Mithila Tak

Mithila Tak Hindi news (हिंदी समाचार) website मिथिला तक पर पढ़?

18/11/2021

झंझारपुर कोर्ट के एक जज साहब हैं, अपने फैसलों के लिए प्रसिद्ध थे। कुछ दिन पहले उन्होंने मधुबनी SP को फटकार लगाई थी और कहा था की SP साहब को शायद नियमों की जानकारी नहीं है, उन्हें पुनः ट्रेनिंग के लिए भेजा जाना चाहिए। आज दो पुलिस वालों ने कोर्ट परिसर में जज साहब के केबिन में घुसकर जज साहब को पीटा, हाथापाई की और उनपर बंदूक तान दिया।
जज जहां सुरक्षित नही वहां हमलोग निडर होकर SP के।तानशाही के खिलाप आवाज उठा रहे है।

BENIPATTI : रूपेश, प्रज्ञा और दीपिका ने BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर लहराया परचमबेनीपट्टी :  प्रखंड के तीन छात्र छात्...
09/06/2021

BENIPATTI : रूपेश, प्रज्ञा और दीपिका ने BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर लहराया परचम
बेनीपट्टी : प्रखंड के तीन छात्र छात्राओं ने रविवार को जारी हुए बीपीएससी की परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता हासिल किया है. जिससे अपने माता, पिता, गुरुजनों, गांव समाज सहित पूरे मिथिलांचल का सम्मान बढ़ाया है. परौल पंचायत के एकतारा गांव निवासी राम प्रवेश चौधरी के पुत्र रूपेश कुमार ने 559 वां रैंक हासिल कर बीपीआरओ पद के लिये चयन किये गये हैं. रूपेश के पिता किसान हैं तो माता रोमा देवी बेनीपट्टी पीएचसी में आशा कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं. बेहद साधारण परिवार में जन्म लिये रूपेश ने पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल कर दिखाया है कि प्रतिभा किसी के दया के मोहताज नही होता. रूपेश के बड़े भाई रौशन कुमार एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और इन दिनों बेंगलुरु में रहकर एक अमेरिकन कंपनी का काम कर रहे हैं. रूपेश ने बताया कि लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पक्के इरादे से कठिन मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की प्रेरणा व गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है. अपने पुत्र की सफलता पर माता, पिता खुशी से फुले नही समा रहे हैं. गांव में खुशी व्याप्त है और जश्न का माहौल है.

वहीं दूसरी ओर प्रखंड के बनकट्टा पंचायत के दामोदरपुर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक सह प्रसिद्ध शिक्षक नेता महादेव मिश्र की पुत्री प्रज्ञा मिश्रा ने भी सफलता हासिल कर अपने माता पिता व गांव सहित पूरे मिथिलांचल का मान बढ़ाया है. प्रज्ञा को 1021 वां रैंक मिला है और वे आपूर्ति निरीक्षक पद के लिये चयन कीं गयीं हैं. वहीं बेनीपट्टी के पाली पंचायत की केदार झा की पुत्री दीपिका झा ने भी बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता, पिता, गुरुजनों और गांव समाज के साथ ही अनुमंडल व जिले का मान बढ़ाया है. दीपिका फिलहाल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बैंक पीओ के पद पर कार्यरत हैं. इनका पूरा परिवार पटना में ही रहता है. दोनों छात्राओं ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता की प्रेरणा और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है और कड़ी मेहनत को अपनी सफलता का राज बताया है. इन तीनों छात्र छात्राओं की सफलता पर पूरे बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में हर्ष व्याप्त हैं. बधाईयों का तांता लगा है. बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है.

