?

1 करोड़ रोजगार और 50 लाख पक्के मकानों का क्या हुआ?
चुनाव में वादा था कि 5 साल में 1 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा होंगे और गरीबों को 50 लाख नए पक्के मकान मिलेंगे। इन 6 महीनों में कितने युवाओं को नए सरकारी रोजगार मिले और कितने पक्के मकानों की नींव रखी गई? इसका डेटा कहाँ है? उल्टा एईडीओ परीक्षा से जो नौकरी मिलनी थी वो परीक्षा भी पेपर लीक के चलते रद्द हो गई।

125 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा सिर्फ कागजी?
गरीब परिवारों को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई लेकिन उससे ऊपर की खपत पर बिजली की दर बढ़ा दी गई और पीक टाइम में दरों को और अधिक बढ़ा दिया गया।

'कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि' पर चुप्पी क्यों?
किसानों की सालाना राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये करने का वादा था। इस 6 महीने के कार्यकाल में कितने किसानों के खातों में यह बढ़ी हुई राशि पहुंची?

'सीतापुरम' और पर्यटन के बड़े वादों का स्टेटस क्या है?
पुनौरा धाम को 'सीतापुरम' के रूप में विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी बनाने और मुजफ्फरपुर, गया, सहरसा, पूर्णिया जैसे शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी का वादा करने वाली सरकार ने इन 6 महीनों में इसके लिए कितना बजट जारी किया और कितना काम शुरू हुआ?

"चेहरे बदलने से नहीं, काम बदलने से राज्य बदलता है!"
शुरुआत के 6 महीने ही तो सरकार के काम की दिशा तय करते हैं। अगर शुरुआती 6 महीनों में ही नीति और नीयत सुस्त है, तो 5 साल का रोडमैप कैसे पूरा होगा?

हमारी मांग: 'रिपोर्ट कार्ड' जारी करे सरकार!
हम बिहार की जनता की तरफ से सरकार और सत्ता में बैठे नीति-नियंताओं से मांग करते हैं कि वे इधर-उधर की राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय:

इन 6 महीनों में किए गए कार्यों की एक आधिकारिक सूची (White Paper/Report Card) जनता के सामने जारी करें।

जनता को बताएं कि संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

बिहार के युवाओं, किसानों और महिलाओं को खोखले आश्वासनों की नहीं, धरातल पर दिखने वाले 'काम' की जरूरत है!

आप क्या सोचते हैं? क्या आपके क्षेत्र में इन 6 महीनों में कोई बड़ा बदलाव दिखा है? अपनी राय कमेंट में जरूर दें और इस आवाज़ को बुलंद करने के लिए शेयर करें।

NDA की नई सरकार के 6 महीने पूरे हो गए। सम्राट चौधरी जी बताइये, इन 6 महीनों में सरकार ने क्या काम किये। हिसाब तो देना ही ...
20/05/2026

NDA की नई सरकार के 6 महीने पूरे हो गए। सम्राट चौधरी जी बताइये, इन 6 महीनों में सरकार ने क्या काम किये। हिसाब तो देना ही होगा।

जब तक हिसाब नहीं मिल जाता तब तक ये संघर्ष नहीं रुकेगा

20/05/2026

बिहार अगर एक देश होता तो दुनिया का सबसे गरीब देश होता, आंकड़ों के साथ समझिये बिहार की सच्चाई

20/05/2026

बिहार की नई NDA सरकार के 6 महीने पूरे हो गए, बिहार को इस दौरान क्या मिला? सवाल तो पूछे जाएंगे

20/05/2026

बिहार में NDA सरकार के 6 माह पूरे, अब लिया जाएगा एक-एक वादों का हिसाब!!

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PK for CM posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PK for CM:

Share