04/07/2026
VIDEO आगरा से है...पत्नी ने पति को मारकर उसकी बॉडी बाथरूम में दफना दी, पुलिस उसे खुदवाकर निकलवा रही है।
आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं। फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही।
शुक्रवार दोपहर पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई। पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बाथरूम की फर्श तोड़कर कंकाल बरामद किया।