बधाई देनेवालों में एमएलसी घनश्याम ठाकुर, विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, प्रमुख सोनी देवी, परौल पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव, मुखिया लाल नारायण सिंह, राजीव कुमार रंजन, पाली गांव निवासी सह लोजपा जिलाध्यक्ष बचनू मंडल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, मिलन देवी, भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, दामोदरपुर गांव निवासी जदयू नेता प्रफुल्ल ठाकुर, कांग्रेस नेता कालिश चंद्र झा कन्हैया, जदयू के फिरण चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, बनकट्टा मुखिया किरण देवी सरपंच सच्चिदानन्द झा शिक्षाविद् आनंदचंद्र झा,प्रो अनिल कुमार मिश्र, उच्चैठ कालेज के पूर्व प्राचार्य डा मंगलानंद मिश्र समाजसेवी विनय कुमार झा, सुधीर कुमार झा कन्हैया झा, पुष्पानंद मिश्र विनीत कुमार मिश्र राजू मिश्र कमलेश प्रेमेन्द्र यशवंत कुमार झा संजय कुमार झा पवन झा मेजर बोधनारायण झा, आशू झा, गौरव मिश्र, अंश झा व रामेश्वर नायक सहित अन्य लोग भी शामिल हैं.

यह दृश्य बेनीपट्टी प्रखण्ड अन्तर्गत परजुआर पंचायत के रामनगर गांव की है, जहां इस जमीन पर दो पक्षों में पहले से विवाद चल र...
27/02/2021

यह दृश्य बेनीपट्टी प्रखण्ड अन्तर्गत परजुआर पंचायत के रामनगर गांव की है, जहां इस जमीन पर दो पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। अरेर थाना में मामला दर्ज था, लेकिन आज अचानक एक पक्ष के साथ अज्ञात लोगों ने घर को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया।

इसमें कई लोगों के चोटिल होने की जानकारी मिली है, फिलहाल आज की घटना के बाद मामला पुनः अरेर थाना पंहुच चुका है।

Darbhanga Flight Service: होली से पहले मिथिलावासियों को सौगात, अब दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो उड़ानेंहोली से ठीक पहले मिथि...
20/02/2021

Darbhanga Flight Service: होली से पहले मिथिलावासियों को सौगात, अब दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें

होली से ठीक पहले मिथिलावासियों के लिए एक साथ दो-दो खुशखबरी है। पहली, अब यहां के लोगों के लिए दिल्ली जाना और आना अपेक्षाकृत आसान हो गया है। स्पाइसजेट ने यहां से दिल्ली के लिए एक की जगह दो नियमित उड़ान कर दी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यह है कि एयरपोर्ट के नए एप्रन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि विमान के रनवे पर ही खड़े होने की बाध्यता समाप्त हो गई है। यहां एक साथ तीन विमानों को पार्क किया जा सकता है।

विमानन सेवा की दुनिया में दरभंगा हर रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अब यहां से नई दिल्ली के लिए एक की जगह दो नियमत उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। इसका सीधा फायदा होली के समय देखने को मिलेगा। जब अधिक से अधिक लोग यहां आना चाह रहे होंगे। कहा ताे यह भी जा रहा है कि इसका प्रभाव किराये पर भी देखने को मिल सकता है। विमान सेवा प्रदाता कपंनी स्पाइस जेट ने अपनी अहमदाबाद के लिए शुरू की गई उड़ान को तत्काल बंद करते हए उस विमान को यात्रियों की मांग को देखते हुए दिल्ली रूट पर चलाने का फैसला किया है। दिल्ली की ओर से देखा जाए तो पहली उड़ान सुबह 11:10 बजे और दूसरी दोपहर 12:00 बजे है। उसी तरह से दरभंगा से दिल्ली की उड़ान की बात की जाए तो पहली उड़ान दोपहर बाद 1:15 और दूसरी दोपहर बाद ही 2:00 बजे है। इसकी जानकारी एयरपोर्ट डायरेक्टर ने दी।

सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार 4 दोस्तों की हुई एक साथ मौत, गांव में पसरा मातम  अरेर थाना क्षेत्र के बुनियादी स्कूल के समीप...
17/02/2021

सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार 4 दोस्तों की हुई एक साथ मौत, गांव में पसरा मातम अरेर थाना क्षेत्र के बुनियादी स्कूल के समीप देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से चार युवक की मौत हो गयी। जिसकी पहचान अरेर थाना के बीचखाना गांव के सुनील चौधरी के पुत्र मनीष कुमार (18), एकतारा के प्रकाश कुमार के पुत्र प्रणव कुमार (16), बिस्फी केरवार गांव के राकेश प्रसाद के पुत्र विमलेश कुमार व रघेपुरा यदुपट्टी के ललित यादव के पुत्र नीतीश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी एक ही बुलेट पर सवार होकर मधुबनी से अरेर आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बुलेट में ठोकर मार दी। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है। बताया जा रहा है कि चारो युवक अपने माता पिता के एकलौता पुत्र था। चारों मधुबनी शहर में एक साथ रहकर पढ़ाई करते थे।

27/01/2021

मधुबनी की मिथिला पेंटिंग कलाकार दुलारी देवी को मिलेगा पद्मश्री, 12 साल की उम्र में हुई शादी, कर्पूरी देवी के घर लगाय.....

