Social Sampark

Social Sampark Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Social Sampark, Digital creator, Patna.

02/09/2026
जिलाधिकारी ने किया सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षणआज जिलाधिकरी श्री सौरभ सुमन यादव ने अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सि...
06/08/2026

जिलाधिकारी ने किया सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

आज जिलाधिकरी श्री सौरभ सुमन यादव ने अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा के साथ सदर अंचल मोतिहारी का औचक निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अंचल अधिकारी,राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान दाखिल- खारिज, परिमार्जन, E-मांपी ,LPC प्रमाण पत्र, सरकारी भूमि अतिक्रमणवाद की समीक्षा की गई और आरटीपीएस काउंटर की जांच की गई। आरटीपीएस काउंटर पर जांच के दौरान प्राप्त आवेदनों एवं निष्पादित आवेदनों के संधारण को देखा गया एवं इससे संबंधित जरूरी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकरी के द्वारा दाखिल- खारिज के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एक सप्ताह का समय दिया गया। सरकार के विकास कार्यों हेतु जमीन आवंटन में तेजी के निर्देश दिये गए।
अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अंचल पंजी के संधारण में कमी पाई गई। इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर अभिलेखों को अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

04/08/2026

चिरैया प्रखंड अंतर्गत सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षणअनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, (ढाका) श्री विजय कुमार के द्वारा आज दि...
23/05/2026

चिरैया प्रखंड अंतर्गत सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, (ढाका) श्री विजय कुमार के द्वारा आज दिनांक 23.05.2026 को आगामी 2 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए आवेदन प्राप्ति की जांच हेतु चिरैया प्रखंड के परेवा, हराज नुरुल्लाहपुर एवं हारनरैना पंचायत में आवेदन प्राप्ति स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पंचायत में पंचायत सचिव,विकास मित्र, पंचायत लेखापाल, कार्यपालक सहायक एवं जीविका कमी उपस्थित थे। तीनों पंचायत में आवेदन प्राप्ति किया जा रहा था।
पंचायत में आज निम्न संख्या के अनुसार आवेदन प्राप्त हुए-
1. परेवा पंचायत में 6 आवेदन
2. हराज नुरुल्लापुर में 5 आवेदन तथा
3. हरनरैना पंचायत में पांच आवेदन प्राप्त हुए हैं।
पंचायत में उपस्थित कर्मियों को नितेश दिया गया कि आवेदन प्राप्ति की विधिवत पंजी संधारित करेंगे तथा दैनिक रूप से संबंधित कार्यालय/पदाधिकारी को निष्पादनार्थ भेजना सुनिश्चित करेंगे ताकि शिविर की तिथि तक अधिकांश आवेदन निष्पादित हो सके।

मोतिहारी के गांधी मैदान में स्थापित किये जा रहे स्थाई पुलिस चौकी के कार्य प्रगति का आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द...
11/05/2026

मोतिहारी के गांधी मैदान में स्थापित किये जा रहे स्थाई पुलिस चौकी के कार्य प्रगति का आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निरीक्षण किया गया एवं इसे शीघ्र तैयार कर लेने का निर्देश दिया गया।

**सहयोग शिविर से संबंधित सहयोग पोर्टल एवं सहयोग हेल्पलाइन नंबर का माननीय मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण **सहयोग पोर्टल के ...
11/05/2026

**सहयोग शिविर से संबंधित सहयोग पोर्टल एवं सहयोग हेल्पलाइन नंबर का माननीय मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

**सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनो का किया जाएगा रियल टाइम मॉनिटरिंग
**सहयोग हेल्पलाइन से पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की मिलेगी जानकारी

श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद भवन से 19 मई से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in का आज लोकार्पण किया गया।
लोकार्पण से संबंधित कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में उक्त कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए व्यवस्था कराई गई थी जहां जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित सभी जिला स्तरीय,अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्य विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।
सात निश्चय पार्ट 3 अंतर्गत "सबका सम्मान जीवन आसान" निश्चय के तहत लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है,जिसका शुभारंभ आगामी 19 मई से हो रहा है। सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 आज माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा जारी किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा शिकायतों/ समस्याओं सम्बन्धी आवेदन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था के तहत "सहयोग पोर्टल" का आज लोकार्पण किया गया जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं का आवेदन ऑनलाइन अपलोड कर सकता है जिसका 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग भी की जा सकेगी।
पूर्वी चंपारण जिला में सहयोग शिविर के आयोजन के आदेश निर्गत किए गए हैं जिसके अनुसार 19 नवंबर को जिला के सभी 27 प्रखंडों के दो-दो पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अभी तक जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उन सभी का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाए एवं जो आवेदन निष्पादन किए गए हैं उसको भी सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए।
जिला प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि आयोजित सहयोग शिविर के दिन सम्बन्धित पंचायत का कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए एवं जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उससे संबंधित निष्पादन की प्रति संबंधित आवेदक को सहयोग शिविर में उपलब्ध करा दिया जाए।
सहयोग शिविर के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जो रोस्टर बनाया गया है उसके अनुसार दूसरे चरण अंतर्गत सहयोग शिविर 02 जून 2026 को लगाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी 396 पंचायत के लिए सहयोग शिविर का रोस्टर बना दिया गया है।
पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन एवं संबंधित सभी कार्यों के अनुश्रवण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना से आए हुए पदाधिकारीगण को जिम्मेवारी दी गई है जिसके अनुसार रक्सौल अनुमंडल के लिए श्री जयंत जायसवाल, सिकरहना अनुमंडल के लिए श्री प्रिंस रंजन राजू, पकड़ीदयाल अनुमंडल के लिए श्री गोपाल शरण, मोतीहारी सदर अनुमंडल के लिए श्री सुनील कुमार तिवारी, चकिया अनुमंडल के लिए श्री सत्य प्रकाश एवं अरेराज अनुमंडल के लिए श्री राहुल सिंह को नोडल पदाधिकारी प्राधिकृत किया गया है।

Address

Patna
800001

Telephone

+919470768716

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Sampark posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share