Muzaffarpur first News

Muzaffarpur first News चैनल पर न्यूज़ या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे :- 8825235460

SDM पश्चिमी आकांक्षा आनंद का हुआ ट्रांसफर, सासाराम में बनी उप विकास आयुक्त
23/08/2026

SDM पश्चिमी आकांक्षा आनंद का हुआ ट्रांसफर, सासाराम में बनी उप विकास आयुक्त

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम किराना दुकानदार से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। मीनापुर पु...
22/08/2026

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम किराना दुकानदार से लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। मीनापुर पुल और फुलवरिया बाजार के बीच मीनापुर से करीब 500 मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार मोहम्मद जावेद को रोक लिया और लूट की कोशिश की।

बताया गया कि मोहम्मद जावेद रोज की तरह फुलवरिया चौक स्थित अपनी किराना दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूटने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए उनका विरोध किया। दुकानदार के विरोध करने पर बदमाशों की लूट की कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की और बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस ने मौके से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया

घटना की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना प्रभारी रविकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वहां से एक खोखा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए बाइक सवार तीनों बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

दुकानदार के आवेदन के बाद दर्ज होगी प्राथमिकी

राजेपुर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि किराना दुकानदार रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें रोककर लूट की कोशिश की। दुकानदार के विरोध के बाद बदमाशों ने फायरिंग की और वहां से भाग गए। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पीड़ित दुकानदार की ओर से आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन बनने से 50 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा, नेपाल जाना होगा और भी आसान
22/08/2026

मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन बनने से 50 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा, नेपाल जाना होगा और भी आसान

7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब, बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन
22/08/2026

7,194 एकड़ में 716.91 एकड़ जमीन गायब, बेतिया राज की जमीन खोजने में जुटा प्रशासन

उम्र को दी मात, जिम्मेदारी निभाते हुए जीविका दीदियों ने 10वीं-12वीं में गाड़े झंडे
22/08/2026

उम्र को दी मात, जिम्मेदारी निभाते हुए जीविका दीदियों ने 10वीं-12वीं में गाड़े झंडे

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्र...
22/08/2026

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा बयान दिया, जिसके बाद JDU और BJP दोनों ने उन्हें जवाब दिया. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मिलनी चाहिए. कुशवाहा के इस बयान पर RJD ने भी निशाना साधा है. पार्टी ने इसे लेकर परिवारवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि कुशवाहा इस मामले में जरूरत से ज्यादा बोल रहे हैं.

नालंदा में कुशवाहा ने क्या कहा?

राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से नालंदा में तीन दिन का समीक्षा शिविर आयोजित किया गया था. आखिरी दिन शिविर में उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की समीक्षा के बाद अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक काम किया है. कुशवाहा के मुताबिक नीतीश ने बिहार की एक बड़ी आबादी का प्रतिनिधित्व किया और मुख्यमंत्री रहते हुए लोगों के लिए काम किया.

कुशवाहा ने कहा कि अब नीतीश कुमार ने बिहार की सक्रिय राजनीति से फुर्सत ले ली है. ऐसे में उनके समर्थकों के मन में यह सवाल है कि उनकी राजनीतिक विरासत को आगे कौन बढ़ाएगा.

उन्होंने कहा कि कई लोग इस विरासत पर अपना दावा कर सकते हैं, लेकिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा का मानना है कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उसकी पार्टी को मिलनी चाहिए.

JDU ने कहा- नीतीश की विरासत के लिए निशांत मौजूद
उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर JDU ने ज्यादा महत्व नहीं देने की बात कही है. पार्टी के नेता और मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार मौजूद हैं तो किसी दूसरे को उनकी विरासत की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

मदन सहनी के मुताबिक पार्टी में यह बात साफ है कि नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निशांत कुमार सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि JDU के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी यही राय है.

BJP ने भी कुशवाहा को दिया जवाब

BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने भी उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अभी राजनीति से फुर्सत ली ही नहीं है. ऐसे में अभी से उनकी विरासत की चर्चा करना सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अभी JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार में सक्रिय हैं. BJP प्रवक्ता के मुताबिक अक्टूबर से नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं.

कुंतल कृष्ण ने यह भी कहा कि JDU में कई ऐसे बड़े नेता हैं, जो भविष्य में नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की क्षमता रखते हैं.