भाई - बहन के निःस्वार्थ प्रेम, और स्नेह के बंधन को और मजबूती प्रदान करने वाले, भाई दूज पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामन...
16/11/2020

भाई - बहन के निःस्वार्थ प्रेम, और स्नेह के बंधन को और मजबूती प्रदान करने वाले, भाई दूज पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनायें।

इस पावन पर्व के अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि भाईयों और बहनों के बीच प्रेम का अटूट संबंध सदैव यूं ही बना रहे।

दरभंगा के लिए ऐतिहासिक दिन और दरभंगवासियों के लिए ये अद्भुत नज़ारा😍
08/11/2020

दरभंगा के लिए ऐतिहासिक दिन और दरभंगवासियों के लिए ये अद्भुत नज़ारा😍

बिहार: मधुबनी की बेनीपट्टी सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार नीरज झा का निधन, कोरोना से जूझते हुए एम्‍स में ली आखिरी सांसबिहार ...
07/11/2020

बिहार: मधुबनी की बेनीपट्टी सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार नीरज झा का निधन, कोरोना से जूझते हुए एम्‍स में ली आखिरी सांस

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बीच एक दु:खद खबर मधुबनी से आई है। यहां की बेनीपट्टी सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार नीरज झा का निधन हो गया है। कोरोना संक्रमित नीरज पिछले कई दिनों से एम्‍स में भर्ती थे।

बताया जा रहा है कि नीरज झा पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। दस दिन पहले उन्‍हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें मधुमेह की भी शिकायत थी। वह जिस बेनीपट्टी सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार थे वहां तीसरे और अंतिम चरण में यानी आज ही मतदान हो रहा है।

एम्‍स में इलाज के दौरान उन्‍होंने शनिवार को अंतिम सांस ली। नीरज झा के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार नीरज झा जदयू से जुड़े थे लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ निर्दलीय पर्चा भरा था। इस बार बेनीपट्टी सीट से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। जदयू नेता रहे नीरज के चुनाव मैदान में उतरने से बेनीपट्टी सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया था। उनके निधन की खबर से समर्थक दु:ख हैं। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी में पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।

15 जिलों में 78 सीटों के लिए हो रहा है मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 में अंतिम यानी तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में हैं जिसमें 1094 पुरुष, 110 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। तीसरे चरण में 78 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के अलावा वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र उप चुनाव के लिए भी वोटिंग हो रही है। इससे पहले बिहार चुनाव के पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों और दूसरे चरण के तहत 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। अब शनिवार को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। तीसरे चरण में 2,35,54,071 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

BJP उम्मीदवार विनोद नारायण झा के समर्थन में लोहा हाई स्कूल में रवि किशन की जनसभा की तस्वीरें।
29/10/2020

BJP उम्मीदवार विनोद नारायण झा के समर्थन में लोहा हाई स्कूल में रवि किशन की जनसभा की तस्वीरें।

स्नातक चुनाव अपडेट।बेनीपट्टी ब्लॉक में स्नातक के तीन बूथों से मतदान का प्रतिशत प्राप्त हो चुका है।मतदान केंद्र संख्या-05...
22/10/2020

स्नातक चुनाव अपडेट।
बेनीपट्टी ब्लॉक में स्नातक के तीन बूथों से मतदान का प्रतिशत प्राप्त हो चुका है।
मतदान केंद्र संख्या-05 पर कुल वोट 728 में 124 मत।
मतदान केंद्र संख्या-04 पर कुल वोट 684 में 200 मत।
मतदान केंद्र संख्या-04(क) कुल वोट 686 में 149 मत।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mithila Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share