RJD ने परिवारवाद को लेकर कुशवाहा पर साधा निशाना
RJD ने भी इस बयान को लेकर उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा कि जो लोग परिवार की राजनीति करते हैं, उनके मुंह से नीतीश कुमार की विरासत संभालने की बात सुनना अजीब लगता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पत्नी को विधायक बनाया और अपने बेटे को मंत्री बनवाया, लेकिन अब नीतीश कुमार की विरासत की बात कर रहे हैं.

RJD प्रवक्ता ने कहा कि अगर नीतीश कुमार की विरासत संभालने की बात है तो उनके बेटे निशांत कुमार मौजूद हैं.

बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है. सरकार की योजना है कि साल 2030 ...
22/08/2026

बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है. सरकार की योजना है कि साल 2030 तक राज्य में 13 एयरपोर्ट चालू किए जाएं. इसका सबसे बड़ा फायदा उन शहरों और इलाकों को होगा, जहां अभी लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना, दरभंगा या दूसरे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है.

इस योजना में केंद्र की उड़ान योजना और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मदद ली जा रही है. खास बात यह है कि नेपाल और चीन की सीमा के करीब वाले इलाकों में भी हवाई सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है. इससे आम यात्रियों के साथ पर्यटन, कारोबार और सुरक्षा से जुड़े कामों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.

पहले चरण में इन 6 जगहों पर बढ़ेगी हवाई सुविधा
सरकार ने पहले चरण के लिए छह जगहों को चुना है. वीरपुर, सहरसा, मुंगेर, वाल्मीकिनगर और मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट तैयार करने की योजना है. मधुबनी में हेलीपोर्ट बनाया जाएगा. इस योजना की नींव साल 2025 में रखी गई थी. इसी दौरान बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने को लेकर समझौता हुआ था.

वीरपुर में 3000 मीटर का रनवे, नेपाल सीमा के पास अहम ठिकाना
सुपौल के वीरपुर में बनने वाला एयरपोर्ट कई वजहों से खास है. यह नेपाल सीमा से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है. यहां एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 83.83 एकड़ अतिरिक्त जमीन लेने की योजना है. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 64.80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. अभी यहां का रनवे करीब 1200 मीटर है. इसे बढ़ाकर 3000 मीटर करने की योजना है. रनवे लंबा होने के बाद बड़े विमानों के संचालन की संभावना बढ़ जाएगी.

इस एयरपोर्ट को सिर्फ यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जरूरत पड़ने पर यहां लड़ाकू विमानों के संचालन की सुविधा विकसित करने की योजना भी है.

सहरसा में बनेगा नया टर्मिनल, कोसी के लोगों को मिलेगा फायदा
सहरसा में एयरपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए करीब 35.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है. यहां नया टर्मिनल भवन बनाया जाएगा. फिलहाल यहां करीब एक किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी है. शुरुआत में छोटे विमानों को उड़ाने की योजना है. एयरपोर्ट शुरू होने के बाद कोसी क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों तक पहुंचने में काफी आसानी हो सकती है.

मुंगेर में 1720 एकड़ जमीन पर बनेगा नया एयरपोर्ट
मुंगेर के सफियाबाद के पास एयरपोर्ट बनाने की योजना सबसे बड़े जमीन प्रोजेक्ट में से एक है. इसके लिए करीब 1720.11 एकड़ जमीन ली जाएगी. सिर्फ जमीन लेने में करीब 773.46 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

अभी यहां मौजूद हवाई पट्टी करीब 758 मीटर लंबी है. प्रस्ताव के अनुसार इसे 1200 मीटर लंबा और 70 मीटर चौड़ा किया जाएगा. शुरुआत में 19 यात्रियों की क्षमता वाले विमानों को यहां से चलाने की योजना है.

22/08/2026

कमालपुर विथरौल गांव में वापस आया डाकघर, आधा दर्जन गांव के लोगो को हुआ फायदा

कहलगांव से मनिहारी तक गंगा में बढ़ीं गांगेय डॉल्फ़िन, 27 वर्षों में 95 से बढ़कर 215 पहुंची संख्या; प्रदूषण अब भी बड़ी चु...
22/08/2026

कहलगांव से मनिहारी तक गंगा में बढ़ीं गांगेय डॉल्फ़िन, 27 वर्षों में 95 से बढ़कर 215 पहुंची संख्या; प्रदूषण अब भी बड़ी चुनौती

बिहार में छठी पार्टी में मातम, आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत
22/08/2026

बिहार में छठी पार्टी में मातम, आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत

Address

Patna

Telephone

+918825235460

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Muzaffarpur first News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Muzaffarpur first News:

Shortcuts

Share